फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates Earthquake in Jammu and Kashmir New Delhi Politics Budget Crime News In Hindi

News Updates: वंदे भारत की चपेट में आने से यूपी के दो मजदूरों की मौत; जुनागढ़ और राजकोट में बम की झूठी धमकी

Mon, 02 Feb 2026 10:10 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
News Updates Earthquake in Jammu and Kashmir New Delhi Politics Budget Crime News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। यह झटका सुबह करीब 5:35 बजे आया, जिससे लोग नींद से जाग गए। भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) पटन इलाके में बताया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के नुकसान या जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है।  प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांत रहने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन

जुनागढ़ कोर्ट और राजकोट कलेक्टर कार्यालय में बम की धमकी झूठी निकली
जूनागढ़ जिले की अदालत और राजकोट कलेक्टर कार्यालय को सोमवार को मिली बम धमकी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के बाद यह धमकी झूठी निकली, और किसी भी स्थान पर संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जूनागढ़ शहर के उप पुलिस अधीक्षक हितेश दांधलिया ने बताया कि जिला अदालत के रजिस्ट्रार को ईमेल के जरिए सूचना मिली कि भवन में तीन बम 2:10 बजे फटेंगे। इसके बाद अदालत के रजिस्ट्रार की सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम निष्कासन दल मौके पर पहुंचे और पूरी जगह की तलाशी ली। हालांकि, किसी भी तरह का संदिग्ध सामान नहीं मिला।

पुलिस ने कहा कि अब ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी प्रकार, राजकोट के कलेक्टर कार्यालय को भी बम धमकी का ईमेल मिला था। पुलिस ने तलाशी लेने के बाद पुष्टि की कि यह धमकी भी झूठी थी।

मनरेगा मजदूरों की महापंचायत ने राष्ट्रपति से की VB-G RAM G कानून वापस लेने की मांग
कर्नाटक में मनरेगा (MGNREGA) से जुड़े हजारों ग्रामीण मजदूरों की महापंचायत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से VB-G RAM G अधिनियम को वापस लेने और यूपीए दौर की रोजगार गारंटी योजना को तत्काल बहाल करने की मांग की है।

मनरेगा प्रोटेक्शन कोएलिशन–कर्नाटक की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि 2 फरवरी 2026 को राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए 10 हजार से अधिक ग्रामीण श्रमिक जिनमें महिलाएं, दलित, भूमिहीन मजदूर और छोटे किसान शामिल थे बंगलूरूके फ्रीडम पार्क में एकत्र हुए। महापंचायत ने कहा कि मनरेगा का मूल उद्देश्य गांव में रोजगार उपलब्ध कराना, न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करना और जल-संरक्षण जैसे कार्यों के जरिए भविष्य में रोजगार के अवसर पैदा करना था। लेकिन बीते वर्षों में केंद्र सरकार की नीतियों के कारण इस कानून को कमजोर किया गया है, जिससे मजदूरी भुगतान में देरी और जॉब कार्ड हटाए जाने जैसी समस्याएं बढ़ी हैं।

RBI अधिनियम की दूसरी अनुसूची में शामिल हुआ असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक- सीएम हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक (ACAB) को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम की दूसरी अनुसूची में शामिल किया जाना राज्य में जमीनी स्तर पर वित्तीय समावेशन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कदम से बैंक को ‘अनुसूचित बैंक’ का दर्जा मिला है, जिससे उसकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, तरलता प्रबंधन मजबूत होगा और आम लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा। अनुसूचित बैंक बनने के बाद ACAB को आरबीआई से पुनर्वित्त सुविधा सहित कई अहम लाभ मिलेंगे, जिससे बैंकिंग सेवाओं की पहुंच और विश्वसनीयता में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकोट: सेल्फी लेते समय वंदे भारत की चपेट में आने से यूपी के दो मजदूरों की मौत
गुजरात के राजकोट में सोमवार शाम सेल्फी लेने के चक्कर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। भक्तिनगर और रिबडा स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के पास समूह में सेल्फी ले रहे उत्तर प्रदेश के तीन प्रवासी मजदूरों को वंदे भारत ट्रेन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार, मृतक संदीप पटेल और संदीप कोली अपने साथी कपिल पटेल के साथ संदीप को घर छोड़ने स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान वे वेरावल-अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन के साथ फोटो खींचने के लिए ट्रैक के बेहद करीब आ गए। दूरी का सही अंदाजा न होने के कारण तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। घायल कपिल का अस्पताल में इलाज जारी है।

यंत्र इंडिया लिमिटेड को मिनीरत्न श्रेणी-एक का दर्जा देने को मंजूरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यंत्र इंडिया लिमिटेड (वाईआईएल) को मिनीरत्न श्रेणी-एक का दर्जा देने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह फैसला व्यापक रक्षा सुधारों के अनुरूप है, जिनका उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना, घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना, भारतीय उद्योग की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और भारत को वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed