फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 25th May North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

News Update: रैगिंग के आरोप में अहमदाबाद के मेडिकल कॉलेज से चार छात्र निलंबित, पढ़ें देश की अहम खबरें

Sat, 25 May 2024 09:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 25 May 2024 09:00 AM IST
विज्ञापन
News Updates 25th May North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज के चार छात्रों-छात्राओं को निलंबित कर दिया है। उन पर जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग करने का आरोप है। कॉलेज एएमसी मेडिकल एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है। शुक्रवार को डीन डॉ. दीप्ति शाह ने बताया कि जांच के बाद कॉलेज प्रशासन ने मास्टर ऑफ सर्जरी कर रहे चार छात्रों को निलंबित किया है। एक छात्र को दो साल, एक छात्र को एक साल, वहीं दो छात्रों को 25 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

विज्ञापन

 

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने वायुसेना प्रशिक्षण कमान किया दौरा
 सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने बंगलूरू स्थित वायुसेना के प्रशिक्षण कमान का शुक्रवार को दौरा किया और बेहतर प्रशिक्षण के लिए राष्ट्र के संसाधनों का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के लिए संयुक्त प्रयासों को और विस्तार देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

जनरल चौहान ने सभी अधिकारियों से देश की परिचालन सामर्थ्य को और सशक्त बनाने के लिए पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन जारी रखने की अपील की। वायु सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्हें भारतीय वायुसेना की समग्र परिचालन तैयारियों को बढ़ाने के लिए कमान की भूमिका, प्रशिक्षण गतिविधियों के अनुकूलन एवं इसकी दक्षता में सुधार करने के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जादवपुर विवि रैगिंग मामलाः समिति की आरोपी छात्रों के निष्कासन की सिफारिश
रैगिंग मामले में पश्चिम बंगाल की जादवपुर विश्वविद्यालय की समिति ने चार छात्रों को निष्कासित करने की सिफारिश की है। ये सभी पिछले वर्ष अगस्त में प्रथम वर्ष के एक छात्र की रैगिंग और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार में शामिल थे। बाद में उस छात्र की हॉस्टल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी। सिविल इंजीनियरिंग, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र के ये चारों छात्र बहरहाल पुलिस हिरासत में हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, रैगिंग रोधी समिति ने इन चारों के अलावा पांच अन्य आरोपी छात्रों को भी चतुर्थ सेमेस्टर के लिए निष्कासित करने की अनुशंसा की है।

विज्ञापन

 नौसेना ने डोर्नियर विमान से 75 वर्षीय गंभीर मरीज को कोच्चि पहुंचाया
 भारतीय नौसेना ने डोर्नियर विमान से तत्काल चिकित्सा मुहैया कराने के उद्देश्य से शनिवार को लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप से एक मरीज को एयरलिफ्ट किया।

नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लक्षद्वीप प्रशासन ने 75 वर्षीय गंभीर मरीज को कोच्चि पहुंचाने के लिए अनुरोध किया। नौसेना ने सुबह सात बजे डोर्नियर विमान को कोच्चि में आईएनएस गरुड़ से लॉन्च किया और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद मरीज को इलाज के लिए सुबह 10:45 बजे एयरलिफ्ट करके कोच्चि के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित किया। नौसेना ने कहा कि लोगों की मदद के लिए वह हमेशा प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed