फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: ममता बनर्जी का आरोप- बंगाली भाषी परिवार को धमकी दी गई; उपराष्ट्रपति चुनाव पर EC ने तैयार की पुस्तिका

Tue, 29 Jul 2025 12:04 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 29 Jul 2025 12:04 PM IST
विज्ञापन
News Updates North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बीजेडी सांसदों ने ओडिशा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सांसद सस्मित पात्र ने कहा कि राज्य में महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ जघन्य अपराध हो रहे हैं और सरकार सुरक्षा देने में विफल रही है। उन्होंने बालासोर और पुरी की घटनाओं का जिक्र करते हुए न्यायिक जांच की मांग की और कहा कि ओडिशा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन


दिल्ली में बंगाली भाषी परिवार को धमकी दी गई: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली में कथित तौर पर हमला करने वाली बंगाली भाषी महिला और उसके बच्चे को भी धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने कल अनुमान लगाया था, महिला और उसके बच्चे को विभिन्न पुलिस थानों में ले जाया गया। उन्हें धमकाया गया। हम चाहते हैं कि वे वापस आ जाएं और जो सच बोल रहा है और जो झूठ बोल रहा है, वह अंततः साबित हो जाएगा। बनर्जी ने कहा कि अगर भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासी श्रमिकों को परेशान किया जाता है तो उन्हें बंगाल वापस आ जाना चाहिए। उन्हें स्वास्थ्य सेवा और उनके बच्चों की शिक्षा सहित सभी कल्याणकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बनर्जी ने सवाल किया कि क्या मानवाधिकार, महिला और आदिवासी कल्याण पर केंद्रीय आयोग भाजपा शासित राज्यों में तब भेजे जाते हैं, जब वहां लोगों को अत्याचार का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पुरी जगन्नाथ मंदिर में छिपे कैमरे के साथ युवक हिरासत में
पुरी के 12वीं सदी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को एक स्थानीय युवक को छिपे हुए कैमरे के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, युवक ऐसे चश्मे पहनकर मंदिर में घुसा था, जिनमें कैमरा छुपा हुआ था। मंदिर परिसर में बेहेरना द्वारा के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों को जब कैमरे की लाइट चमकती दिखी, तो उन्होंने तत्काल युवक को रोका और जांच की। पुरी एसपी पिनाकी मिश्रा ने बताया कि युवक को तुरंत सिंहद्वार थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है। मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक ने मंदिर के भीतर कोई फोटो या वीडियो तो नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में भक्तों के लिए 'महावतार' की विशेष स्क्रीनिंग
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इस्कॉन भक्तों के लिए एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिंह' की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस्कॉन सिलीगुड़ी के पीआरओ नाम कृष्ण दास ने बताया कि पूरा थिएटर बुक किया गया है और कल भी भक्त फिल्म देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देती है और लोगों को हमारी दर्शनशास्त्र को सरलता से समझने में मदद करती है।

तमिलनाडु: पुलिस पर हमले के आरोपी किशोर को गोली मारकर पकड़ा गया
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के पप्पाकुडी में एक 17 वर्षीय किशोर ने पुलिस सब इंस्पेक्टर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे गोली मारकर पकड़ लिया। दोनों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निकोबार द्वीप समूह में 6.2 तीव्रता का भूकंप; मची अफरा-तफरी
निकोबार द्वीप समूह में सोमवार की देर रात 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इससे अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बैडमिंटन खेलते समय एक युवक की दिल के दौरे के कारण मौत हो गई। वह  निजी फर्म में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, गुंडला राकेश (25) रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ उप्पल खेल अकादमी में बैडमिंटन खेल रहे थे। इस दौरान वह अचानक जमीन पर गिरे और फिर उठ न सके। खम्मम जिला निवासी राकेश को सीपीआर देने के बाद उनके दोस्त तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोस्त राकेश को होश में लाने के लिए सीपीआर देते दिख रहे हैं। जब हादसा हुआ, तब राकेश डबल्स मैच खेल रहे थे।  
 

आंध्र प्रदेश सरकार ने अनुरोध पर अदाणी के दो प्रोजेक्ट किए रद्द
आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में अदाणी समूह की दो बिजली परियोजनाओं को रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय मुद्दों के कारण कंपनी के अनुरोध  पर यह कदम उठाया गया है।               
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) की प्रस्तावित दो बड़ी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज पावर परियोजनाओं को रद्द कर दिया है। 

ये दोनों प्रोजेक्ट-1200 मेगावाट का कुरुकुट्टी और 1000 मेगावाट का कर्रिवालसा-परवथीपुरम मन्यम जिले में बनाए जाने थे। कंपनी ने इन परियोजनाओं में स्थानीय मुद्दों, सीमा विवाद को लेकर कठिनाइयों का हवाला दिया था। 

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने तैयार की पुस्तिका
चुनाव आयोग ने 2025 में होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आम जनता में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक पुस्तिका तैयार की है। इस पुस्तिका का नाम है- 'भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव, 2025'। यह पुस्तिका इस चुनाव से जुड़ी सभी जरूरी और प्रमुख बातों को आसान भाषा में समझाएगी, ताकि लोग चुनाव प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझ सकें। इस पुस्तिका में 1952 से लेकर 2022 तक हुए अब तक के 16 उपराष्ट्रपति चुनावों का भी संक्षिप्त विवरण दिया गया है।
 

केंद्र ने सांख्यिकी मंत्रालय के सचिव सौरभ गर्ग को दिया सेवा विस्तार 
केंद्र सरकार ने सांख्यिकी मंत्रालय के सचिव सौरभ गर्ग की सेवा अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब वह 31 जुलाई 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। सौरभ गर्ग 1991 बैच के ओडिशा कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गर्ग की सेवा अवधि 31 जुलाई 2025 से आगे एक साल के लिए (31 जुलाई 2026 तक) बढ़ाने को मंजूरी दी है। यह अनुबंध आधारित विस्तार होगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि गर्ग राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed