फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 29th May North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: जाति गणना सामाजिक न्याय के लिए परिवर्तनकारी होगी- धनखड़; चंद्रबाबू नायडू ने YSRCP पर लगाए आरोप

Thu, 29 May 2025 07:55 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 29 May 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
News Updates 29th May North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि आगामी जनगणना में जाति गणना सामाजिक न्याय लाने के लिए एक परिवर्तनकारी कदम होगी। उन्होंने साथ ही इस बात को खारिज कर दिया कि इससे समाज में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि विचारपूर्वक एकत्रित जातिगत आंकड़ा एकीकरण का माध्यम होगा, जैसे शरीर की एमआरआई होती है। उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ठोस आंकड़ों के बिना नीतिगत योजना बनाना अंधेरे में सर्जरी करने जैसा है।
विज्ञापन


भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईआईएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जाति गणना एक परिवर्तनकारी और बड़ा बदलाव लाने वाला कदम होगी। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक न्याय लाने में मदद करेगी और आंखें खोलने वाला कदम होगी। इस दौरान धनखड़ ने दोहराया कि भारत का विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प केवल आकांक्षा नहीं, बल्कि साक्ष्य-आधारित योजना पर आधारित है।
विज्ञापन


 गोवा सरकार देगी मानसून पर्यटन को बढ़ावा
गोवा सरकार मानसून पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बारिश के मौसम में आयोजित होने वाले विभिन्न त्योहारों और पर्यटकों के लिए अन्य लोकप्रिय गतिविधियों की योजना बना रही है।  मंत्री रोहन खाउंटे ने कहा कि गोवा में 2025 के पहले तीन महीनों के दौरान पिछले कैलेंडर वर्ष की समान अवधि की तुलना में पर्यटकों की संख्या में 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले के बाद पर्यटन उद्योग में मंदी देखी गई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में हालात सामान्य हो रहे हैं। गोवा सरकार मानसून सीजन के दौरान राज्य को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने पर काम कर रही है। राज्य मानसून में मनाए जाने वाले विभिन्न पारंपरिक त्योहारों को बढ़ावा दे रहा है, जिनमें मिट्टी उत्सव (चिखल कालो), साओ जोआओ, बोंडेरा, सांगोद और अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि होटल व्यवसायियों और एयरलाइनों को भी अपनी दरों में बदलाव करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र से दिल्ली लाया जा रहा 830 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
तेलंगाना के कोठागुडेम जिले में 4.15 करोड़ रुपये के 830.5 किलो गांजे के साथ मध्य प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी गांजे को आंध्र प्रदेश से दिल्ली पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन मंगलवार को पदमाता नरसापुरम गांव में पकड़े गए। पुलिस अधीक्षक बी रोहित राजू ने कहा कि आरोपियों ने वैन में खुफिया चैंबर बनाकर गांजे को छुपाया था। वे इसे आंध्र के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के तुलसीपाका गांव से ला रहे थे। पूछताछ में पता चला कि गांजे को नई दिल्ली पहुंचाया जाना था।

आज जम्मू जाएंगे गृह मंत्री, पुंछ में प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बृहस्पतिवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह जम्मू का दौरा करेंगे। वह शाम को पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करेंगे। रात में राजभवन में रुकेंगे और शुक्रवार को पुंछ जाएंगे, जहां पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंेगे। बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के बाद मौजूदा हालात, किश्तवाड़ में आतंकी हमले के साथ अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा होगी।

भाजपा नेता पी वेंकट सत्यनारायण ने राज्यसभा सदस्य की ली शपथ
वरिष्ठ भाजपा नेता पी वेंकट सत्यनारायण ने राज्यसभा के नए सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को संसद भवन में उन्हें शपथ दिलाई। सोशल मीडिया में शपथ ग्रहण की तस्वीरें साझा करते हुए सत्यनारायण ने लिखा, यह क्षण मेरे जीवन और जन सेवा की यात्रा में एक अविस्मरणीय मील का पत्थर है। इससे पहले, भाजपा नेता वेंकट सत्यनारायण आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। 

योग दिवस समारोह में पीएम मोदी विशाखापत्तनम जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में विशाखापत्तनम में शामिल होंगे। इस बार इस आयोजन को भव्य बनाने की पूरी तैयारी है। प्रधानमंत्री 21 जून को होने वाले जिस आयोजन में हिस्सा लेंगे, उसमें एक ही स्थान पर ढाई लाख से अधिक लोग योग करेंगे। आयोजन को एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास होगा। कार्यक्रम 27 किमी लंबे तटीय मार्ग पर होगा।

राजीव गांधी ने पाक से वार्ता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति से मांगी थी मदद : निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तत्कालीन संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को पाकिस्तान के साथ बातचीत में मदद करने के लिए पत्र लिखा था।
दुबे ने अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत के प्रधानमंत्री को लिखे एक कथित पत्र को सोशल मीडिया मंच पर साझा करते हुए कहा कि 1972 के शिमला समझौते के तहत यह निर्णय लिया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी विवाद पर दोनों देशों के बीच ही बातचीत होगी और कोई मध्यस्थ नहीं होगा। दुबे ने पूछा कि इसके बावजूद तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने में अमेरिकी राष्ट्रपति रीगन की मदद क्यों मांगी थी?

रेल मंत्रालय अनुबंध के आधार पर करेगा सिग्नलिंग कर्मचारियों की नियुक्ति
रेल मंत्रालय ने सिग्नलिंग और दूरसंचार कर्मचारियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक प्रायोगिक परियोजना के रूप में चार रेलवे जोन के 10 से 15 प्रमुख स्टेशनों पर अनुबंध के आधार पर तैनाती के लिए कर्मचारियों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, पूर्वी तट रेलवे, दक्षिण पश्चिमी रेलवे और पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधकों को लिखे पत्र में मंत्रालय ने कहा कि हाल के वर्षों में रेलवे नेटवर्क का व्यापक विस्तार हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि ‘कवच’ प्रणाली, स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग (एबीएस), ‘इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग’ (आईबीएस) और लेवल क्रॉसिंग गेट की इंटरलॉकिंग जैसी आधुनिक सिग्नल प्रणालियों के कार्यान्वयन के बाद एसएंडटी (सिग्नलिंग और दूरसंचार) कर्मचारियों की जरूरत बढ़ गई है।

आंध्र की बडवेल-नेल्लोर कॉरिडोर परियोजना को केंद्र की मंजूरी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। बता दें कि आंध्र प्रदेश में बडवेल-नेल्लोर के बीच 108 किलोमीटर लंबे फोर-लेन हाईवे परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिस पर 3,653 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। यह हाईवे आंध्र प्रदेश के कृष्णापटनम पोर्ट और नेशनल हाईवे-67 के एक हिस्से को जोड़ने का काम करेगा, जिससे पोर्ट कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

लाइबेरियाई जहाज डूबने की घटना आपदा घोषित

केरल सरकार ने लाइबेरियाई जहाज पलटने की घटना को आपदा घोषित किया।

'YSRCP सरकार अत्याचार, हत्या, दुर्व्यवहार और उत्पीड़न से भरी थी'
आंध्र प्रदेश के कडप्पा में पार्टी रैली के दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि- टीडीपी का जन्म लोगों के जीवन को बदलने के लिए हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि टीडीपी सरकार और राजनीतिक पार्टी चलाने के तरीके पर केस स्टडी है, जबकि वाईएसआरसीपी इस बात का उदाहरण है कि कैसे नहीं चलाना चाहिए। वहीं पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- पिछली वाईएसआरसीपी सरकार अत्याचार, हत्या, दुर्व्यवहार और उत्पीड़न से भरी हुई थी। वाईएसआरसीपी के शासन के कारण आंध्र प्रदेश का विकास 30 साल पीछे चला गया है। इस दौरान सीएम नायडू ने कहा- आंध्र प्रदेश पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, जिस पर सालाना 40,000 करोड़ रुपये ब्याज देना पड़ता है।

उपराष्ट्रपति ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत का किसान देश की रीढ़ की हड्डी है, हमारी सामाजिक और आर्थिक  व्यवस्था का मुख्य केंद्र है। चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसान और ग्रामीण को समर्पित रहा। 1952 में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री के रूप में चौधरी चरण सिंह जी ने जमीन संबंधी क्रांतिकारी बदलाव में भारी योगदान दिया। 

ओडिशा में अब 42 साल तक मिलेगी सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की आयु सीमा बढ़ाकर 42 वर्ष करने का फैसला लिया है। इसके अलावा कैबिनेट ने बुधवार को ओडिशा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीति, 2025 को भी मंजूरी दी। ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने बताया कि एआई पर नई नीति से शासन में सुधार, नवाचार को बढ़ावा, डेटा आधारित नीति निर्णय लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल ने सरकारी सेवा के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 32 वर्ष से बढ़ाकर 42 वर्ष करने को भी मंजूरी दी है। इसका मकसद अधिक आयु के उम्मीदवारों को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में भाग लेने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करना है।

गौरव गोगोई के पाकिस्तानी लिंक मामले में कांग्रेस नेता रिपुन बोरा से पुलिस की पूछताछ
असम पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस नेता रिपुन बोरा से लंबी पूछताछ की। बोरा से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तानी लिंक से जुड़े मामले में पूछताछ की गई। मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता बोरा सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ (एसवीसी) कार्यालय पहुंचे, जिनसे लगभग छह घंटे पूछताछ की गई। मामले की जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

वहीं इस पूछताछ के बाद बाहर निकले रिपुन बोरा ने कहा, पुलिस ने मुझे कई सवालों में उलझाने का प्रयास किया, लेकिन मैंने उनका पूरा सहयोग किया। पुलिस ने मुझसे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जाएगा। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि इस मामले में पुलिस को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा विधायक दिगंत कलिता को भी पूछताछ के लिए बुलाना चाहिए। क्योंकि दोनों दावा करते रहे हैं कि वे कांग्रेस सांसद गोगोई के बारे में सबकुछ जानते हैं।

तुर्किये, बांग्लादेश समेत छह देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को सौंपे अपने परिचय पत्र
तुर्किये और बांग्लादेश समेत छह देशों के राजदूतों ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने परिचय पत्र सौंपे। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि परिचय पत्र सौंपने वालों में तुर्किये गणराज्य के राजदूत अली मूरत एरसोय, बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम रियाज हमीदुल्लाह और कजाकिस्तान गणराज्य के राजदूत अजमत येस्कारेव शामिल थे। थाईलैंड के राजदूत चवनार्ट थांगसुमफंत, कोस्टा रिका गणराज्य के राजदूत नेस्टर गेब्रियल बाल्टोडानो वर्गास और सेंट किट्स एंड नेविस के उच्चायुक्त गुरदीप बाथ ने भी राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे।

निवारक स्वास्थ्य सेवा में नवाचार में उद्योग जगत की अहम भूमिका- नड्डा
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उद्योग जगत से स्वास्थ्य जांच के क्षेत्र में नवाचार लाने में भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, भाजपा नीत सरकार एक व्यापक स्वास्थ्य नीति लेकर आई और पहली बार निवारक स्वास्थ्य देखभाल के साथ-साथ उपचारात्मक, पुनर्वास और वृद्धावस्था देखभाल पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा, अभी तक हम अलग-अलग सोचते थे। कोई समग्र दृष्टिकोण नहीं था। 2017 में हम एक ऐसी नीति लेकर आए जो व्यापक थी। निवारक कदम के लिए, अब हमारे पास 1,77,000 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। यह स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ नागरिकों का पहला संपर्क बिंदु है।

कलबुर्गी की डीसी फौजिया से माफी मांगे भाजपा नेता- हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने मौखिक रूप से भाजपा एमएलसी एन रवि कुमार से कहा कि वह कलबुर्गी की जिलाधिकारी फौजिया तरन्नुम से अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए सीधे माफी मांगें। बीते दिनों भाजपा नेता ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कलबुर्गी की महिला जिलाधिकारी को पाकिस्तानी कहा था, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जस्टिस सूरज गोविंदराज की अवकाश पीठ बृहस्पतिवार को भाजपा एमएलसी कुमार याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग की है। पीठ ने कहा, आपको इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। आपको सीधे जिलाधिकारी से माफी मांगनी चाहिए।

इस पर भाजपा नेता के वकील विनोद कुमार एन ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल ने पहले ही माफ मांग ली है। हालांकि, जस्टिस गोविंदराज ने इस बात पर जोर दिया कि माफी को संबंधित व्यक्ति की ओर से स्वीकार किया जाना चाहिए। आप महिला अधिकारी से माफी मांग लें और उन्हें माफी स्वीकार करने दें। इसे रिकॉर्ड पर दर्ज करें और फिर हम मामले पर विचार करेंगे। तब तक, हमारे लिए आगे बढ़ना मुश्किल है।

सूरत एयरपोर्ट पर रनवे के पास लगी आग से हड़कंप, तीन फ्लाइट डायवर्ट
गुरुवार दोपहर सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे के पास सूखी घास में आग लगने से उड़ान संचालन पर असर पड़ा। इस घटना के चलते कम से कम तीन घरेलू उड़ानों और एक हेलिकॉप्टर को दूसरे स्थानों पर डायवर्ट करना पड़ा, जबकि एक उड़ान निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी।

एयरपोर्ट निदेशक ए.एन. शर्मा के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे यह घटना उस वक्त हुई जब रनवे के पास की सूखी घास में आग लग गई। यह आग हवाईअड्डा कर्मचारियों द्वारा पक्षियों को दूर रखने के लिए इस्तेमाल की जा रही गैस गन से निकली चिंगारी से लगी। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया, 'आग पर काबू पाने के लिए हमारी पांच दमकल गाड़ियों के साथ सूरत नगर निगम की दो दमकल गाड़ियाँ भी मौके पर भेजी गईं। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।' इस घटना के चलते दो फ्लाइट्स को अहमदाबाद और एक को वडोदरा डायवर्ट किया गया, जबकि एक हेलिकॉप्टर, जिसमें कोई यात्री नहीं था, को किसी अन्य स्थान पर उतरने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, दिल्ली जाने वाली एक उड़ान भी तय समय पर रवाना नहीं हो सकी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद रक्षा निर्यात में वृद्धि की उम्मीद- समीर कामत
अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष समीर वी कामत ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद रक्षा निर्यात में वृद्धि होगी, क्योंकि स्वदेशी सैन्य उपकरणों का युद्ध परीक्षण हो चुका है। दिल्ली में सीआईआई शिखर सम्मेलन के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भारत के महत्वाकांक्षी पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान (उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान यानी एएमसीए) के डिजाइन और उत्पादन के लिए निष्पादन मॉडल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से हाल में दी गई मंजूरी के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, 'वर्ष 2034 तक विकास कार्य पूरा हो जाना चाहिए और उसके बाद वर्ष 2035 से उत्पादन शुरू हो जाना चाहिए। पहली प्रोटोटाइप उड़ान वर्ष 2029 के अंत तक तैयार हो जाएगी।' डीआरडीओ प्रमुख ने कहा कि एएमसीए के जिस मॉडल को मंजूरी दी गई है, उसमें एचएएल बोली लगा सकता है, निजी क्षेत्र बोली लगा सकता है, वे संयुक्त उद्यम के रूप में भी बोली लगा सकते हैं।' उन्होंने कहा, इससे लड़ाकू विमान विकास के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी का रास्ता खुलेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय रक्षा निर्यात पर कोई प्रभाव पड़ेगा, डीआरडीओ अध्यक्ष ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के बाद, मुझे पूरी उम्मीद है कि रक्षा निर्यात बढ़ेगा, क्योंकि इन उपकरणों का युद्ध में परीक्षण हो चुका है। इसलिए, देश इन्हें खरीदने में रुचि दिखाएंगे।' समीर कामत ने भारतीय उद्योग और शिक्षा जगत की भूमिका को भी स्वीकार किया और कहा, हमें भविष्य में पूर्ण ‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करनी होगी।

सांसद भी घूम रहे हैं और आतंकवादी भी- जयराम रमेश का तंज
कांग्रेस नेता और पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अपने सांसदों को दुनिया भर में भेज रही है, जबकि पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधी भी घूम रहे हैं। रमेश ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले को एक महीना हो गया है। दिसंबर 2023 में पुंछ आतंकी हमले में भी इलकी उनकी भूमिका थी, अक्तूबर 2024 में गांदरबल हमले और उसी महीने, एक और हमले में भी इनक आतंकियों की भूमिका थी। इसका मतलब है कि पहलगाम के आतंकवादी 18 महीनों में चार हमलों के लिए जिम्मेदार हैं, लेनिक वे कहीं घूम रहे हैं। हमारे सांसद भी घूम रहे हैं।

आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख पेश करने और पाकिस्तान के आतंकवाद से संबंधों को उजागर करने के लिए सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडलों को कई देशों में भेजा गया है। सांसदों के ये प्रतिनिधिमंडल कई देशों में कई राजनेताओं, थिंक टैंकों और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला करते हुए जयराम ने कहा कि सरकार पार्टी कांग्रेस के उठाए गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रही है, बल्कि पार्टी पर ही हमला करने में व्यस्त है, जबकि हमला आतंकवादियों पर होना चाहिए।

एक से तीन जून तक हिंद महासागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
भारत और यूरोपीय संघ एक से तीन जून तक हिंद महासागर में एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग लेंगे, जिसमें समुद्री डकैती विरोधी संचालन, अंतर-संचालनीयता, रणनीतिक संचालन और बेहतर संचार प्रोटोकॉल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो दोनों पक्षों के बीच बढ़ते समुद्री सुरक्षा सहयोग को दर्शाता है। यूरोपीय संघ की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

इस बयान में कहा गया है कि इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज और यूरोपीय संघ नौसेना बल (ईयूएनएवीएफओआर) ऑपरेशन अटलांटा के दो ‘फ्रिगेट’, इतालवी जहाज एंटोनियो मार्सेग्लिया और स्पेन के जहाज रेइना सोफिया आदि शामिल होंगे। ये जहाज फिलहाल मुंबई में खड़े हैं। इस बयान में कहा गया, 'संयुक्त अभ्यास में समुद्री डकैती विरोधी अभियानों, अंतर-संचालन, सामरिक युद्धाभ्यास और उन्नत संचार प्रोटोकॉल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो दोनों पक्षों के बीच बढ़ते समुद्री सुरक्षा सहयोग को दर्शाता है। संबंधित समुद्री संचालन केंद्र (एमओसी) अभ्यास को नियंत्रित करेंगे।'

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कहा कि ये दोनों यूरोपीय जहाज अटलांटा में नौसेना के संचालन से संबंधित हैं। अटलांटा के पास समुद्री डकैती की घटनाओं को रोकने का एक इतिहास है। डेल्फिन ने कहा कि मुम्बई में दो यूरोपीय नौसैन्य जहाजों की अभूतपूर्व उपस्थिति दोनों पक्षों के बीच सहयोग को और अधिक विस्तृत, परिचालनात्मक और सामरिक स्तर पर लाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। डेल्फिन ने कहा, ‘'अगले महीने विदेश मंत्री एस जयशंकर पहली मंत्रिस्तरीय रणनीतिक वार्ता के लिए ब्रसेल्स में होंगे।' डेल्फिन ने कहा कि कुछ हफ्तों में, यूरोपीय संघ की ओर से भारत-रणनीतिक सहयोग के नए एजेंडे का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। यह भविष्य में सहयोग के लिए संयुक्त रोडमैप का आधार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed