फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 6 October North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: RBI के डिप्टी गवर्नर राव को एक साल का सेवा विस्तार; झारखंड पुलिस के गश्ती वाहन की टक्कर से दो की मौत

Sun, 06 Oct 2024 03:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
News Updates 6 October North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली। सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर राजेश्वर राव को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 9 अक्तूबर, 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक राव की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एसीसी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 

विज्ञापन

झारखंड पुलिस के गश्ती वाहन की चपेट में आकर 2 युवकों की मौत
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक पुलिस गश्ती वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात गोला थाना क्षेत्र की है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गोला थाने के प्रभारी अभिषेक प्रसाद ने कहा कि मृतकों में से एक के पिता की शिकायत के आधार पर गश्ती वाहन के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार देशों की नौसेनाओं का अभ्यास आठ से, भारत करेगा मेजबानी
चार देशों का मालाबार नौसैनिक अभ्यास 2024 8 अक्तूबर से विशाखापत्तनम में शुरू होने जा रहा है। इसकी मेजबानी भारत करेगा। 18 अक्तूबर तक चलने वाले अभ्यास में क्वाड राष्ट्रों भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व जापान की नौसेनाएं शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed