{"_id":"6a4034227ce9ed87f1060da1","slug":"news-updates-of-28-june-india-news-national-news-politics-crime-west-bengal-tripura-news-in-hindi-2026-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: ओडिशा-आंध्र सीमा से 70 किलो आईईडी-हथियार बरामद, आर्थिक तंगी के बीच खत्म हुआ पूरा परिवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: ओडिशा-आंध्र सीमा से 70 किलो आईईडी-हथियार बरामद, आर्थिक तंगी के बीच खत्म हुआ पूरा परिवार
Sun, 28 Jun 2026 02:06 AM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
देश की बड़ी खबरें
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
ओडिशा के मलकानगिरि जिले में पुलिस ने रविवार को नक्सलियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल एच ने बताया कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मिली खुफिया सूचना के आधार पर ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी (AOBSZC) के नक्सलियों का संदिग्ध हथियार भंडार मिला, जिसमें दो सेल्फ-लोडिंग राइफल, कई देशी बंदूकें और लगभग 70 किलोग्राम आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। जून महीने में मलकानगिरि में यह तीसरा बड़ा नक्सली डंप पकड़ा गया है। इससे पहले 9 और 15 जून को भी तलाशी अभियान के दौरान हथियार और विस्फोटक जब्त किए गए थे। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों के छिपाए गए हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी के लिए इलाके में नियमित रूप से कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
बच्ची के शव ने खोला बड़ा राज
केरल के एर्नाकुलम जिले के पिरावोम क्षेत्र में रविवार को सात वर्षीय बच्ची का शव नदी से बरामद होने के साथ ही कथित सामूहिक आत्महत्या के मामले में एक ही परिवार के चारों सदस्यों के शव मिल गए। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को दृष्टिबाधित महिला विजी और उसके दो वर्षीय बेटे के शव नदी से मिले थे, जबकि शनिवार को पति नारायणन का शव बरामद किया गया। रविवार सुबह दोबारा शुरू किए गए तलाशी अभियान में बच्ची का शव भी मिल गया। जांच में पता चला कि परिवार कोट्टायम के पास कोठामंगलम में किराए के मकान में रहता था और हाल ही में आर्थिक तंगी के कारण किराया चुकाने में असमर्थ था। पुलिस ने उनकी मदद से वैकल्पिक आवास की व्यवस्था भी कराई थी, जहां परिवार को रविवार को शिफ्ट होना था। जांचकर्ताओं को गुरुवार का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें पूरा परिवार पिरावोम के एक रेस्तरां में भोजन करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिपुरा में पांच करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद, पूर्वोत्तर में नशे के खिलाफ अभियान तेज
असम राइफल्स और सीमा शुल्क विभाग ने संयुक्त अभियान में त्रिपुरा के खोवाई जिले से करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की 50 हजार मेथामफेटामाइन गोलियां बरामद की हैं। खुफिया सूचना के आधार पर मुंगियाकामी इलाके में एक संदिग्ध वाहन को रोका गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बरामद ड्रग्स और वाहन को आगे की जांच के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। इस बीच मिजोरम में असम राइफल्स ने गांवों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा, नशा तस्करी रोकने और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। वहीं मणिपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और असम राइफल्स ने सुरक्षा बलों के करीब 220 जवानों को मादक पदार्थों की पहचान, तस्करी रोकने और नए कानूनों की जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इससे नशा तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

सीडीएस ने अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अपने पहले आधिकारिक जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा स्थिति, सेना की परिचालन तैयारियों और आगामी अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। सीडीएस ने उधमपुर स्थित उत्तरी कमान मुख्यालय और नगरोटा स्थित 16 कोर मुख्यालय में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा सुरक्षा स्थिति का आकलन किया। सैन्य अधिकारियों ने उनको आतंकरोधी अभियानों, घुसपैठ रोधी तंत्र और अमरनाथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। जनरल सुब्रमणि ने राजौरी और पुंछ के अग्रिम क्षेत्रों का भी दौरा किया। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों की परिचालन क्षमता और तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही फील्ड कमांडरों से बातचीत कर घुसपैठ रोधी ग्रिड की प्रभावशीलता का आकलन भी किया। सीमा पार से हाल में हुई घुसपैठ की कोशिशों और उनसे निपटने के लिए सेना की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी हासिल की। सीडीएस ने श्रीनगर स्थित 15 कोर मुख्यालय में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर सीमा पर तैनाती एवं परिचालन तैयारियों का जायजा लिया।

केरल: साइबर जालसाजों ने फर्जी अदालती आदेश से बैंक से की ठगी, फ्रीज खाते खुलवाए
केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित एक निजी बैंक साइबर ठगों की जालसाजी का शिकार हो गया। दरअसल, जालसाजों ने फर्जी पुलिस और अदालती दस्तावेज दे बैंक से छह फ्रीज खाते खुलवाकर 66,452 रुपये की रकम मध्य प्रदेश के एक बैंक खाते में ट्रांसफर करवा ली। वजुथाकौड के बैंक मैनेजर की 25 जून की शिकायत के बाद तिरुवनंतपुरम सिटी साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बैंक ने ये खाते पहले आपराधिक मामलों को लेकर साइबर पुलिस के अनुरोध पर फ्रीज किए थे। अप्रैल में बैंक को साइबर पुलिस की आधिकारिक ईमेल आईडी जैसी दिखने वाली एक फर्जी ईमेल मिली। इसमें साइबर पुलिस के लेटरहेड पर नकली पत्र, फर्जी कानूनी नोटिस और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट, तिरुवनंतपुरम की जाली मुहर और दस्तखत वाला फर्जी अदालत आदेश शामिल था। इस आदेश में छह खातों को डी-फ्रीज कर 66,452 रुपये मध्य प्रदेश के एक खाते में भेजने का निर्देश दिया गया था। ठगों ने फर्जी ईमेल से बैंक पर जल्द कार्रवाई का दबाव बनाने के लिए कई फॉलो-अप मेल भी भेजे। बाद में बैंक अधिकारियों को दस्तावेजों की जालसाजी का पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस बैंक की कार्रवाई, पैसे पाने वाले खाते, खाताधारकों और सभी संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है।

परिवार ने नहीं लिया शव, मुस्लिम महिला ने किया हिंदू बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
केरल के उत्तरी कासरगोड जिले में इंसानियत की अनूठी मिसाल देखने को मिली है। जिला पंचायत की मुस्लिम सदस्य और विकास समिति की अध्यक्ष इरफाना इकबाल ने एक हिंदू बुजुर्ग का उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कराया। कैंसर से मौत के बाद जब परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया, तब इरफाना ने एक बेटी की तरह उनकी अंतिम यात्रा की जिम्मेदारी संभाली। इस मानवीय पहल की व्यापक सराहना हो रही है। मृतक नारायणन (64) मंजेश्वरम के चिगरुपदावु के मूल निवासी थे। नारायणन बीते करीब एक महीने से चौथे चरण के कैंसर का इलाज करा रहे थे। उनका बृहस्पतिवार को कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया। इरफाना ने बताया कि लगभग एक माह पहले नारायणन को उप्पला क्षेत्र में एक दुकान के बरामदे में बेहद कमजोर और भूखे हाल में पाया गया था। वार्ड सदस्य की सूचना पर उन्होंने जिला कलेक्टर और जिला चिकित्सा अधिकारी को इसकी सूचना दी और एक चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाकर अस्पताल पहुंचाया। पहले बुजुर्ग को एक ट्रस्ट संचालित वृद्धाश्रम भेजने की योजना थी, लेकिन गंभीर हालत और चौथे चरण के कैंसर की पुष्टि होने के बाद उन्हें सीधे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब एक ही एप में मिलेंगी कई स्वास्थ्य सुविधाएं, नड्डा कल लॉन्च करेंगे आरोग्य सेतु 2.0
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सोमवार को आरोग्य सेतु एप के नये वर्जन आरोग्य सेतु 2.0 को लॉन्च करेंगे। कोरोना काल में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए मशहूर हुआ यह एप अब देशवासियों के व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड (पीएचआर) को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने वाले व्यापक प्लेटफॉर्म में बदल गया है। नये एप का मकसद लोगों को एक ही जगह पर कई डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार आरोग्य सेतु 2.0 एप आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने, अपने मेडिकल रिकॉर्ड को मैनेज करने और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की सेवाओं को अपनाने के लिए एक सिंगल डिजिटल गेटवे प्रदान करेगा। इस एप को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने रीडिजाइन किया है, ताकि इसके 20 करोड़ डाउनलोड का लाभ उठाकर देश में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा सके। एप में मौजूद स्मार्ट मेडिकल रिकॉर्ड फीचर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से लैब रिपोर्ट्स को डिजिटल कर व्यक्तिगत हेल्थ डैशबोर्ड तैयार किया जाएगा।

असम के पूर्व आईपीएस अधिकारी की 53.28 करोड़ की संपत्ति अटैच
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने असम के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार दत्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और धनशोधन के मामले में 53.28 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियां अटैच कर ली हैं। ईडी के अनुसार, दत्ता पर करीब 79.01 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। वह असम पुलिस सेवा से पदोन्नत होकर आईपीएस बने थे और उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। ईडी ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत अटैच की गई संपत्ति में दत्ता, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी कंपनियों की 53.28 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां शामिल हैं। इसमें गुवाहाटी के चार होटल और मुंबई के दो आवासीय फ्लैट शामिल हैं। ईडी ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। यह जांच असम पुलिस की सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि दत्ता और उनकी पत्नी की घोषित कुल आय लगभग 7.23 करोड़ रुपये थी, जबकि घोषित खर्च 9.04 करोड़ रुपये रहा। इसके बावजूद उनके पास करीब 77.21 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति मिली।

एलपीएससी के नए निदेशक बने जायन
वरिष्ठ एयरोस्पेस इंजीनियर एन जायन को इसरो के केंद्र लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर(एलपीएससी) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। इसरो ने बताया कि जायन ने विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाओं के माध्यम से भारत की प्रोपल्शन तकनीक को मजबूत बनाने में जरूरी योगदान दिया है। जायन स्वदेशी सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन के विकास का नेतृत्व करने के लिए जाने जाते हैं।

वाइको की एमडीएमके ने द्रमुक के नेतृत्व वाले एसपीए से तोड़ा नाता
वाइको के नेतृत्व वाली मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) शनिवार को द्रमुक (डीएमके) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) से आधिकारिक तौर से अलग हो गई। पार्टी ने द्रमुक पर 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद अपने सिद्धांतों से समझौता करने और अन्नाद्रमुक को परोक्ष तरीके से समर्थन देने का आरोप लगाया है। पार्टी की आम परिषद ने बैठक में गठबंधन छोड़ने का प्रस्ताव पारित किया।

कतर धमाके में मृत आठ और भारतीयों के शव वापस आए
कतर के रास लाफान औद्योगिकी शहर रास लाफान में हुए धमाके और उसके बाद लगी भीषण आग में मारे गए आठ और भारतीय नागरिकों के शव स्वदेश भेजे गए हैं। इसके साथ ही भारत भेजे गए शवों की कुल संख्या 12 हो गई है। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को चार लोगों के शव भारत भेजे जा चुके हैं। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, रास लाफान दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण रूप से मारे गए आठ भारतीय नागरिकों के शव 26 जून (शुक्रवार) को भारत भेजे गए। कुल 12 शवों में से चार को 25 जून को भेजा गया था। कुल मृतक 13 थे जिनमें एक पाकिस्तान का था।
कतर का आभार
भारतीय दूतावास ने शव भेजने की प्रक्रिया में त्वरित सहायता के लिए कतर के अफसरों, भारतीय सामुदायिक संगठनों और भारत की सरकारी एजेंसियों का आभार व्यक्त किया। कतर में भारत के राजदूत विपुल और दूतावास के अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को अल खोर का दौरा कर दुर्घटना में घायल उन भारतीय नागरिकों से भी मुलाकात की, जिनका उपचार किया जा रहा है।

तेलंगाना सरकार और SBI के बीच जमीन विवाद सुलझने की ओर
तेलंगाना सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हैदराबाद की पांच एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझने की ओर बढ़ गया है। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में आपसी सहमति बन गई। मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव की मौजूदगी में हुई बातचीत में राज्य सरकार ने एसबीआई को जमीन के बदले वैकल्पिक स्थान देने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैंक ने स्वीकार कर लिया। हालांकि अंतिम फैसला एसबीआई के बोर्ड की मंजूरी के बाद होगा। इसके बाद अदालत में चल रही प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह जमीन 2010 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने एसबीआई के कॉर्पोरेट मुख्यालय के लिए दी थी, लेकिन भवन नहीं बनने पर तेलंगाना सरकार ने इसकी नीलामी शुरू कर दी थी। बैंक ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी थी। अब दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने से लंबे समय से चला आ रहा यह विवाद जल्द खत्म होने की उम्मीद है।
कोलकाता मेट्रो में दो आत्महत्या के प्रयास, सेवाएं घंटों प्रभावित
शनिवार को कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर आत्महत्या के दो अलग-अलग प्रयासों के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहला हादसा सुबह कालीघाट मेट्रो स्टेशन पर हुआ, जहां एक व्यक्ति ट्रेन के सामने कूद गया। मेट्रो कर्मचारियों ने उसे बचा लिया, लेकिन करीब 25 मिनट तक सेवाएं प्रभावित रहीं। दूसरा मामला दोपहर में बेलगछिया स्टेशन पर हुआ, जहां एक अन्य व्यक्ति ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके कारण लगभग एक घंटे तक मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं। इस दौरान कई स्टेशनों के बीच सीमित सेवाएं चलाई गईं। कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन रोजाना करीब 6.5 से 7 लाख यात्रियों को सेवा देती है। मेट्रो प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी रखी जाती है, लेकिन ऐसे मामलों को पूरी तरह रोकना अभी भी चुनौती बना हुआ है।

असम में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, सात आरोपी गिरफ्तार
असम पुलिस की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने जल संसाधन विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य फर्जी नियुक्ति पत्र, नकली सरकारी मुहर और फर्जी भर्ती विज्ञापन तैयार कर बेरोजगार युवाओं से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक वसूलते थे।
असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजीव सैकिया ने बताया कि आरोपियों ने युवाओं को विश्वास दिलाया कि उन्हें जल संसाधन विभाग में वैध सरकारी नौकरी मिल रही है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत सीआईडी थाने में मामला दर्ज किया गया है। सीपीआरओ के अनुसार, इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सबसे हाल में 27 जून को नलबाड़ी जिले से गुणमणि बैश्य को गिरफ्तार किया गया। सैकिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।