फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 24th February North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: केरल में युवक ने दादी समेत पांच की हत्या की; आंध्र प्रदेश, तेलंगाना विधान परिषद चुनाव 20 मार्च को

Mon, 24 Feb 2025 11:29 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 24 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
News Updates 24th February North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। बता दें कि, कुछ दिन पहले ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन

45 देशों के राजदूतों के साथ विदेश मंत्री ने देखा हाथी सफारी
असम में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 45 देशों के मिशन प्रमुखों और राजदूतों के साथ काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी सफारी का आनंद लिया। इस विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'यह एक बहुत अच्छा अनुभव था। हम गैंडे, भैंस और हिरणों के बहुत करीब गए। जॉर्जिया के राजदूत ने कहा कि इस महीने वे महाकुंभ गए और फिर यहां भी आए। यह उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव था। मुझे बहुत खुशी है कि यहां बहुत सारे पर्यटक आ रहे हैं। हम एडवांटेज असम के लिए यहां हैं और हम असम और पूर्वोत्तर राज्यों को एक उच्च प्रोफ़ाइल देना चाहते हैं ताकि अधिक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक और निवेशक यहां आएं। इस साल काजीरंगा ने पहले ही 3 लाख पर्यटकों का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक बहुत अच्छा रुझान है।'

 


झारखंड में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़
कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर रविवार को झारखंड में एक अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने अर्ध-निर्मित बंदूकों के दस टुकड़े और अन्य उपकरण जब्त किए। 
एक अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरिडीह के चपरियावां में एक घर के अंदर चल रही हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। छापे के दौरान पांच कर्मचारियों और फैक्टरी के मालिक को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच चल रही है।

 

 

मणिपुर : सुरक्षाबलों को धमकी देने वाले 2 उग्रवादियों समेत 4 गिरफ्तार
 मणिपुर में ग्राम स्वयंसेवकों को गिरफ्तार करने पर सुरक्षाबलों को धमकी देने वाला वीडियो बनाने के आरोप में प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मैतेई) के दो सदस्यों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मोइरांगथेम थोइबा (39) को विष्णुपुर जिले के थमनापोकपी से गिरफ्तार किया गया, वहीं सैखोम लेम्बुर्स सिंह को इंफाल पूर्व जिले से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि सिंह जबरन वसूली में भी शामिल था। एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (के) के दो काडर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वांगखेम रोहित सिंह (18) और थांगजम नोंगन को दुकानों और वाहनों से जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सेना और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान के दौरान आठ हथियार, आईईडी, गोला-बारूद और युद्ध जैसी सामग्री जब्त की है। 22 फरवरी को सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के फुनलो मारिंग क्षेत्र से एक बोल्ट एक्शन राइफल, पांच 9 एमएम पिस्तौल, एक 9 एमएम कार्बाइन मशीन गन (सीएमजी) बरामद की।  

लूटे गए हथियार लौटाने के लिए सात दिन पर्याप्त:  मुख्य सचिव
मणिपुर के मुख्य सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने अगले सात दिनों के भीतर अवैध हथियार लौटाने का आग्रह किया है। अगर इसका पालन नहीं किया गया तो उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की सात दिन की समय सीमा उन व्यक्तियों के लिए पर्याप्त है, जिन्होंने हथियार लूटे हैं।
 
 

परीक्षा में नकल का वादा करने वाले कुलाधिपति को न्यायिक हिरासत में भेजा
 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय (यूएसटीएम) के कुलाधिपति महबूबुल हक को असम के श्रीभूमि जिले की एक स्थानीय अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हक को विद्यार्थियों को परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल का वादा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में पेश हुए वकीलों ने बताया कि हक और जिले के पथरकंडी स्थित एक स्कूल के पांच शिक्षकों को स्थानीय अदालत ने शनिवार देर रात सुनवाई के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यूएसटीएम के कुलाधिपति ईआरडी फाउंडेशन भी चलाते हैं। ईआरडी फाउंडेशन पथरकंडी में एक स्कूल सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करता है। हक को शनिवार तड़के उनके गुवाहाटी आवास से गिरफ्तार करने के बाद श्रीभूमि ले जाया गया था।  

अस्पताल के सीसीटीवी हैकिंग मामले में गुजरात पुलिस ने तीन को पकड़ा
 गुजरात पुलिस ने अस्पताल का सीसीटीवी हैक करके महिला मरीजों की जांच के वीडियो फुटेज हासिल करने और उन्हें बेचने के मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक को सूरत से और दो अन्य को महाराष्ट्र के सांगली से गिरफ्तर किया गया। गुजरात पुलिस इसी मामले में प्रयागराज के यूट्यूबर समेत तीन लोगों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

अहमदाबाद पुलिस ने 17 फरवरी को एक मामला दर्ज किया था, जिसमें अस्पताल के प्रसव कक्ष में चिकित्सकों द्वारा महिला मरीजों की जांच करने का वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम पर प्रसारित किया गया था, जिसका उद्देश्य 'सब्सक्राइबर्स' से पैसा कमाना था। राजकोट स्थित अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा हैक करने के सिलसिले में गिरफ्तार लोगों की पहचान सूरत निवासी पारित धामेलिया और पड़ोसी राज्य के सांगली निवासी वैभव माने व रेयान परेरा के रूप में की है।

पुलिस के मुताबिक, बी.कॉम स्नातक धमेलिया को पायल मैटरनिटी होम के सीसीटीवी कैमरा डिवाइस को हैक करने में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। माने को यूट्यूब और टेलीग्राम पर विभिन्न वीडियो के विपणन में उसकी भूमिका और उसके बैंक खाते की जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। साइबर अपराध शाखा की ओर से यह भी बताया गया है कि दिल्ली निवासी रोहित सिसोदिया के संबंध में जांच चल रही है। गौरतलब है कि पहले गिरफ्तार आरोपियों ने ये वीडियो फुटेज दो-दो हजार रुपये में बेचे थे।

रजनीकांत ने जयललिता को अर्पित की पुष्पांजलि
तमिल अभिनेता रजनीकांत ने तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे. जयललिता को उनकी 77वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 

पीसी जॉर्ज ने नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में अदालत के समक्ष किया आत्मसमर्पण

भाजपा नेता पीसी जॉर्ज ने नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में सोमवार को इस जिले के एराट्टुपेट्टा की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'हमें सूचना मिली है कि जॉर्ज अदालत के समक्ष पेश हुए हैं।' केरल उच्च न्यायालय की तरफ से उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने जॉर्ज को हिरासत में लेने की मांग की थी, जिसके बाद जॉर्ज ने यह कदम उठाया। शनिवार को जॉर्ज ने नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में जांच के लिए पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए 24 फरवरी तक का समय मांगा था। उनकी याचिका खारिज करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि ऐसे मामले में जमानत देने से समाज में गलत संदेश जाएगा। पूर्व विधायक जॉर्ज पर एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाला भाषण देने का आरोप है।

5.1% बढ़ेगा भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग का राजस्व- नैसकॉम
नैसकॉम के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग का राजस्व 5.1 प्रतिशत बढ़कर 282.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है। वहीं वित्त वर्ष 2025 में भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग के कर्मचारियों की संख्या 58 लाख होगी, जो वित्त वर्ष के दौरान 1.26 लाख अधिक है।

श्रीनगर - घर में लगी आग, दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी
जम्मू-कश्मीरर के श्रीनगर जिले में कुरसु-राजबाग इलाके में एक घर में आग लग गई। मौके पर दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई हैं।
 

रामलला के दरबार में पहुंचे सीएम माझी
अयोध्या के दौरे पर पहुंचे ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, 'मैं बहुत पहले से यहां दर्शन करना चाहता था... जिस समय यहां प्रतिष्ठा हुई तब मैं आ नहीं पाया था... यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने यहां प्रभु के दर्शन किए। मेरा संकल्प था कि हमारा ओडिशा समृद्ध ओडिशा बने... हम ओडिशा को आगे ले जाएंगे और विकसित भारत बनाने में भी हमारा योगदान रहेगा'।
 

त्रिपुरा में कानून और व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी- साहा
अगरतला में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने 73वीं बी.एन. मलिक मेमोरियल अखिल भारतीय पुलिस फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। सीएम ने कहा, 'यह पहली बार है जब त्रिपुरा में इस तरह का टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। पूरे देश के पुलिसकर्मी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं...इन लोगों में आपस में एक अच्छा भाईचारा होगा....पहले त्रिपुरा को कोई नहीं जानता था लेकिन अब त्रिपुरा को सब जानने लगे हैं। फुटबॉल चैंपियनशिप से बहुत फायदा होगा... त्रिपुरा में कानून और व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है'।
 

पीएम मोदी ने तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जयललिता ने अपना जीवन तमिलनाडु के विकास के लिए समर्पित कर दिया और वह एक दयालु नेता और एक सक्षम प्रशासक के रूप में जानी जाती थीं। यह मेरे लिए सम्मान की बात थी कि मुझे कई अवसरों पर उनके साथ बातचीत करने का अवसर मिला। वह हमेशा दयालु थीं और जन-उन्मुख पहलों की समर्थक थीं।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत सूरत में 260 मीटर लंबे पुल का निर्माण पूरा
मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत सूरत में 260 मीटर लंबे प्री स्ट्रेटज्ड कंक्रीट पुल का निर्माण पूरा हो गया है। यह पुल दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेसवे-4 को सूरत के कोसांबा के पास पार करेगा। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि यह परियोजना का पांचवा पीएससी पुल है। यह बुलेट ट्रेन परियोजना के भरुच और सूरत स्टेशन के बीच है। 

एडीबी के नए अध्यक्ष बने मसातो कांडा
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को कहा कि मसातो कांडा ने बैंक के 11वें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। कांडा ने मसात्सुगु असकावा का स्थान लिया। अंतरराष्ट्रीय वित्त और विकास नीति में लगभग चार दशकों के अनुभव के साथ कांडा को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान उनके निर्णायक हस्तक्षेप के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है।

बैंक ने कहा कि जापान के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कांडा ने अभिनव वित्तीय समाधानों की शुरुआत करने और नीतिगत कार्रवाइयों को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे बाजारों को स्थिर करने में मदद मिली। कांडा की नियुक्ति एडीबी के चल रहे विकास और अपने विकासशील सदस्य देशों की गतिशील जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। बैंक ने कहा कि हम रणनीतिक विकास के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए कांडा का नेतृत्व एडीबी की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाएगा और साथ ही संस्था को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों से निपटने के लिए तैयार करेगा।
 

युवक ने दादी समेत पांच की हत्या की, मां की हालत गंभीर

केरल में 23 साल के एक युवक ने अपने 13 साल के छोटे भाई, 80 साल की दादी और युवती समेत पांच लोगों की हत्या कर दी। माना जा रहा है कि युवती उसकी प्रेमिका थी। उसकी मां की हालत गंभीर और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी के दो मृतक भी उसके करीबी रिश्तेदार हैं।
पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी के पास वेंजारामूडु इलाके में तीन घरों में सामूहिक हत्याकांड हुआ। इस घटना की जानकारी तब हुई जब आरोपी अफान खुद वेंजारामूडु थाने पहुंचा और कहा कि उसने छह लोगों की हत्या कर दी है। उसने यह भी कहा कि उसने जहर खा लिया है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना विधान परिषद चुनाव 20 मार्च को
निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना विधान परिषद की क्रमश: पांच-पांच सीटों के लिए 20 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा की है। द्विवार्षिक चुनाव के लिए 29 मार्च को अपना कार्यकाल समाप्त करने वाले सदस्यों की सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। नतीजे भी 20 मार्च को ही घोषित होंगे। चुनाव के लिए अधिसूचना 3 मार्च को जारी होगी। नामांकन 10 मार्च तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच का काम 11 मार्च को और नाम वापसी 13 मार्च तक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed