{"_id":"676debce7ecb07dff30c6126","slug":"news-updates-27th-dec-north-east-west-south-india-elections-2024-politics-crime-national-news-in-hindi-2024-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: प्रवीण गिरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश, इंडिगो पर जुर्माना; मणिपुर में दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: प्रवीण गिरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश, इंडिगो पर जुर्माना; मणिपुर में दो गिरफ्तार
Fri, 27 Dec 2024 05:21 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 27 Dec 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अधिवक्ता प्रवीण कुमार गिरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट और अधिवक्ता प्रवीण शेषराव पाटिल को बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
विज्ञापन
इनके अलावा राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश भी की गई है। इनमें चंद्रशेखर शर्मा, प्रमिल कुमार माथुर और चंद्र प्रकाश श्रीमाली शामिल हैं। कॉलेजियम में जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत शामिल थे। एक अन्य प्रस्ताव में कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी आशीष नैथानी को उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
वीजा संबंधी उल्लंघन मामले में इंडिगो पर 2 लाख का जुर्माना
वीजा संबंधी उल्लंघन मामले को लेकर आव्रजन ब्यूरो ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर कुल 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन की ओर से बृहस्पतिवार को कहा गया है कि वह गृह मंत्रालय के तहत आव्रजन ब्यूरो की ओर से पारित आदेशों के खिलाफ अपील दायर करने की संभावनाएं तलाश रही है। फाइलिंग में कहा, दो यात्रियों के लिए वीजा संबंधी उल्लंघन के लिए प्रत्येक मामले पर लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

महिला कांस्टेबल सहित तीन लोगों की मौत, जांच शुरू
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में महिला कांस्टेबल और थाना प्रभारी सहित तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीनों के शव एक झील में पड़े मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि तीनों बुधवार दोपहर से लापता थे। उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई थीं। एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात सदाशिवनगर मंडल में एक झील से महिला कांस्टेबल और कम्प्यूटर ऑपरेटर के शव बरामद किए।
मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि जबरन वसूली गतिविधियों में शामिल दो उग्रवादियों को बृहस्पतिवार को जिले के अवांग वानागई लमखई इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसमें कहा गया कि उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किए गए।

कोर्ट में जज पर चप्पल फेंकने के मामले में 11 पुलिसकर्मी निलंबित किए
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक कोर्ट में सुरक्षा चूक के लिए 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 21 दिसंबर को कल्याण में एक व्यक्ति ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरजी वाघमारे पर चप्पल फेंकी लेकिन चप्पल जज के पास एक लकड़ी के मंच पर गिरी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल जेंडे ने चप्पल फेंकने वाले शख्स और निजी गार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस विभाग ने 11 पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया है। ये कोर्ट परिसर में व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार थे।

हैदराबाद : पीएचडी छात्रा की आत्महत्या मामले में 3 गिरफ्तार
हैदराबाद में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान में परियोजना सहायक के रूप में काम करने वाली 28 वर्षीय पीएचडी छात्रा की आत्महत्या के मामले पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, मृतक छात्रा के पिता द्वारा लिए गए पैसे चुकाने को लेकर एक परिवार उसे प्रताड़ित कर रहा था। छात्रा को परेशान करने वाले परिवार के दो सदस्यों और मृतक महिला के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। नचाराम पुलिस स्टेशन में 26 दिसंबर को दायर एक शिकायत में पीड़िता की मां ने कहा कि उसके पति (छात्रा के पिता) ने परिवार की एक महिला सदस्य को शहर स्थित अनुसंधान संस्थान में नौकरी दिलाने का वादा करके 15 लाख रुपये लिए थे। आरोपी परिवार के सदस्यों का दावा है कि लेनदेन मृतक छात्रा की उपस्थिति में हुआ था। हालांकि, शिकायत में उसकी मां ने कहा कि छात्रा को इसकी जानकारी नहीं थी।