फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news updates north east west south india politics crime national news in hindi

Updates: बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत; ओडिशा के सुंदरगढ़ में भड़का सांप्रदायिक तनाव

Fri, 16 Jan 2026 02:07 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 16 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
news updates north east west south india politics crime national news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला
सबरीमाला मंदिर में द्वारपालक की मूर्ति से सोना चोरी के मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने तंत्रि कंदरारु राजीवरु की गिरफ्तारी दर्ज की है। यह मामला मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे के फ्रेम से सोना चोरी से जुड़ा है।
विज्ञापन


राजीवरु इस मामले में पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। एसआईटी ने तिरुवनंतपुरम की जेल पहुंचकर औपचारिक रूप से उनकी गिरफ्तारी दर्ज की, जहां वह फिलहाल बंद हैं। इस मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: मुख्य चुनाव अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि सुजय धर चकुलिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सुजय धर पश्चिम बंगाल लोक सेवा (कार्यकारी) के अधिकारी हैं और गोलपोखर-2 के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) के पद पर तैनात हैं।

शिकायत में कहा गया है कि असामाजिक तत्वों की एक भीड़ ने बीडीओ कार्यालय में तोड़फोड़ की, जिससे करीब 20 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ और कुछ सरकारी अधिकारी घायल हो गए। इस मामले में चकुलिया थाना ने प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है और 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य सचिव और पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक ने एसआईआर सुनवाई स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन

ओडिशा: सांप्रदायिक तनाव के बाद सुंदरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में रैलियों-सभाओं पर रोक
ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो समूहों के बीच हुई झड़प को लेकर जिला कलेक्टर शुभंकर मोहापात्रा ने बताया कि इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई थी। हालात को काबू में रखने के लिए पूरे सुंदरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि इस आदेश के तहत सभी जुलूस, सभाएं और रैलियों पर रोक लगा दी गई है। स्थिति अब नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर कल सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। आने वाले दिनों में दोनों समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन

केरल हाईकोर्ट ने भाजपा के 20 पार्षदों को जारी किया नोटिस
केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग और केरल सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें दावा किया गया कि थिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में जीतने वाले भाजपा के 50 पार्षदों में से 20 पार्षदों की ओर से ली गई शपथ गैरकानूनी है। जस्टिस पीवी कुन्हिकृष्णन ने याचिका पर 20 पार्षदों को नोटिस भी जारी किया। याचिका में कहा गया कि पार्षदों ने शपथ गुरुदेवा नामथिल, उदयन्नूर देवीयुदे नामथिल, कविलम्मायदे नामथिल, भगवथ नामथिल, श्री पद्मनाभ स्वामियुदे नामथिल, भारतांबायुदे नामथिल, एंटे प्रस्थानथिले बलिदानिकालुदे पेरिल आदि नामों पर ली। यानी इन पार्षदों ने 'ईश्वर के नाम' की बजाय कुछ अलग नामों पर शपथ ली।  'ईश्वर' के नाम की बजाय अपने-अपने व्यक्तिगत श्रद्धा के नाम लिए।

कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता की दलील में कुछ वजन है। केरल नगर पालिका अधिनियम, 1994 की तीसरी अनुसूची के अनुसार, 'शपथ ईश्वर के नाम पर ली जानी चाहिए।' कोर्ट ने कहा कि ईश्वर अलग-अलग लोगों के लिए अलग हो सकता है। कुछ लोग मान सकते हैं कि उनका ईश्वर एक जीवित व्यक्ति है या उनका गुरु या कोई धर्मगुरू है। उन पर दोष नहीं लगाया जा सकता क्योंकि यह उनका अधिकार और विवेक है। लेकिन यह सवाल महत्वपूर्ण है कि क्या कोई व्यक्ति जीवित व्यक्ति, अपने शिक्षक या धर्मगुरू के नाम पर शपथ ले सकता है, जिन्हें वह अपने दृष्टिकोण में ईश्वर मानता है। जस्टिस कुन्हिकृष्णन ने कहा, मैं मानता हूं कि याचिकाकर्ता ने एक तर्कसंगत मामला प्रस्तुत किया है। इसलिए, रिट याचिका को स्वीकार किया जाता है।

अभिनेता दीपक तिजोरी के साथ 2.5 लाख की ठगी, दोस्त समेत तीन के खिलाफ केस
अभिनेता दीपक तिजोरी से उनकी आगामी फिल्म के लिए पैसे की व्यवस्था कराने के नाम पर 2.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अभिनेता की शिकायत पर पुलिस ने उनके दोस्त समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि तिजोरी अपनी फिल्म के लिए वित्तीय सहायता चाहते थे। इसी दौरान एक दोस्त ने उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से कराई, जिसने दावा किया कि वह एक संगीत कंपनी से जुड़ा हुआ है। पिछले साल फरवरी में तिजोरी की मुलाकात एक महिला से हुई, जिसने खुद को फिल्म निर्माता बताया और आश्वासन दिया कि वह फिल्म के लिए निवेशक जुटाने में मदद कर सकती है। उसने काम शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। 

हेमंत सोरेन को झटका, हाईकोर्ट ने ईडी केस रद्द करने से किया इनकार
झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की शिकायत पर एमपी/एमएलए विशेष कोर्ट की ओर से लिए गए संज्ञान को रद्द करने से इनकार कर दिया।
  
अदालत के इस फैसले को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ईडी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भूमि घोटाले की जांच से जुड़े मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। एजेंसी का आरोप है कि समन जारी किए जाने के बावजूद सोरेन ईडी के सामने पेश नहीं हुए। ईडी के अनुसार, रांची में तैनात उसके सहायक निदेशक देवराज झा ने शिकायत में बताया था कि मुख्यमंत्री को कुल 10 समन भेजे गए थे, लेकिन वह केवल दो बार ही पेश हुए, जबकि बाकी समन की अनदेखी की गई।  

वांछित नक्सली चंदन को एनआईए ने किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वांछित नक्सली चंदन कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया है। नक्सली चंदन की तलाश प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन को फिर से शुरू करने के सिलसिले में थी। बिहार के जहानाबाद का रहने वाला चंदन सीपीआई (माओवादी) का एक सक्रिय सदस्य था और वह फंड जुटाने तथा पुराने कैडरों को संगठन में फिर से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed