फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 24th December North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Update: राष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नागरिकों को दी शुभकामनाएं; रफी जन्मशती पर PM ने किया याद

Tue, 24 Dec 2024 07:42 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 24 Dec 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
News Updates 24th December North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति मुर्मू ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि दुनिया भर में 'विश्वास और क्षमा की ताकत' मजबूत होगी, जिससे लोग एक-दूसरे के करीब आएंगे। उन्होंने कहा, 'इस पवित्र दिन को मनाते हुए, आइए हम ईसा मसीह के प्रेम और सद्भाव के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं। भाईचारे और सभी के कल्याण की उनकी शिक्षाएं एक बेहतर दुनिया के लिए मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी। यह त्योहार हमें एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।' राष्ट्रपति ने कहा- शांति के इस मौसम में, "मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर में विश्वास और क्षमा की ताकत मजबूत होगी, जिससे लोग एक-दूसरे के करीब आएंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने सभी भारतीयों, विशेषकर ईसाइयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

लोगों के जीवन में आनंद भरते रहेंगे रफी के गीत : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज गायक मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती के मौके पर उन्हें याद किया। पीएम ने रफी को उत्कृष्ट संगीत प्रतिभा करार दिया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रफी साहब के गाने भविष्य में भी लोगों के जीवन में आनंद भरते रहेंगे। देश के सबसे बड़े गायकों में से एक मोहम्मद रफी की 24 दिसंबर को 100वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके प्रशंसकों ने दिग्गज फनकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के जरिये मोहम्मद रफी के लिए सोशल मीडिया पर भावनात्मक संदेश लिखा और उनके संगीत विरासत की सराहना की।
विज्ञापन


पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कलकत्ता HC से झटका
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाला मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और चार अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि, इस घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात: सूरत के पास पटरी से उतरे सौराष्ट्र एक्सप्रेस के चार डिब्बे
गुजरात में सूरत के पास किम स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टल गया है। जानकारी के मुताबिक, दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। वहीं रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

News Updates 24th December North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
परीक्षा फॉर्म पर जीएसटी मामले में प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को परीक्षा फॉर्म पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन माता-पिता के सपनों को अपनी कमाई के साधन में बदल दिया। नाैकरी देने के बजाए सरकार जीएसटी लगाकर उनके घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। 

गृह मंत्री शाह कल देंगे 10 हजार नई पैक्स की सौगात
केंद्र सरकार की बड़ी पहल के तहत 10 हजार बहुउद्देशीय नई प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) जल्दी ही सक्रिय हो जाएंगी। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को दिल्ली के आईसीएआर कन्वेंशन सेंटर में इनका उद्घाटन करेंगे। ये समितियां कृषि कर्ज के अलावा 25 तरह की अन्य सुविधाएं जिनमें खाद्यान्न खरीद, भंडारण, बीज, उर्वरक और कीटनाशक छिड़काव जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराएंगी।

टीएमसी सांसद गोखले की मुश्किलें बढ़ीं चार हफ्ते में सारी संपत्ति का ब्योरा तलब
संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी के खिलाफ अवमानना मामले में टीएमसी सांसद साकेत गोखले की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर माफी मांगने और 50 लाख रुपये का हर्जाना भरने के अदालती आदेश का पालन न करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी करके चार हफ्ते में अपनी सारी संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने ये नोटिस लक्ष्मी पुरी की तरफ से दायर की गई याचिका पर जारी किया।

ओडिशा में 50 साल की महिला से दुष्कर्म, दोषी शख्स को सात साल की जेल
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में 50 साल की महिला से दुष्कर्म के दोषी पाए गए शख्स को सात साल जेल की सजा सुनाई गई है। अपराध के 15 साल बाद आए इस फैसले के बारे में अतिरिक्त लोक अभियोजक रबीनारायण पात्रा ने कहा, मलकानगिरी की वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश (महिला अदालत) सह सहायक सत्र न्यायाधीश बबीता दास ने दोषी करार दिए गए आरोपी एसके सूरी पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। फैसला 14 गवाहों के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हुआ। अभियोजन पक्ष के अनुसार महिला के साथ 1 फरवरी 2009 को खैरपुट ब्लॉक में अपराध हुआ। वह अपने गांव के पास जंगल में गई थी। उसे अकेला पाकर सूरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आरजी कर मामले में डॉक्टरों का आक्रोश
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या मामले में आक्रोश बढ़ रहा है। चिकित्सकों के संयुक्त मंच और ‘अभय मंच’ के प्रतिनिधियों ने इंसाफ की मांग करते हुए सोमवार को एक बार फिर विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट की खंडपीठ ने चिकित्सकों को प्रदर्शन करने की अनुमति देने वाले 20 दिसंबर के आदेश को बरकरार रखा। प्रदर्शनकारियों ने मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड में डोरीना क्रॉसिंग से लगभग 50 फुट दूर अपना प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी चिकित्सकों ने कहा कि न्याय मिलने तक वे रुकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात लगभग आठ बजे आंदोलन में शामिल डॉक्टर मोमबत्तियां जलाकर बहन अभया को इंसाफ दिलाने की यह लड़ाई जारी रखने की शपथ लेंगे।

बंगाल : हत्यारे बेटे को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
पश्चिम बंगाल की एक कोर्ट ने पिता, मां और बहन के हाथ और गले की नसें काटकर बेरहमी से हत्या करने वाले युवक को मौत की सजा सुनाई है। तीन साल पहले हुगली जिले के धनेखाली कांड में दोषी पाए गए युवक प्रमथेश घोषाल को चुंचुड़ा कोर्ट के जज संजय कुमार शर्मा ने सजा सुनाई है। घटना 8 नवंबर, 2021 को धानेखली थाने के दसघरा गांव के पालपारा में हुई थी। प्रमथेश ने पिता असीम घोषाल (68), मां शुभ्रा घोषाल (60) और बहन पल्लवी चट्टोपाध्याय (38) को मौत के घाट उतार दिया था।

बांग्लादेश ने नहीं चुकाया त्रिपुरा का 200 करोड़ का बिजली बिल : साहा
बांग्लादेश पर त्रिपुरा का 200 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति करने के लिए त्रिपुरा राज्य विद्युत निगम लि. एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लि. और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड का एक हस्ताक्षरित समझौता हुआ है। इसके तहत त्रिपुरा पड़ोसी देश को 60-70 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करता है। सीएम साहा ने कहा कि पड़ोसी देश को बिजली आपूर्ति रोकने पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

त्रिपुरा : सीएडीसी के 4 जेडपीएम सदस्य हुए भाजपा में शामिल
दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) के चार जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सदस्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। मिजोरम भाजपा अध्यक्ष वनलालमुआका ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे 20 सदस्यीय सीएडीसी में पार्टी की संख्या 9 से 13 हो गई। वनलालमुआका ने कहा कि चार जेडपीएम सदस्यों के पार्टी में शामिल होने के बाद हमारे पास आवश्यक बहुमत है। हम परिषद में बोर्ड बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मिलेंगे।

News Updates 24th December North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
अमित शाह - फोटो : ANI
सीबीआई का भारतपोल: गृह मंत्री अमित शाह सात जनवरी को कर सकते हैं लॉन्च
सीबीआई ने विदेश में छिपे भगोड़ों या अन्य मामलों के बारे में इंटरपोल से सूचना मांगने में पुलिस व अन्य एजेंसियाें की मदद के लिए अत्याधुनिक ऑनलाइन प्लेटफार्म भारतपोल तैयार किया है। इससे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों और केंद्रीय एजेंसियों को इंटरपोल से सूचना मांगने के अनुरोध भेजने में कोई दिक्कत नहीं होगी। सीबीआई की ओर से क्रियान्वित की गई यह परियोजना परीक्षण चरण में है। इसे 7 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च कर सकते हैं। कानून प्रवर्तन एजेंसियां विदेश में छिपे भगोड़ों की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल रेड नोटिस, लापता व्यक्तियों के लिए येलो नोटिस, आपराधिक जांच के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान के बारे में जानकारी के लिए ब्लू नोटिस और ऐसे अन्य मुद्दों के लिए सीबीआई को अपने अनुरोध देती हैं। 

फार्मा प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव, चार अस्पताल में भर्ती
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली के परवादा मंडल में जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में स्थित एक निजी कंपनी में जहरीली गैस का रिसाव हो गया। इसके चलते चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है और अन्य का इलाज चल रहा है। अनकापल्ली के जिलाधिकारी विजय कृष्णन ने कहा, रक्षिता ड्रग्स प्रा. लि. में हाइड्रोजन सल्फाइड (एच2एस) गैस लीक होने के बाद लोगों का दम घुटने लगा। इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

कर्नाटक : लोकायुक्त अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में लोकायुक्त अधिकारी बनकर व्हाट्सएप के जरिये ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी धनंजय रेड्डी थोटा (31) ने लोकायुक्त अधिकारी बनकर पंचायत अधिकारी पुरुषोत्तम को फोन कर एक मामले को निपटाने के बदले में रुपयों की मांग की थी। फोन करने वाले व्यक्ति के बारे में संदेह होने पर पुरुषोत्तम ने प्राधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी। थोटा के फोन की लोकेशन का पता लगाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मणिपुर में आईईडी और देसी रॉकेट बरामद
मणिपुर में पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान आईईडी, देसी रॉकेट, गोला-बारूद और अन्य हथियार जब्त किए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना पर सुरक्षा बलों ने सोमवार को चुराचांदपुर जिले के तेइजांग गांव में तलाशी अभियान चलाया। यहां से तीन देसी रॉकेट, मैगजीन के साथ एक .303 राइफल, मैगजीन के साथ चार पिस्तौल, छह देसी बम और कम गुणवत्ता वाले विस्फोटक की 45 छड़ें और अन्य कारतूस जब्त किए। वहीं लेसियांग गांव में सुरक्षा बलों ने नौ आईईडी और डेटोनेटर जब्त किए। इसके अलावा इंफाल पूर्वी जिले के मारिंग संदांगसेंगबा के साथ नगारियान पहाड़ी पर मैगजीन के साथ एक 7.62 मिमी एलएमजी, एक सिंगल बैरल बंदूक, एक 9 मिमी पिस्तौल और दो ग्रेनेड और अन्य कारतूस भी जब्त किए।

बिग्रेडियर अमिताभ झा का निधन
सीओएस और ब्रिगेडियर अमिताभ झा का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर  सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शोक व्यक्त किया है। अमिताभ झा गोलान हाइट्स में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक बल में डिप्टी फोर्स कमांडर (डीएफसी) के रूप में संयुक्त राष्ट्र मिशन पर तैनात थे। वह मिशन के कार्यवाहक फोर्स कमांडर भी थे। 

गौहाटी हाईकोर्ट के जज करेंगे ट्रिब्यूनल की निगरानी
गृह मंत्रालय ने गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति माइकल जोथानखुमा की निगरानी में एक गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम न्यायाधिकरण का गठन किया है। इसका उद्देश्य यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) और उसके सभी गुटों, शाखाओं और अग्रणी संगठनों को गैरकानूनी संगठन घोषित करने के लिए पर्याप्त कारण हैं या नहीं पर फैसला लेना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed