फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates Lokayukt raids in various places of Karnataka FIR against organisers of Manoj jarange rally

Updates: कर्नाटक में 63 जगह लोकायुक्त के छापे; फैक्टरी में कंटेनर गिरने से सात की मौत और कांग्रेस MLC पर FIR

Tue, 05 Dec 2023 02:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 05 Dec 2023 02:28 PM IST
सार

एफआईआर में बताया गया कि मनोज जरांगे की रैली में लाउडस्पीकर का भी प्रयोग किया गया जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी भी हुई। महाराष्ट्र पुलिस एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 268 और 291 के तहत छह आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
News Updates Lokayukt raids in various places of Karnataka FIR against organisers of Manoj jarange rally
News Updates - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकायुक्त ने कर्नाटक के 63 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें 13 सरकारी दफ्तर भी शामिल हैं। छापेमारी में छह लाख रुपये नकद के साथ तीन किलो सोना, 25 लाख रुपये के हीरे और पांच लाख रुपये के अन्य चीजें बरामद की गई।
विज्ञापन

जरांगे की रैली में शामिल होने वाले छह आयोजकों के खिलाफ FIR

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की रैली में शामिल होने वाले छह आयोजकों के खिलाफ निर्धारित समयसीमा के बाद भी कार्यक्रम जारी रखने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। आयोजकों ने दो दिसंबर को कन्नड़ शहर में जरांगे की रैली के लिए पुलिस से अनुमति मांगी थी। रैली शाम के छह बजे से शुरू होरक रात के 10 बजे तक खत्म होना था, लेकिन रैली रात के 11 बजे शुरू होकर 12:40 में खत्म हुई। 

एफआईआर में बताया गया कि रैली में लाउडस्पीकर का भी प्रयोग किया गया जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी भी हुई। महाराष्ट्र पुलिस एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 268 और 291 के तहत छह आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि मनोज जरांगे मराठा आरक्षण की मांग के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं। कन्नड़ के बाद सोमवार को वह जलगांव और बुलधाना पहुंचे। मंगलवार को मराठा समुदाय के सदस्यों से मिलने के बाद वह हिंग्लोई में रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने आवास में मृत पाई गई पोस्टग्रेजुएट महिला छात्र 

तिरुवनंतपुरम में एक पोस्टग्रेजुएट महिला छात्र अपने आवास में मृत पाई गई। वह अपने आवास में बेहोश पाई गई थी, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान डॉ. शहाना के तौर पर की गई है, जो मेडिसिन की छात्रा थी। 

पुलिस इस मामले में महिला छात्र के परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल इसपर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।  
विज्ञापन

फैक्टरी में कंटेनर पलटने से सात मजदूर की मौत

कर्नाटक के विजयपुर में एक फैक्टरी में मक्के को बोरियों में पैक करने के लिए रखा गया कंटेनर पलट गया, जिससे कम से कम 12 मजदूर टीले के नीचे आ गए। इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई।  जिला अधिकारी के अनुसार, इस हादसे के बाद अन्य तीन घायल हुए हैं, लेकिन ये तीनों मजदूर टीले के अंदर फंसने से बच गए थे। 

एक को टीले के नीचे से निकाल कर बाहर लाया गया। मजदूरों को बचाने के लिए सोमवार की शाम छह बजे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जो कि मंगलवार की सुबह 11 बजे तक चला। घटना की जानकारी पाकर विजयपुर जिला प्रभारी मंत्री एमबी पाटिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता फिलहाल टीले के अंदर फंसे लोगों को बचाने की है। 

हनी ट्रैप आरोपी को हाई कोर्ट से मिली जमानत

ओडिशा हाई कोर्ट ने ने हनी ट्रैप की आरोपी अर्चना नाग को उनके खिलाफ दर्ज ईडी मामले में जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति जी सतपती की एकल पीठ ने सोमवार को याचिकाकर्ता को दो लाख रुपये की जमानत बॉन्ड भरने की अनुमति दे दी। 

आरोपी को जमानत के बाद जुर्म न करने की चेतावनी भी दी गई है। अर्चना नाग को पिछले साल अक्तूबर में गिरफ्तार किया गया था। हाई कोर्ट ने इससे पहले दो अन्य मामलों में अर्चना को जमानत दी थी। बता दें कि अर्चना नाग अपने साथियों के साथ मिलकर अमीर लोगों को उनके पर्सनल वीडियो जारी करने की धमकी देकर पैसे करोड़ो रुपये ऐंठते थे। 

खुद को आयकर अधिकारी बताकर 18 लाख लूटने के आरोप में आठ गिरफ्तार

खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर मुंबई के सायन इलाके में एक घर से कथित तौर पर 18 लाख रुपये लूटने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता 29 वर्षीय महिला के अनुसार, चार अज्ञात लोग रविवार को उसके आवास पर आए और दावा किया कि वे आईटी विभाग के अधिकारी हैं और छापेमारी कर रहे हैं। उन्होंने घर से नकदी ले ली और फरार हो गए।

फर्म के बैंक खाते को हैक कर 18.74 लाख निकालने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई पुलिस ने सिम स्वैप धोखाधड़ी का खुलासा किया है। उसने एक कंपनी के बैंक खाते को कथित तौर पर हैक कर 18.74 लाख रुपये निकालने के आरोप में पश्चिम बंगाल से 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने कहा कि हैकर्स ने एक दूरसंचार सेवा कंपनी के कॉर्पोरेट लॉग-इन के माध्यम से कंपनी के बैंक खातों तक पहुंच बनाई। कंपनी द्वारा सितंबर में शिकायत दर्ज कराने के बाद साइबर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

कर्नाटक कांग्रेस एमएलसी चन्नराज हत्तीहोली के खिलाफ एफआईआर

बेलगावी पुलिस ने बीते दिन भाजपा नेता फुपिंदर सिंह लुधर पर हुए गंभीर हमले के मामले में मंगलवार को कांग्रेस एमएलसी चन्नराज हत्तीहोली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। हट्टिहोली कर्नाटक की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के भाई हैं। मंत्री हेब्बालकर और उनके भाई ने कहा कि इस घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। फुपिंदर सिंह लुधर उर्फ पृथ्वी सिंह पर बेलगावी में उनके जयनगर हिंडाल्गा आवास के पास तेज धार वाले हथियार से हमला किया गया था।

ओडिशा: लड़के ने वेतन न देने पर भोजनालय के मालिक की हत्या की

15 वर्षीय लड़के ने एक भोजनालय के मालिक की कथित तौर पर हत्या कर दी। वह पत्थर की पटिया बनाने का काम कर रहा था। उसे लंबे समय से 1,500 रुपये का मासिक वेतन नहीं मिला था। जब भी वह आता था तो उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की जाती थी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले 37 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव रविवार को उसके किराए के कमरे में मिला।

बिहार के सहरसा में ट्रेन में लगी आग

बिहार के सहरसा में मंगलवार की शाम एक ट्रेन के एक शयनयान डिब्बे में अचानक आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली के आनंद विहार से आ रही पूरबिया एक्सप्रेस जब सहरसा से करीब 20 किलोमीटर दूर सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल को पार कर रही थी, तभी उसके एक डिब्बे से धुआं निकलने लगा। बाहरी सिग्नल पर रेलवे के एक कर्मचारी की इस पर नजर पड़ी और सिमरी बख्तियारपुर के स्टेशन अधीक्षक को सूचित किया गया। जब तक ट्रेन स्टेशन पहुंची डिब्बा धुएं से भर गया था और फर्श से आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आग ब्रेक बाइंडिंग के कारण लगी। किसी के चेन खींचकर चलती ट्रेन को रोकने की कोशिश करने पर ऐसा होता है। इसका पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed