फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 24th August North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: हैदराबाद में BRS-कांग्रेस महिला कार्यकर्ता भिड़ीं; प्रोफेसर की हथेली काटने के मामले में कार्रवाई

Sat, 24 Aug 2024 12:00 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
News Updates 24th August North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

हैदराबाद में तेलंगाना राज्य महिला आयोग कार्यालय के सामने बीआरएस और कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। केटीआर आज महिला आयोग कार्यालय में आए थे। हालांकि, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केटीआर के वाहन के सामने विरोध करना शुरू कर दिया और उन्हें रोक दिया। कांग्रेस की महिलाएं मांग कर रही थीं कि केटीआर को महिलाओं के खिलाफ अपनी कथित टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

एनआईए ने केरल प्रोफेसर हथेली काटने के मामले में एक आरोपी पकड़ा
एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने शुक्रवार को प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फॉन्ट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक कैडर को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर केरल प्रोफेसर की हथेली काटने के मामले में कुख्यात आरोपी को शरण दी थी। एजेंसी ने आरोप लगाया कि जुलाई 2010 में मुवत्तुपुझा में सेवानिवृत्त प्रोफेसर टीजे जोसेफ पर हमले के बाद आरोपी सवाद के फरार होने के बाद सी शफीर ने उसे आश्रय प्रदान किया था। एजेंसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'एनआईए जांच से पता चला है कि शफीर खुद पीएफआई के लिए कई हिंसक कृत्यों में कथित तौर पर शामिल था।' इससे पहले 13 साल तक मेम पर रहने के बाद एजेंसी ने सवाद को इस साल जनवरी में कन्नूर से पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे में स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
पुणे के दौंड में एक 42 वर्षीय शिक्षक को 13 वर्षीय स्कूली छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने और उसे अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि हमने बृहस्पतिवार को दर्ज मामले में शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के पिता की शिकायत के अनुसार, शिक्षक ने उसे अश्लील संदेश भेजा था और उसे गलत तरीके से छुआ था। शिक्षक के साथ बहस होने के बाद आरोपी वहां से भाग गया था। इस बीच, बारामती लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले और पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने स्कूल का दौरा कर घटना की गहन जांच की मांग की थी। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना की शिकार तीन वर्षीय बच्ची का शव 18 दिन बाद कब्र से निकाला
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन साल की एक लड़की का शव 18 दिन बाद कब्र से निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सावंतवाड़ी तहसील के मालेवाड़ी में कथित तौर पर लड़की को कुचलकर मारने वाले डंपर चालक को दुर्घटना के साथ-साथ सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि 5 अगस्त को दुर्घटना के बाद ड्राइवर, उसके सहायक और लड़की के माता-पिता ने शव को दफना दिया था। लड़की के माता-पिता छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिक हैं। मामले में जांच की जा रही है। 

मेघालय के सीएम संगमा को टाइफाइड के साथ स्क्रब टाइफस, अस्पताल में भर्ती
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा को तेज बुखार के कारण शुक्रवार को शिलांग सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में किए गए रक्त परीक्षण से पता चला कि उन्हें स्क्रब टाइफस और टाइफाइड है। कहा कि उनकी हालत पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है और उनकी हालत स्थिर है। संगमा अपने स्वास्थ्य के कारण विधानसभा सत्र के पहले दिन नहीं आए।

एम. सुरेश विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष बने, संभाला अतिरिक्त प्रभार
एम. सुरेश को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे 2 सितंबर, 2021 से एएआई की एयर नेविगेशन सेवा (एएनएस) में सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। वे एयर नेविगेशन सेवा तकनीकी विशेषज्ञ हैं। उन्हें सीएनएस सुविधाओं के प्रबंधन, हवाई अड्डा प्रणालियों, संचालन और रखरखाव में व्यापक अनुभव है। वे तीन महीने की अवधि या अगले आदेश तक अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के अतिरिक्त यह प्रभार संभालेंगे।

सुरेश बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एचआर) में मास्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में इंजीनियरिंग स्नातक हैं। उनके पास एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन की इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोफेशनल (आईएपी) की डिग्री भी है। उनके पास भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में सदस्य, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक और गोवा, जम्मू व मदुरै हवाईअड्डों पर हवाईअड्डा निदेशक के पदों पर 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

मेघालय में घुसपैठ करते चार बांग्लादेशी पकड़े
मेघालय के पूर्वी जैंतिया हिल्स में बृहस्पतिवार रात को बीएसएफ कर्मियों ने चार बांग्लादेशियों को दो संदिग्ध दलालों के साथ पकड़ लिया। दलालों ने कथित तौर पर वैध दस्तावेज के बिना बांग्लादेशियों को भारत में प्रवेश करने में सहायता की थी। बांग्लादेशियों की पहचान बशीर अहमद, उसकी पत्नी और दो लड़कियों के रूप में की गई, जिनमें से एक उसकी बेटी है। पुलिस अधीक्षक गिरि प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए नागरिक बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के रहने वाले हैं। असम के दो दलालों के साथ एक ऑटो-रिक्शा में यात्रा करते समय राताचेरा में बीएसएफ की गश्ती टीम ने उन्हें पकड़ लिया। उनके खिलाफ बीएनएस और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि लड़कियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं, बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि जांच का आदेश दिया गया है कि वे कैसे घुसपैठ करने में कामयाब रहे।

केरल: सतीशन ने की जस्टिस हेमा समिति रिपोर्ट की जांच की मांग
सतीशन ने कहा, सरकार को पता है कि एक सिलसिलेवार अपराध किए गए। इसके बावजूद सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वे जांच टीम बनाने के लिए तैयार नहीं हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि एक जांच टीम का गठन किया जाए। कांग्रेस नेता सतीशन ने यह भी आरोप लगाया कि केरल के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। 

उन्होंने कहा, चेरियन जस्टिस हेमा समिति की सिफारिशों और खुलाशों की जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं। वह रिपोर्ट में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं। वह अब अपनी शपथ का उल्लंघन कर रहे हैं और इस मामले में सभी दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। विपक्षी यूटीएफ उनके इस्तीफे की मांग करती है। 

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी.सतीशन ने शनिवार को जस्टिस हेमा समिति रिपोर्ट में मलयालम फिल्म उद्योग पर चौंकाने वाले आरोपों की जांच की मांग की। जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट 51 उद्योग पेशेवरों की गवाही पर आधारित है। रिपोर्ट में मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के शोषण और खराब कामकाजी परिस्थितियों के बारे में विवरण दिया गया है। 
 

ओडिशा: पंखे से लटका मिला महिला इंजीनियर का शव 
ओडिशा के बालासोर जिले में एक महिला इंजीनियर (26 वर्षीय) का शव पंखे से लटका मिला। महिला किराए के घर में रहती थी। पुलिस के मुताबिक, महिला इंजीनियर भोगराई ब्लॉक में काम करती थीं। उन्होंने बताया कि शव थाना चक इलाके में स्थित उनके कमरे में मिला। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। महिला इंजीनियर मोनालीसा हेमराम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
 
 

महिला पुलिस सम्मेलन पर बोले सीएम हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य में पहली बार दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला पुलिस से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई, कुछ विषय बेहद महत्वपूर्ण थे। यह पुलिस सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण था और भविष्य में राज्य में महिला पुलिस और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed