फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम CM को किया फोन, राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में ली जानकारी

Mon, 01 Jul 2024 01:31 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Jul 2024 01:31 PM IST
विज्ञापन
News Updates North East West South India Politics Crime National News In Hindi
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन


सीएम ने ट्वीट किया, 'मैंने उन्हें समझाया कि अरुणाचल प्रदेश और हमारे ऊपरी असम जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण असम इस साल बाढ़ की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। मैंने उन्हें राज्य सरकार द्वारा किए गए राहत उपायों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने मुझे संकट की इस घड़ी में भारत सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।'
विज्ञापन


मानव तस्करी में भारतीय नौसेना के एक अधिकारी सहित चार लोग गिरफ्तार
दक्षिण कोरिया में जाली दस्तावेजों के जरिए मानव तस्कीर के आरोप में भारतीय नौसेना के अधिकारी सहित चार लोगों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। क्रांइम ब्रांच के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय नौसेना का लेफ्टिनेंट कमांडर रैंक का अधिकारी भी इसमें संलिप्त था। लेफ्टिनेंट कमांडर विपिन कुमार डागर को गुरुवार को कोलाबा से हिरासत में लिया गया था। जबकि अन्य आरोपियों की पहचान सब-लेफ्टिनेंट ब्रहम ज्योति शर्मा, सिमरन तेजी, रवि कुमार और दीपक डोगरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरोह ने फर्जी कागजात का इस्तेमाल कर 8-10 लोगों को पूर्वी एशियाई देश भेजा था। इसके लिए हर एक व्यक्ति से 10 लाख लाख रुपये वसूले थे।

ओडिशा: एन के ढल को मुख्यमंत्री का ACS नियुक्त किया गया
ओडिशा सरकार ने रविवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निकुंज बिहारी धल को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया गया। निकुंज बिहारी ढल मार्च 2023 से ओडिशा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। ढल ऊर्जा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, उत्पाद शुल्क, राजस्व और आपदा प्रबंधन, जल संसाधन, पंचायती राज और उद्योग सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम किया था।

इससे पहले वह विशेष राहत आयुक्त, विशेष निवास आयुक्त नई दिल्ली और वाणिज्यिक कर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

श्रीलंकाई राजनेता और तमिल नेता संपंथन का निधन
श्रीलंका के वरिष्ठ नेता और उदारवादी तमिल नेता आर संपंथन का कल रात अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। 91 वर्षीय संपंथन ने 2004 से तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) का नेतृत्व किया और सिंहली बहुल देश में मुख्य विपक्षी नेता बनने वाले दूसरे तमिल बने।

तमिल नेशनल अलायंस ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसलिए मौजूदा संसदीय सत्र में अनुपस्थित थे। वह एक उदारवादी नेता थे, जो राजनीतिक स्वायत्तता की तमिल मांग का बातचीत के माध्यम से राजनीतिक समाधान प्राप्त करने के लिए राजनीतिक आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे।

तमिलों ने 1948 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से स्वायत्तता की अपनी मांग को आगे बढ़ाया, जो 70 के दशक के मध्य से एक खूनी सशस्त्र संघर्ष में बदल गया।

संपंथन ने 2015 में विपक्ष के नेता के रूप में पदभार संभाला और 2019 तक एक नए संविधान का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल रहे। एक शानदार वकील संपंथन ने 1977 में पहली बार त्रिंकोमाली के पूर्वी बंदरगाह जिले से संसद में प्रवेश किया।

उत्तरी त्रिपुरा में चार करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
उत्तरी त्रिपुरा के बागबासा इलाके में दो लोगों को चार करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मिजोरम से आ रहे एक वाहन को रविवार को असम-अगरतला राजमार्ग पर रोका गया।

तलाशी के दौरान वाहन के विभिन्न हिस्सों में रखी 408 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक भानुपदा चक्रवर्ती ने बताया कि सिपाहीजाला जिले के सोनामुरा उपमंडल के रहने वाले दो लोगों की पहचान सोहेल मियां और दिलवर हुसैन के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि मिजोरम के रास्ते म्यांमार से आने वाली हेरोइन की खेप बांग्लादेश सीमा के पास सोनामुरा में पहुंचाई जानी थी।उन्होंने कहा कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। ड्रग पेडलर्स ने उत्तरी त्रिपुरा जिले को एक सुरक्षित गलियारे के रूप में इस्तेमाल किया है। इसके अलावा पुलिस ने जून में जिले के विभिन्न हिस्सों से 31 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की थी।

असम में पुलिस की गोलीबारी में लूटपाट का आरोपी घायल
असम के कोकराझार जिले में रविवार रात कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की गोलीबारी में लूटपाट का आरोपी घायल हो गया। यह घटना जिले के सलाकाटी में एक चाय बागान के पास हुई, जब पुलिस गिरफ्तार आरोपी को इलाके में तलाशी अभियान के लिए ले गई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को 21 जून को कोकराझार शहर में एक्सिस बैंक के सामने एक व्यक्ति से 34 लाख रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

अधिकारी ने सोमवार को बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे रोकने के लिए उसके पैर पर गोली चलाई। आरोपी को इलाज के लिए आर एन बी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने लूट के मामले में रविवार को लोअर असम के विभिन्न हिस्सों से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 21.5 लाख रुपये बरामद किए थे। घायल की पहचान मानिकपुर के आमिर हुसैन के रूप में हुई है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान चिरांग के उलुबारी के नुरुल अमीन मंडल, कोकराझार के नयाचारा पार्ट-1 के टुटन बर्मन और संतिनगर के प्रोसेनजीत आइच के रूप में हुई है।
 

मुंबई में 11.23 करोड़ रुपये का सोना जब्त
मुंबई के सीमा शुल्क विभाग ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने 25 से 30 जून के बीच 24 अलग-अलग मामलों में 18.11 किलोग्राम सोना बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 11.23 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि यह सोना हलवा बॉक्स (मिठाई), अंडरगारमेंट्स और शरीर में छिपा हुआ पाया गया। 

ओडिशा: इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव से आठ लोग बीमार
ओडिशा के राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) में सोमवार को गैस रिसाव के बाद आठ लोग बीमार हो गए। यह घटना इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 5 में हुई। आरएसपी के प्रभारी निदेशक अतनु भौमिक ने यह जानकारी दी। 
 
उन्होंने बताया कि बीमार हुए आठ लोगों को तत्काल इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) भेजा गया। भौमिक ने कहा, मैं उन सभी से मिला और वे ठीक हैं। 

महाराष्ट्र: सड़क हादसे में चार की मौत, एक घायल
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में सोमवार को एक राजमार्ग पर कार ट्रक टकरा गई। जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह कलंब तालुका में नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित पंजाब से नांदे के तखत हुजूर साहिब गुरुद्वारे जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि कार पीछे से ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि भजन कौर (60 वर्षीय), बलवीर कौर (74 वर्षीय), तेजिंद्र सिंह (39 वर्षीय) और चालक सूरज सिंह (44 वर्षीय) की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

नवी मुंबई: 41 अवैध बार और रेस्तरां ध्वस्त किए गए
नवी मुंबई नगर निगम (एमसीएमसी) ने सोमवार को 41 अवैध बार और रेस्तरां ध्वस्त कर दिए। एनएमएमसी के जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र कोंडे ने कहा कि सैकड़ों कर्मियों ने विध्वंस अभियान में भाग लिया, जिसकी निगरानी नगर निकाय प्रमुख कैलाश शिंदे ने की। उन्होंने कहा, 'सबसे ज्यादा अवैध निर्माण बेलापुर में ध्वस्त किया गया। येऊर हिल्स में सात बार ध्वस्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed