फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 2nd April North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: कर्नाटक में कार दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन की मौत; ठाणे में बैंक डकैती के आरोपी 16 साल बाद बरी

Wed, 02 Apr 2025 01:15 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 02 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
News Updates 2nd April North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक के चित्रदुर्ग  में तेज रफ्तार कार के सड़क पर पलट जाने से एक ही परिवार के दो लड़कों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, एनएच-150-ए पर मंगलवार सुबह हुई यह दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार डिवाइडर से टकराई और लगातार कम से कम 10 बार पलटी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार कार के चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद कार कम से कम 10 बार पलटी, जिससे कार चला रहे मौला अब्दुल (35) और उनके दो बेटों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इस बीच ठाणे जिले के डोंबिवली में बैंक में डकैती के 16 साल बाद एक अदालत ने चार आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने यह माना कि अभियोजन पक्ष उचित संदेह से परे अपराध में उनकी संलिप्तता साबित नहीं कर सका। 24 मार्च के आदेश की एक प्रति मंगलवार को सामने आई। दरअसल, 13 नवंबर, 2009 को तीन लोग मनपाड़ा रोड पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में घुसे और हथियार लहराकर कर्मचारियों को धमकाते हुए 5,88,700 रुपये लूट ले गए। उन्होंने एक महिला कर्मचारी को उसकी सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन सौंपने के लिए भी मजबूर किया। भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत
पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसे की खबर है। मुर्शिदाबाद में एक डंपर ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान एजाज शेख, तौहीक शेख, जाहुल शेख और दो वर्षीय आसिफ शेख के रूप में हुई है। वे फरक्का थाना क्षेत्र के महादेवनगर गांव के निवासी थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक दुर्घटना समशेरगंज इलाके में हुई। चार लोग डाक बंगला मोड़ से फरक्का जा रहे थे। डंपर ने पीछे से दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद चारों लोगों को कुचल दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। डंपर चालक को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में 21 नाबालिग रिमांड होम से फरार, चार को वापस पकड़ा गया
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के एक रिमांड होम से मंगलवार शाम को 21 नाबालिग निवासी फरार हो गए। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि नाबालिगों ने पहले मुख्य प्रवेश द्वार को तोड़ा और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बाद में चार किशोरों का पता लगाकर उन्हें वापस रिमांड होम में लाया गया। डीआईजी मनोज रतन ने बताया कि यह घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई। सूत्रों के मुताबिक लड़कों ने भागने से पहले सीसीटीवी कैमरे सहित कई चीजों में तोड़फोड़ की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बाकी फरार किशोरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी चल रही है।

आंध्र प्रदेश में मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर योजना- दीपम का दूसरा चरण शुरू
आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर वितरण योजना ‘दीपम-2’ का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एन मनोहर ने कहा है कि इस योजना से एक करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। बता दें कि पिछले साल सत्ता में वापसी के बाद 31 अक्तूबर को सीएम नायडू ने श्रीकाकुलम जिले के इच्छापुरम में इस योजना का शुभारंभ किया था। अब तक दीपम योजना से 99 लाख से अधिक लोग लाभ पा चुके हैं। उनके बैंक खातों में सरकार की तरफ से  700 करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा कराई गई है। दीपम स्कीम के तहत पात्र लाभार्थियों को हर चार महीने में एक सिलिंडर यानी साल में तीन सिलिंडर मिलते हैं। बीते तीन महीने में दो लाख अतिरिक्त गैस कनेक्शन पंजीकृत कराए गए हैं।

13 मछुआरे रिहाई के बाद श्रीलंका से तमिलनाडु पहुंचे
श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 13 मछुआरे मंगलवार रात चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। इन मछुआरों को 19 और 20 फरवरी को सीमा पार से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

News Updates 2nd April North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
सीएम सिद्धारमैया बनाम येदियुरप्पा (फाइल) - फोटो : एएनआई
सिद्धरमैया सरकार के खिलाफ पूर्व सीएम येदियुरप्पा करेंगे प्रदर्शन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वयोवृद्ध भाजपा नेता बीएस येदुयुरप्पा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि कर्नाटक सरकार ने डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। इस पर येदियुरप्पा ने कहा, वे बुधवार को बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में आहूत विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। येदियुरप्पा ने कहा, जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण आम लोग संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर आंतरिक खींचतान मची हुई है। ये दिखाता है कि सरकार को लोगों की कोई परवाह नहीं है, वे किसी तरह बस सत्ता में बने रहना चाहते हैं।

News Updates 2nd April North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
नीतीश से ऊब चुकी है बिहार की जनता, यह आदमी किसी के प्रति वफादार नहीं: प्रशांत किशोर
संसद के बजट सत्र में वक्फ बिल आज पेश किया जाएगा। इससे पहले राजनीतिक बयानों का सिलसिला जारी है। बिहार में जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर (पीके) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। पीके ने नीतीश की आलोचना करते हुए कहा, यह उनकी पुरानी रणनीति है। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी यानी एनआरसी के समय भी तय हुआ था कि जदयू संसद में सरकार का साथ नहीं देगी, लेकिन वोट समर्थन में दिया गया। नीतीश के साथ जदयू में शीर्ष पदाधिकारी रह चुके पीके ने बताया, जब उन्होंने नीतीश से सीएए को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, मीडिया से कहो कि बिहार में इसे लागू नहीं किया जाएगा। बकौल पीके, 'नीतीश ने कहा कि वे यात्रा पर थे इसलिए उन्हें नहीं पता कि संसद में जदयू ने सीएए के पक्ष में मतदान कैसे किया। उसी समय मुझे लगा कि यह आदमी किसी के प्रति वफादार नहीं है, न तो भाजपा के प्रति और न ही मुसलमानों के प्रति...सभी वर्गों को खुश करने और मूर्ख बनाने की यह उनकी पुरानी रणनीति है। लोग नीतीश कुमार के इस चरित्र को लंबे समय से देख रहे हैं। जनता इससे ऊब चुकी है।'

News Updates 2nd April North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा- भारत में उत्तर पर दक्षिण के हावी होने जैसी बातें दुर्भाग्यपूर्ण और सरासर गलत
उत्तर और दक्षिण के अलावा हिंदी बनाम दूसरी भाषाओं को लेकर होने वाले विवादों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कर्नाटक के तुमकुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग कहते हैं कि उत्तर ने कई मामलों में दक्षिण पर हावी हो गया। यह पूरी तरह से गलत है। कर्नाटक की धरती खुद इस बात का प्रमाण दे रही है कि दक्षिण ने धर्म के क्षेत्र में उत्तर को कई बार नई दिशा दिखाई है।

सहकारिता क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन: गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद से सहकारी यूनिवर्सिटी विधेयक पारित होने पर खुशी जताई। सफलता मिलने के बाद अमित शाह ने एक्स पर लिखा, 'त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी बिल का पारित होना सहकारिता क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस विश्वविद्यालय से निकले प्रशिक्षित युवा देशभर में सहकारिता क्षेत्र को अधिक व्यापक, संगठित और आधुनिक हितैषी बनाएंगे। मैं इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सभी सांसदों को बधाई देता हूं।' इससे पहले सहकारिता क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के लिए देश के पहले सहकारिता विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रावधान वाले विधेयक को राज्यसभा ने मंजूरी दे दी। इसे लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है। चर्चा का जवाब देते हुए सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि इस विवि से नया सहकारी नेतृत्व प्राप्त होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, स्वरोजगार व सामाजिक समावेश बढ़ेगा, छोटे उद्योगों का विकास होगा, नवाचार में नए मानक स्थापित होंगे।

व्हाट्सएप ने भारत में 97 लाख खातों पर लगाया प्रतिबंध
व्हाट्सएप ने फरवरी, 2025 के दौरान भारत में 97 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई है। इनमें से 14 लाख खातों को उपयोगकर्ताओं की शिकायत से पहले ही सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया। सेवा शर्तों का उल्लंघन करने के लिए सोशल मीडिया कंपनी ने यह कदम उठाया। मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप ने मंगलवार को अपनी मासिक सुरक्षा रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में एप का जिम्मेदारी से उपयोग करने के सुझाव भी साझा किए गए हैं। व्हाट्सएप प्रवक्ता ने कहा कि प्लेटफॉर्म ने उपयोगकर्ताओं को मंच पर सुरक्षित रखने के लिए लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य प्रौद्योगिकी प्रक्रियाओं में निवेश किया है। प्रवक्ता ने कहा, उपयोगकर्ताओं की शिकायतों, कार्रवाई और दुरुपयोग को रोकने के लिए व्हाट्सएप के सक्रिय दृष्टिकोण का उल्लेख किया गया है। 

झारखंड: एनटीपीसी की दो मालगाड़ियों में भीषण टक्कर, चालकों की मौत
झारखंड के साहेबगंज जिले में दो मालगाड़ियों की भीषण टक्कर से उनके चालकों की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह के पास सोमवार देर रात करीब तीन बजे हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि इन मालगाड़ियों का संचालन बिजली कंपनी एनटीपीसी कर रही थी। जिस पटरी पर हादसा हुआ, वह भी एनटीपीसी की है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बिजली संयंत्रों में कोयला पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसका भारतीय रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है। जिस रेलवे लाइन पर यह हादसा हुआ वह बिहार के भागलपुर जिले में एनटीपीसी के कहलगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का संयंत्र से जोड़ती है। 

नगालैंड के एक और जिले में छह माह के लिए अफ्स्पा लागू
केंद्र सरकार ने मंगलवार को नगालैंड के मेलुरी जिले में छह महीने के लिए सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफ्स्पा) को लागू कर दिया है। दो दिन पहले ही राज्य के आठ जिलों और पांच अन्य जिलों के 21 थाना क्षेत्रों तक अफ्स्पा लगाया जा चुका है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया कि नगालैंड सरकार ने नवंबर 2024 में फेक जिले से मेलुरी जिले का निर्माण किया था, लेकिन 30 मार्च को सात अन्य जिलों के साथ इसे भी अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया था।

शाह का दावा- अब छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र के केवल 12 जिले नक्सलवाद से सर्वाधिक प्रभावित
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद से सर्वाधिक प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटाकर मात्र छह रह गई है। नक्सलवाद मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में यह सफलता मील का पत्थर है। इनमें छत्तीसगढ़ के 4 जिले बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर और सुकमा, झारखंड का पश्चिमी सिंहभूम और महाराष्ट्र का गढ़चिरौली जिला शामिल हैं। शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के प्रति कठोर द़ृष्टिकोण और सर्वांगीण विकास के लिए अथक प्रयासों के साथ सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत का निर्माण कर रही है। 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध है। गृह मंत्रालय के मुताबिक सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में अंतराल को कम करने के लिए विशेष केंद्रीय सहायता के तहत भारत सरकार सबसे अधिक प्रभावित जिलों और चिंताजनक जिलों को क्रमशः 30 व 10 करोड़ रुपये की मदद देती है। इसके अलावा, जरूरत के हिसाब से इन जिलों के लिए विशेष परियोजनाएं भी प्रदान की जाती हैं।

ओडिशा की रथ और बाली यात्रा अब अमूर्त सांस्कृतिक विरासत
ओडिशा के दो प्रमुख उत्सव रथ यात्रा और बाली यात्रा को केंद्र ने अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में शामिल किया है। इस सूची को संस्कृति मंत्रालय की संगीत नाटक अकादमी जारी करती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए ओडिशा के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण बताया। 

सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 वापस लेने की मांग की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से प्रस्तावित वक्फ विधेयक 2024 को पूरी तरह से वापस लेने की अपील की है। स्टालिन ने इस विधेयक को तमिलनाडु के लिए नुकसानदायक बताया और कहा कि इससे राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता पर असर पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि इस विधेयक को लागू नहीं किया जाए।

गुजरात में नहर में गिरी कार, पिता और तीन बेटियों की डूबकर मौत
गुजरात के बनासकांठा जिले में बुधवार को एक कार के नहर में गिर जाने से एक व्यक्ति और उसकी तीन नाबालिग बेटियाँ डूब गईं, जबकि उसकी पत्नी लापता हो गई। यह हादसा जिले के थराद तालुका के देवपुरा गाँव के पास दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ, जब कार नर्मदा मुख्य नहर में गिर गई। वाव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि थराद का परिवार रिश्तेदारों से मिलने के बाद घर लौट रहा था। कार के नहर में गिरने से व्यक्ति नवीन गोस्वामी (30) और उनकी तीन बेटियाँ पियूबेन (2), मीनल (3) और काव्या (6) डूब गईं। मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन उनकी पत्नी हेतलबेन (28) की तलाश जारी है।

कर्नाटक: मुडा आयुक्त को जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई शिकायत
मंगलूरू शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) आयुक्त नूर जहरा खानम ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 29 मार्च को उरवा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, वहाब और साबिथ नामक आरोपियों ने खानम के एकल-स्थल अनुमोदन और अन्य आधिकारिक मामलों में हस्तक्षेप करने वाले बिचौलियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद कथित तौर पर धमकी दी। यह मुद्दा 7 जनवरी की घटना के बाद और बढ़ गया, जिसमें एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मुडा कार्यालय में जबरन प्रवेश किया और सरकारी अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद, आरोपियों ने कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया, जहां खानम को निशाना बनाकर अपमानजनक संदेश 7 जनवरी से 27 मार्च के बीच साझा किए गए। उरवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed