फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 27th June North East West South India Parliament 2024 Politics Crime National News In Hindi

Updates: ओडिशा में भूमि विवाद हिंसक झड़प में बदली, एक महिला की मौत; सिक्किम के दूसरे सांसद का निधन

Fri, 28 Jun 2024 12:09 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 28 Jun 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
News Updates 27th June North East West South India Parliament 2024 Politics Crime National News In Hindi
27 जून की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक गांव में लंबे समय से चला आ रहा भूमि विवाद दो समूहों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। इसमें 52 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राजकनिका थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव की घटना हुई। मरने वाली महिला की पहचान सुशीला नायक के रूप में हुई है। लकड़ी के तख्ते से हमला किए जाने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अधिकारी ने आगे कहा कि सभी घायलों को केंद्रपाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनमें से दो की हालत बिगड़ने पर उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकनिका पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप धल ने कहा कि संदेह है कि हिंसा संपत्ति विवाद की वजह से भड़की है। झड़प के सही कारण की जांच की जा रही है। हमने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपी गांव से भाग गए हैं। हम उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

90 साल की उम्र में सुब्बा का निधन
सिक्किम से लोकसभा के पूर्व सांसद पहलवान सुब्बा का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को गंगटोक के पास एक अस्पताल में निधन हो गया। 90 वर्षीय सुब्बा ने सिक्किम जनता पार्टी (एसजेपी) के टिकट पर 1980 का चुनाव सफलतापूर्वक लड़ा था और 1984 तक सांसद के रूप में कार्य किया था। वह राज्य के दूसरे सांसद थे और एक प्रतियोगिता में जीतने वाले पहले व्यक्ति थे।

सिक्किम के भारत का हिस्सा बनने के बाद, कांग्रेस नेता छत्र बहादुर छेत्री 1977 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से निर्विरोध चुने गए। सुब्बा के परिवार ने बताया कि सुब्बा के पार्थिव शरीर को सोरेंग जिले में उनके पैतृक गांव टिम्बुरबुंग ले जाया जाएगा जहां शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सुब्बा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, ''मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।'

उन्होंने सेंट्रल रेफरल अस्पताल का भी दौरा किया, जहां सुब्बा का निधन हुआ और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिक्किम में बाढ़ प्रभावित इलाकों में बीआरओ के कामों की तारीफ
सिक्किम में बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बहाल करने में स्थानीय लोगों ने बीआरओ और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों का समर्थन किया। अधिकारियों ने बताया कि त्रिशक्ति कोर के सेना इंजीनियरों ने लगातार बारिश और चुनौतीपूर्ण तकनीकी बाधाओं का सामना करते हुए, दिक्चु-संकलांग सड़क पर 70 फीट का पुल बनाया।

बांग्लादेश की पीएम ने त्रिपुरा के सीएम को भेजे उपहार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को एक विशेष उपहार भेजा। शेख हसीना ने हरिवांगा आम, हिल्सा मछली और रसगुल्ला उपहार के रूप में भेजा। बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त, एमडी रेजाउल हक चौधरी अगरतला में हैं। उन्होंने कहा ’हमें बांग्लादेश और भारत के बीच गहरे संबंध बढ़ाने हैं।‘


एशियाई शेरों को रेल हादसों से बचाएगी समिति
गुजरात सरकार ने एशियाई शेरों को रेल हादसों से बचाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। इस समिति को गिर अभयारण्य क्षेत्र में और उसके आसपास शेरों की निर्बाध आवाजाही के तौर-तरीके तैयार करने का काम सौंपा गया है। शेरों की मौत पर स्वप्रेरणा से दायर जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता मनीषा लव कुमार ने उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल की खंडपीठ को यह जानकारी दी। 

अनार तोड़ने पर सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने दलित बच्चे को पीटा
तेलंगाना के शाबाद मंडल के केसाराम गांव में सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने एक 14 साल के दलित लड़के की पिटाई कर दी। अपने परिसर से अनार तोड़ने से नाराज प्रधानाध्यापक ने पिटाई से पहले लड़के के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। 22 जून को हुई इस घटना की तस्वीर वायरल हो गई। इसके बाद 24 जून को लड़के की मां की दर्ज कराई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया।



असम में 4.5 करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
असम के कछार जिला पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक संयुक्त अभियान के तहत 4.5 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया में यह जानकारी दी। कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने बुधवार को पड़ोसी राज्य मिजोरम से सिलचर आ रहे एक वाहन को रोका और तलाशी के दौरान 900 ग्राम हेरोइन बरामद की और तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed