फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 6th Nov North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

News Updates: महाराष्ट्र के स्टील प्लांट में हादसा, 18 श्रमिक झुलसे; CJI चंद्रचूड़ ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

Wed, 06 Nov 2024 08:37 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 06 Nov 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
News Updates 6th Nov North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने 8 नवंबर, 2022 को प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) का पदभार संभाला था। वे 11 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी एक एक्स पोस्ट में कहा गया, चीफ जस्टिस डॉ. न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी पत्नी कल्पना दास के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बैठक की तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के स्टील प्लांट में 18 श्रमिक झुलसे
पूर्वी महाराष्ट्र के वर्धा जिले में बुधवार शाम स्टील प्लांट में हुए हादसे में 18 कर्मचारी झुलस गए। पुलिस ने बताया कि भूगांव लिंक रोड पर इवोनिथ स्टील प्लांट के भट्ठी क्षेत्र में शाम सात बजे मेटल ऑक्साइड और सिलिकॉन डाइऑक्साइड के मिश्रण को ठंडा करने के दौरान हादसा हुआ। अधिकतर श्रमिक झुलसे हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनमें से तीन को उपचार के लिए नागपुर भेजा गया।

 

पड़ोसी का शव फेंकने की कोशिश के आरोप में पिता-बेटी गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के 43 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी नाबालिग बेटी को चेन्नई के मिंजुर रेलवे स्टेशन पर सूटकेस में रखे पड़ोसी के शव को छोड़ने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हत्या के संदिग्ध बालासुब्रमण्यम को एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि उसकी 17 वर्षीय बेटी को लड़कियों के लिए सरकारी गृह भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बालासुब्रमण्यम और उनकी बेटी ने अपने बुजुर्ग पड़ोसी की लाश को चेन्नई में फेंकने की योजना बनाई थी, जिसकी कथित तौर पर सोने के लिए हत्या कर दी गई थी, और तदनुसार वे एक उपनगरीय ट्रेन में सवार हो गए। मिंजुर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने पुलिस को देखकर ट्रॉली सूटकेस छोड़ दिया और भागने की कोशिश की। 

अधिकारी ने कहा कि सूटकेस पर खून के धब्बे देखकर पुलिस को शक हुआ और उन्होंने दोनों को रोका और सूटकेस खोलने को कहा। सूटकेस में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला, जिसकी पहचान बाद में रमानी (65) के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि बालासुब्रमण्यम ने अपनी पड़ोसी महिला की उसके गहने के लिए हत्या कर दी थी।

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में हथियार, गोला-बारूद बरामद
सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि समुकोम इलाके से जब्त की गई वस्तुओं में दो पिस्तौल, तीन स्थानीय रूप से निर्मित तोपें, आठ 7.62 मिमी जिंदा गोलियां, दो पिस्तौल गोलियां, नौ आईईडी, आठ हथगोले, 36 हथगोले और दो वॉकी-टॉकी सेट शामिल हैं।

गुवाहाटी में महीनों तक नाबालिग का दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गुवाहाटी में 11 साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कई महीनों तक बार-बार दुष्कर्म किया। घटना शहर के पांडु इलाके की है। जालुकबारी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी रितुज्योति नाथ ने बताया कि 46 वर्षीय पड़ोसी का पीड़िता के परिवार से जान पहचान थी। 

उन्होंने कहा, 'लड़की का हाल ही में फिर दुष्कर्म किया गया। फिर उसने सारी बात अपनी मां को बताई। बच्ची ने दावा किया कि आरोपी कई महीनों से उसका दुष्कर्म कर रहा था और उसे धमकी भी दी थी।'

नाथ ने बताया कि मंगलवार रात को नाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा, 'हमने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पॉक्सो और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।'

यूपी के तीन लोगों ने हैदराबाद में अधेड़ महिला से किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के तीन लोगों ने एक 50 वर्षीय महिला को काम देने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। मधुरा नगर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने महिला को अपने कपड़े धुलाने के काम के बहाने से घर पर बुलाया था। वे उसे एक ऑटो-रिक्शा में ले गए थे। कमरे में पहुंचने के बाद उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया और फरार हो गए।

आरोपियों ने महिला की पिटाई भी की, उसके चेहरे पर चोटें आई हैं। तीनों आरोपी पेंटर का काम करते हैं। वे तीनों एक महीने पहले हैदराबाद आए थे और एक कमरा किराए पर लिया था। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर सामूहिक दुष्कर्म और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला को मेडिकल जांच के लिए भरोसा सहायता केंद्र ले जाया गया।

वीडी चाफेकर बने सिंगापुर के रीकाप आईएससी कार्यकारी निदेशक
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयासवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए लिखा कि भारत के वीडी चाफेकर को सिंगापुर में एशिया सूचना साझाकरण केंद्र (रीकाप आईएससी) में जहाजों के खिलाफ समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती का मुकाबला करने पर क्षेत्रीय सहयोग समझौते के कार्यकारी निदेशक के रूप में चुना गया है। भारत क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है। 
 

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने की ड्रोन नीति समीक्षा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य द्वारा तैयार की जा रही ड्रोन नीति देश में सर्वश्रेष्ठ हो। मुख्यमंत्री ने 2024-29 के लिए नीति की समीक्षा की, जिसमें अगले पांच वर्षों में आंध्र प्रदेश ड्रोन कॉरपोरेशन के लक्ष्य शामिल हैं।

नायडू ने एक बयान में कहा, "हमारे राज्य द्वारा तैयार की जा रही ड्रोन नीति देश में सर्वश्रेष्ठ होनी चाहिए। सुनिश्चित करें कि आंध्र प्रदेश देश में ड्रोन उद्योग के लिए सबसे अच्छा केंद्र बनकर उभरे। इसके साथ ही आकर्षक प्रोत्साहन की पेशकश करते हुए नायडू ने कहा कि निवेश करने के लिए ड्रोन निर्माताओं को दक्षिणी राज्य में शामिल किया जाना चाहिए।

 

अब्दुस सत्तार बने सीएम ममता के मुख्य सलाहकार
वाम मोर्चा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अब्दुस सत्तार को मंगलवार को प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुख्य सलाहकार (अल्पसंख्यक मामलों व मदरसा शिक्षा विभाग) नियुक्त किया गया। सत्तार पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार में अल्पसंख्यक विकास, कल्याण और मदरसा शिक्षा राज्य मंत्री रह चुके हैं। एक अधिकारी ने कहा कि सत्तार राज्य के अल्पसंख्यकों के लिए कल्याणकारी गतिविधियों से संबंधित मामलों पर बनर्जी और अल्पसंख्यक मामलों व मदरसा शिक्षा विभाग को सलाह देंगे। वे राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री के बराबर वेतन, परिलब्धियां एवं भत्ते मिलेंगे। वे वर्तमान में एक संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें 2006 के विधानसभा चुनाव में अमदंगा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गया था।
 

MUDA मामले में सिद्धारमैया से आज होगी पूछताछ; BJP बोली- उम्मीद है अधिकारी CM से नहीं डरेंगे
मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) स्कैम केस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। लोकायुक्त पुलिस ने सिद्धरमैया को तलब किया है। उन्हें आज पूछताछ के लिए  मैसूरू में लोकायुक्त पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है। वह फिलहाल मैसूर के गवर्नमेंट हाउस पहुंच गए है। इस केस में सीएम सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती से 25 अक्तूबर को पूछताछ हुई थी। वे भी इस मामले में आरोपी हैं।

कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश शेषाराघवाचर ने कहा, 'विशेष अदालत द्वारा मुडा घोटाले पर लोकायुक्त जांच का आदेश दिए जाने के बाद उनकी (सीएम सिद्धारमैया) पत्नी से पहले पूछताछ की गई थी। आज सिद्धारमैया को उनके सामने पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। मैं आशा करता हूं कि लोकायुक्त के अधिकारी मुख्यमंत्री की उपस्थिति से भयभीत नहीं होंगे।'
 
उन्होंने आगे कहा, 'मुडा घोटाला इतना बड़ा है कि यह लगभग 5000 करोड़ रुपये का है। भाजपा और अन्य को राज्य पुलिस द्वारा की गई जांच पर संदेह है। घोटाले की सीबीआई जांच अब जरूरी है। सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। इस संबंध में उन्होंने नोटिस जारी किया है। मुझे यकीन है कि अंतिम निर्णय सीबीआई जांच के लिए होगा।'

केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने हाईकोर्ट से की एफआईआर रद्द करने की मांग

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने बेटे निखिल कुमारस्वामी और सहायक सुरेश बाबू के खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। एडीजीपी एम चंद्रशेखर की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एडीजीपी ने आरोप लगाया था कि एचडी कुमारस्वामी और उनके बेटे निखिल ने उन्हें डराने और खनन घोटाले की जांच में बाधा डालने के लिए उनके खिलाफ आरोप लगाए थे।  

राहुल गांधी के पोस्टर पर चढ़ाया दूध

तेलंगाना में जाति जनगणना शुरू होने पर कांग्रेस नेता अनिल कुमार यादव ने अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पोस्टर पर दूध चढ़ाया।

वक्फ मुद्दे पर भाजपा कर रही राजनीति: एमबी पाटिल

वक्फ मुद्दे पर कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि मुझे पता चला है कि जेपीसी समिति के अध्यक्ष विजयपुरा का दौरा कर रहे हैं। उन्हें आने दीजिए। डिप्टी कमिश्नर सारी जानकारी देंगे। भाजपा एक राजनीतिक नाटक कर रही है। मुद्दे पर महज राजनीति हो रही है। 2019 में शोभा करंदलाजे ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से एक सवाल पूछा था। उन्होंने सदन में बयान में कहा था कि वक्फ संपत्तियों की जीआईएस मैपिंग विभिन्न राज्यों में राज्य वक्फ बोर्ड, आईआईटी रुड़की और एएमयू अलीगढ़ द्वारा प्रभावी ढंग से की जा रही है, जिसका उद्देश्य 100% वक्फ संपत्तियों का डिजिटलीकरण करना है। 2019 में यह सदन में भाजपा का स्टैंड था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed