फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 27 October North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: केंद्र की अपील- 2027 तक कार्बन उत्सर्जन घटाएं; कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट की बेटी के खिलाफ मुकदमा

Sun, 27 Oct 2024 10:17 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 27 Oct 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
News Updates 27 October North East West South India Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को 2070 तक शुद्ध शून्य लक्ष्य प्राप्त करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिजली और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री ने कहा कि वर्तमान में सौर और पवन ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और सभी राज्य इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


2027 तक कार्बन उत्सजर्न कम करने का आह्वान
तमिलनाडु नगर प्रशासन, TWAD, TUFIDCO और बिजली क्षेत्र के CPSE के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से कहा कि हमें 2070 तक शुद्ध शून्य तक पहुंचने के लिए कार्बन उत्सर्जन को कम करना होगा। मंत्री ने कहा आज मैं दो राज्यों पुडुचेरी और तमिलनाडु के दौरे पर था। हमने अनुरोध किया है कि सभी राज्यों में अक्षय ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन मांगों को देखते हुए, अगर हमें नीति में कुछ बदलाव करने पड़े, तो हम करेंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारियां देने वाला गिरफ्तार
गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पोरबंदर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस पर भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) जहाजों और जेटी के बारे में संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी एजेंट को देने का आरोप है। एटीएस के पुलिस अधीक्षक के. सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी पंकज कोटिया को पाकिस्तानी एजेंट ने मुंबई निवासी ‘रिया’ नाम से आईसीजी जहाजों और पोरबंदर में उसके जेटी के बारे में जानकारी साझा करने के लिए फुसलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ओडिशा में चक्रवात दाना के असर के बाद राहत-बचाव कार्य जारी

ओडिशा में चक्रवात दाना के भयावह मंजर के बाद ओडिशा सरकार ने बालासोर और मयूरभंज जिलों में लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि चक्रवात दाना के कारण हुई भारी बारिश के कारण बुधबलंग नदी में जलस्तर बढ़ने से कुछ इलाकों में बाढ़ आ गई है और कई इलाकों के जलमग्न होने का खतरा है। 

बाढ़ से प्रभावित हुए 20 गांव
सीएम मांझी ने कहा कि बालासोर जिले के रेमुना और बालासोर सदर ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों के 20 गांव पहले ही बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। उन्होंने चक्रवात के बाद की स्थिति के बारे में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहा कि लोगों को निकालने का अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि चक्रवात के कारण मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल पहाड़ियों में भारी बारिश के कारण बुधबलंग नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है और आश्रय स्थलों पर उन्हें स्वच्छ पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएम माझी ने कहा कि अब तक 10,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जिनमें से 2,500 रेमुना से और 8,000 बालासोर सदर से हैं। 

जल संसाधन विभाग ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मयूरभंज जिले के बेतानती ब्लॉक में बुधबलंग नदी के पास के गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति है, क्योंकि उफनती नदी का पानी कई खेतों में घुस गया है। इसी तरह, भद्रक जिले के धामनगर इलाके में भारी बारिश के कारण कई गांवों में जलभराव हो गया है। भद्रक जिले में कपाली और रेबा नदियां उफान पर हैं और भद्रक-अरदी रोड पर तीन फीट से ऊपर पानी बह रहा है।

भाजपा नेता वसंतराव ने थोराट की बेटी पर की अभद्र टिप्पणी
भाजपा नेता वसंतराव देशमुख ने कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट की बेटी पर अपमानजनक टिप्पणी की। टिप्पणी की भाजपा व विपक्षी एमवीए के नेताओं ने आलोचना की। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने देशमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि जयश्री थोराट के खिलाफ इस्तेमाल की गई अश्लील भाषा उनकी तथाकथित 'लाडकी बहिन' के प्रति भाजपा की विकृत मानसिकता को दर्शाती है।

खरगे को पार्टी अध्यक्ष के रूप में दो साल पूरे करने पर राहुल गांधी ने दी बधाई
राहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व ने लोगों की सेवा करने के पार्टी के संकल्प को मजबूत किया है। आपका संघर्ष और अनुभव हमें प्रेरणा देते हैं। संविधान और जनहित की रक्षा में न्याय के हर योद्धा के लिए आपका मार्गदर्शन मूल्यवान है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल खरगे के आवास पर पहुंचे और दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। इस मौके पर कांग्रेस ने राहुल की मौजूदगी में खरगे की ओर से केक काटने का वीडियो भी पोस्ट किया। इस दौरान पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, कुमारी सैलजा, रमेश चेन्निथला और तारिक अनवर सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे। गौरतलब है कि खरगे औपचारिक रूप से 26 अक्तूबर, 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे।

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चुने गए अनंत नाथ
कारवां के संपादक अनंत नाथ को शनिवार को लगातार दूसरी बार एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा कि आउटलुक के पूर्व प्रधान संपादक रूबेन बनर्जी और द ट्रिब्यून के पूर्व वरिष्ठ सहयोगी संपादक केवी प्रसाद को भी क्रमशः निर्विरोध महासचिव और कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।

चक्रवात दाना के दौरान सर्पदंश से 28 लोग अस्पताल में भर्ती
चक्रवात दाना के दौरान सांपों द्वारा काटे जाने से 13 महिलाओं और एक डॉक्टर समेत 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चक्रवात के बाद की स्थिति का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा, सर्पदंश के सभी 28 मामले केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों में सामने आए हैं। ये इलाके चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

माझी ने कहा कि सर्पदंश पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया और इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सर्पदंश से पीड़ित डॉ. बाबुल मोहंती को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। चक्रवात के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उन्हें केंद्रपाड़ा जिले के महाकालपारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्ति किया गया है। इस दौरान शौच जाते समय उन्हें एक सांप ने काट लिया।

कोलकाता के मेयर हकीम और युवा महिला नेता मीनाक्षी के बीच तस्वीर को लेकर विवाद

तृणमूल नेता और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम की तरह दिखने वाली एआई-जनरेटेड इमेज डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (डीवाईएफआई) की नेता मीनाक्षी मुखर्जी के कथित सोशल मीडिया पेज पर दिखने के बाद विवाद हो रहा है। मुखर्जी ने दावा किया कि सोशल मीडिया पेज उनका नहीं है और उन्होंने कोलकाता पुलिस की साइबर विंग में शिकायत दर्ज कराई है। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इसके जवाब में हकीम ने मुखर्जी की आलोचना की और कहा, यह पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की एक चाल है। उन्होंने कहा, अगर पोस्ट उनकी प्रोफाइल से नहीं है, तो उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। हकीम के पड़ोस में रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने भी चेतला पुलिस स्टेशन में मुखर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसमें भी उन पर सांप्रदायिक विवाद भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया।

कपड़ा फैक्टरी में गैस रिसाव से दो श्रमिकों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को एक कपड़ा फैक्टरी में गैस रिसाव से दो श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि सात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घटना शहर के नारोल औद्योगिक क्षेत्र में देवी सिंथेटिक्स में हुई। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रवि मोहन सैनी ने बताया कि फैक्टरी में जब तेजाब को टैंक में डाला जा रहा था, तब गैस रिसाव हुआ और नौ श्रमिकों को दिक्कत हुई। उन्हें एलजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दो की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सात श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है और उनका आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता थोराट की बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ के आरोप में कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट की बेटी और कई लोगों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि थोराट की बेटी जयश्री थोराट और उनके समर्थकों ने शनिवार को जिले के संगमनेर इलाके में भाजपा नेता वसंतराव देशमुख के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगमनेर सिटी थाने के अधिकारी ने बताया कि जयश्री समेत 24 नामजद और 20 से 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मुकदमे के मुताबिक आरोपियों ने महायुति गठबंधन के नेताओं के वाहनों पर हमला किया और उनमें आग लगाने की कोशिश की।

बीयर निर्माताओं ने की शुल्क बढ़ोतरी न करने की मांग

बीयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने कर्नाटक सरकार से बीयर की कीमतों में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। सरकार ने स्ट्रांग बीयर पर उत्पाद शुल्क को दोगुना कर 20 रुपये प्रति बल्क लीटर करने, राज्य में बीयर के लिए न्यूनतम बिलिंग मूल्य को 300 रुपये प्रति केस और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एईडी) को बिलिंग मूल्य का 195 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लिखे पत्र में उद्योग निकाय ने उस प्रस्ताव को भी वापस लेने को कहा है जिसमें बीयर निर्माताओं को बोतल के लेबल पर बीयर में चीनी की मात्रा घोषित करने के लिए कहा है। बीएआई ने कहा कि ये प्रस्ताव किसी के भी हित में नहीं है। इसके परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं के लिए कीमतें ऊंची हो सकती हैं। इससे बिक्री के रूप में कर राजस्व प्रभावित होगा।

प्रकृति संरक्षण सूचकांक में भारत की कम रैंकिंग की कांग्रेस ने की आलोचना

कांग्रेस ने प्रकृति संरक्षण सूचकांक में भारत को 180 देशों में से 176वां स्थान मिलने पर रविवार को मोदी सरकार पर कटाक्ष किया। कांग्रेस ने पूछा कि क्या इस्राइल के बेन गुरियन विवि की विश्वसनीयता सही है। सूचकांक पर भी सवाल उठाया जाना चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जब भी भारत किसी वैश्विक सूचकांक या अन्य पर बहुत नीचे रैंक प्राप्त करता है, तो पीएम के ढोल बजाने वालों और जयजयकार करने वालों की तत्काल प्रतिक्रिया सूचकांक को बदनाम करने की साजिश के रूप में हमला करने की होती है। उन्होंने पूछा कि हाल ही में जारी प्रकृति संरक्षण सूचकांक पर सरकार की क्या प्रतिक्रिया होगी? जिसमें भारत 180 देशों में से 176वें स्थान पर है।

नवाब मलिक की बेटी को टिकट मिलने पर एनसीपी शरद ने भाजपा को घेरा

एनसीपी अजित गुट के नेता नवाब मलिक की बेटी को प्रत्याशी बनाए जाने पर एनसीपी शरद गुट ने भाजपा पर आरोप लगाए। एनसीपी शरद के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि भाजपा ने नवाब मलिक पर कई आरोप लगाए हैं और उनकी बेटी अणुशक्ति नगर से चुनाव लड़ने जा रही है। उन्हें भाजपा का ही समर्थन प्राप्त है। भाजपा ने नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल में रखा। अब वहीं भाजपा उनकी बेटी को टिकट दे रही है और मुझे लगता है कि यह नवाब मलिक को टिकट देने जैसा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी शिवसेना शिंदे में शामिल 



भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे की बेटी संजना जाधव रविवार को शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं। पूर्व भाजपा सांसद राजेंद्र गावित और पूर्व भाजपा नगरसेवक मुरजी पटेल भी शिवसेना में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed