फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 5th Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Updates: CRPF डीजी को मिला NCB प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार; लालबागचा राजा की पहली झलक आयी सामने

Thu, 05 Sep 2024 10:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 05 Sep 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
News Updates 5th Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
भारतीय नौसेना व दक्षिण अफ्रीकी नौसेना ने पनडुब्बी बचाव सहयोग के लिए एक समझौता किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस समझौते के तहत, भारतीय नौसेना जरूरत पड़ने पर अपने डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (डीएसआरवी) को तैनात करके सहायता प्रदान करेगी, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोगी संबंधों को और मजबूती मिलेगी। बयान में आगे कहा गया कि दोनों देशों के बीच नौसेना सहयोग को और मजबूत करने के लिए 12वीं भारत-दक्षिण अफ्रीका नौसेना स्टाफ वार्ता 27-28 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस दौरान भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और दक्षिण अफ्रीकी नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल मोंडे लोबेस ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन



 

तमिलनाडु में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला डॉक्टर और उसकी मां गिरफ्तार 
तमिलनाडु के त्रिची में एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से संबद्ध हॉस्टल में नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक 31 वर्षीय डॉक्टर डॉ. एस सैमसन डैनियल को गिरफ्तार किया गया था। उस पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसकी मां 54 वर्षीय एस ग्रेस सगायरानी को अपराध छिपाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अमेरिकी राजदूत गार्सेटी से की मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी से मुलाकात की। वह राजनीतिक मामलों के मंत्री-परामर्शदाता ग्राहम मेयर और चीफ ऑफ स्टाफ लिसा ब्राउन से भी मिले। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो लगभग सभी क्षेत्रों को कवर करती है। यह साझेदारी साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से संचालित होती है।
 
विज्ञापन

दावा : मोबाइल फोन के प्रयोग से नहीं होता किसी तरह का कैंसर
मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडियो तरंगों और कैंसर के बीच कोई संबंध नहीं मिला है। 11 देशों के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है। यह अध्ययन मेडिकल जर्नल प्री प्रूफ्स में प्रकाशित हुआ है, जिसमें 1994 से 2022 के बीच 28 साल में हुए चिकित्सा अध्ययनों की समीक्षा की गई है।

पांच बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार
असम के करीमगंज जिले में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। बाद में पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार कहा, 'भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट बनाए रखते हुए असम पुलिस रात एक बजकर 40 मिनट पर बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि हम घुसपैठ मुक्त असम के लिए प्रतिबद्ध हैं।

असम पुलिस ने बुधवार को पांच लोगों को उस समय गिरफ्तार किया था जब वे पड़ोसी राज्य त्रिपुरा से करीमगंज में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे और बाद में उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी अधिकारियों को सौंप दिया गया था। 

बांग्लादेश में हाल की अशांति के बाद बीएसएफ ने पूर्वोत्तर में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने बताया कि असम पुलिस सीमा पर अलर्ट पर है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति राज्य में अवैध रूप से प्रवेश न कर सके।

देखिए लालबागचा राजा की पहली झलक

गणेश चतुर्थी पर्व से पहले मुंबई के लालबागचा राजा की पहली झलक सामने आयी।
 
 

भारत सरकार और NSCN के बीच बढ़ा संघर्ष विराम समझौता

गृह मंत्रालय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, भारत सरकार और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (के)/निकी समूह के बीच संघर्ष विराम समझौते को 8.9.2024 से 7.9.2025 तक एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है। इस समझौते पर 6.9.2021 को हस्ताक्षर किए गए थे।

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी प्रोफेसर को पुलिस ने दबोचा

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में निस्तारिणी कॉलेज के एक प्रोफेसर के एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में एसपी पुरुलिया अभिजीत बंदोपाध्याय ने कहा, कल रात हमें शिकायत मिली कि निस्तारिणी कॉलेज के एक प्रोफेसर ने एक महिला छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। शिकायत के आधार पर, हमने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का प्रारंभिक बयान दर्ज किया जा रहा है।
 

CRPF डीजी अनीश दयाल सिंह को मिला NCB प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक (डीजी) अनीश दयाल सिंह को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। पिछले सप्ताह एनसीबी के प्रमुख एस.एन. प्रधान के सेवानिवृत्त होने के बाद सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि मणिपुर कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अनीश दयाल सिंह तत्काल प्रभाव से तीन महीने की अवधि के लिए या नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति व कार्यभार ग्रहण करने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, एनसीबी के महानिदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed