{"_id":"68f945ca201b43f06b0e6b62","slug":"news-updates-23rd-oct-north-east-west-south-india-elections-2025-politics-crime-national-news-in-hindi-2025-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: कल 51000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे PM मोदी; बंगाल में मां काली की मूर्ति पर हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: कल 51000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे PM मोदी; बंगाल में मां काली की मूर्ति पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 23 Oct 2025 05:13 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 23 Oct 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
देशव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों पर भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न हो चुकी है। बता दें कि, चुनाव आयोग ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अपने-अपने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। एसआईआर प्रक्रिया पर आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतियों के बाद, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का भी समाधान किया गया।
विज्ञापन
जादू-टोना के शक में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला
झारखंड के चतरा जिले में जादू-टोना करने के शक में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम रक्शी छेदीखाप गांव में हुई। शिकायत के बाद पता चला कि उमेश राय (50) को ग्रामीणों ने जादू-टोना करने के संदेह में पीटा और उसका कान काट दिया। घायल को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। चतरा सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जसवंतपुरा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर आरएएस अधिकारी को थप्पड़ मारने (एसडीएम थप्पड़ कांड) के मामले में तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को हुई जब छोटू लाल शर्मा, जो वर्तमान में प्रतापगढ़ में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के रूप में तैनात हैं, सीएनजी भरवाने को लेकर पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी से विवाद में उलझ गए। शर्मा ने आपत्ति जताई कि उनकी कार पहले आई थी, इसलिए पहले उसमें सीएनजी भरी जानी चाहिए। बहस के दौरान अधिकारी ने एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया, जिसके जवाब में कर्मचारी ने भी उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान दूसरे कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया। पुलिस ने तीन कर्मचारियों — दीपक माली, प्रभुलाल कुमावत और राजा शर्मा — को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म में चार और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को एक स्थानीय अदालत ने 27 अक्तूबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनमें एक छात्रा का दोस्त भी शामिल है। ओडिशा की छात्रा के साथ 10 अक्तूबर को यहां उस वक्त दरिंदगी की गई, जब वह अपने दोस्त साथ रात में भोजन करने के लिए अपने मेडिकल कॉलेज से बाहर गई थी। उप-संभागीय अदालत ने बुधवार को चारों आरोपियों को अगले सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कर्नाटक: संघ के मार्च में शामिल होने पर सरकार ने रसोइये को पद से हटाया
कर्नाटक सरकार ने राज्य के एक छात्रावास के सहायक रसोइये को पदमुक्त कर दिया गया। राज्य सरकार के मुताबिक, बसवकल्याण में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग संचालित एक छात्रावास के सहायक रसोइए प्रमोद कुमार को नियमों के मुताबिक आरएसएस के रूट मार्च में शामिल होने की वजह से पदमुक्त किया गया।

कल 51 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रोजगार मेले के 17वें संस्करण के दौरान 51,000 से अधिक उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये लोगों को संबोधित करेंगे और देशभर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में डाक विभाग और अन्य सरकारी विभागों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। समारोह में केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह भी शामिल होंगे।

आग में फंसे जहाज को नौसेना ने बचाया
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस त्रिकंड ने जिबूती तट के पास आग लगने के बाद संकट में फंसे एक व्यापारी जहाज को बचा लिया। हालांकि, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बचाव अभियान में 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। नौसेना के अनुसार, कैमरून ध्वज वाले वाणिज्यिक पोत ‘एमटी फाल्कन’ पर 26 सदस्यीय दल सवार था। इसमें एक ब्रिटिश और 25 भारतीय नागरिक शामिल थे। नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पोस्ट में बताया, आईएनएस त्रिकंड के फायरफाइटिंग और मेडिकल विशेषज्ञों की टीम ने आग की लपटों और जहरीले धुएं के बीच बहादुरी से अभियान चलाया और दो लापता सदस्यों के शव बरामद किए।

जिलाधिकारी आवास के पास महिला प्रशिक्षु जज से चेन लूटी, स्कूटी से गिराया...घायल
राजस्थान के बीकानेर में बाइक सवार दो बदमाश महिला प्रशिक्षु जज पूर्णिमा जांगल से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने जज की स्कूटी को लात मारकर गिरा दी, जिसमें वह घायल हो गईं। घटना मंगलवार शाम जिलाधिकारी आवास के पास की है। पुलिस के अनुसार, पूर्णिमा के नाक और मुंह में चोटें आईं और उनका एक दांत भी टूट गया। चेन छीनने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल प्रशिक्षु जज को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सदर थाने के एसएचओ दिगपाल सिंह ने बताया कि प्रशिक्षु जज के पिता श्रवण जांगल ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के इलाके और दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

कर्नाटक में अवैध लिंग निर्धारण और कन्या भ्रूण हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने गुरुवार को बताया कि अवैध लिंग निर्धारण परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह मैसूर जिले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय था।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें लिंग निर्धारण परीक्षण और भ्रूण हत्या के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने वरुणा में बन्नूर राजमार्ग पर हुनगनहल्ली गांव के एक फार्महाउस पर छापा मारा और बुधवार शाम को अपराधियों को पकड़ लिया। मंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की तरफ से किए गए ऑपरेशन का विवरण साझा किया। मंत्री ने कहा, 'पता चला है कि बन्नूर राजमार्ग के पास हुनगनहल्ली फार्म हाउस में लिंग निर्धारण का ऑपरेशन चल रहा था। हमारे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक गुप्त ऑपरेशन के जरिए भ्रूण हत्या करने वालों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि वे एक गर्भवती महिला की मदद से लिंग निर्धारण कर रहे थे।'

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में लड़की से छेड़छाड़, एक गिरफ्तार
कोलकाता के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सरकारी अस्पताल एसएसकेएम में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। आरोपी की पहचान पूर्व वार्ड बॉय अमित मलिक के रूप में हुई है और उसे बुधवार रात धापा से गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
अधिकारी ने कहा, 'घटना की सूचना मिलने पर, भवानीपुर पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया और उसका बयान दर्ज किया।' अधिकारी ने आगे कहा, 'बाद में, आरोपी की पहचान एक सरकारी अस्पताल के पूर्व ग्रुप डी कर्मचारी के रूप में हुई और उसे प्रगति मैदान थाना क्षेत्र के धापा बस्ती रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।' पुलिस ने एक बयान में कहा कि भवानीपुर पुलिस स्टेशन ने पीड़ित लड़की के दर्ज और हस्ताक्षरित बयान के आधार पर पॉक्सो अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की। किशोरी के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बाह्य रोगी विभाग में डॉक्टर का इंतजार करते समय उसके साथ छेड़छाड़ की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसके माता-पिता ओपीडी टिकट काउंटर पर व्यस्त थे, तो आरोपी ने लड़की को अपने साथ पास के एक स्थान पर चलने को कहा, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की।

वरिष्ठ अधिवक्ता पिंकी आनंद बहरीन अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक कोर्ट की जज नियुक्त
भारत की वरिष्ठ अधिवक्ता पिंकी आनंद को बहरीन अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक कोर्ट (बीआईसीसी) का जज नियुक्त किया गया है। यह कोर्ट 5 नवंबर 2025 को शुरू होगा। पिंकी आनंद 2014 से 2020 तक भारत की अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनकी नियुक्ति को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण बताया। पिंकी आनंद बीते चार दशकों में दुबई, मलेशिया और सिंगापुर समेत अन्य स्थानों पर मध्यस्थ के रूप में कई हाई-प्रोफाइल मामलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। गौरतलब है कि, बीआईसीसी में विभिन्न देशों के 17 जज शामिल हैं। आनंद बहरीन में पदस्थ होने के बावजूद भारत में अपना कानूनी अभ्यास जारी रखेंगी।

ओडिशा: कटक के होटल से क्रिप्टो धोखाधड़ी के 32 आरोपी पकड़े गए
ओडिशा के कटक शहर के एक होटल से क्रिप्टो धोखाधड़ी करने वाले 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से ज्यादातर पश्चिम बंगाल के हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह मामला क्रिप्टोकरेंसी घोटाले से जुड़ा है, जिसमें अपहरण का मामला भी शामिल है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर शिखरपुर इलाके के एक होटल में छापा मारा। शुरुआती जांच के अनुसार, चार लोगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिये उच्च रिटर्न का वादा कर निवेशकों को ठगा था। ठगे गए निवेशकों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी करने वाले इन लोगों को पुरी से अपहरण कर कटक के होटल में जबरन रखा था। कटक डीसीपी खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने कहा कि वे इस मामले की जांच धोखाधड़ी और अपहरण दोनों एंगल से करेंगे। पुलिस ने इस मामले में चार महंगी कारें भी जब्त की हैं।

केरल के युवक की मौत, शव भारत लाया जाएगा
कोल्लम के 35 वर्षीय श्रीराग राधाकृष्णन का शव मोजाम्बिक तट पर हुई नाव दुर्घटना में उनकी मौत के बाद भारत लाया जाएगा। वह 16 अक्तूबर को बीरा पोर्ट के पास टैंकर एमटी सी क्वेस्ट तक जाने वाली नाव में सवार थे, जिसमें 21 लोग थे। शव 20 अक्तूबर को खोजकर बरामद किया गया। उनकी लापता साथी, 22 वर्षीय इंद्रजित, अभी तक नहीं मिली है। सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि शव मुंबई पहुंचने के बाद उनके घर भेजा जाएगा।

84वें इंडियन रोड्स कांग्रेस में भाग लेंगे नितिन गडकरी
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 7-10 नवंबर को भुवनेश्वर में आयोजित 84वें इंडियन रोड्स कांग्रेस सत्र में भाग लेंगे। इसमें देश भर से लगभग 3500 प्रतिनिधि, इंजीनियर और विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह राष्ट्रीय मंच सड़क निर्माण, रखरखाव और परिवहन नीतियों पर विचार-विमर्श के लिए जाना जाता है।

हैदराबाद में 900 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा। 908.41 किलो गांजा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गांजा कलमेल्ला से लोड करके नासिक ले जाया जा रहा था।

असम में पत्नी और बेटी की हत्या, दोषी को मौत की सजा
असम के बारपेटा जिले में रिषभ दास को पत्नी और बेटी की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई। आरोप है कि उन्होंने झगड़े के दौरान कुल्हाड़ी से हमला किया। आठ साल पहले भी उन्होंने अपनी बहन पर हमला किया था।

मनीष शर्मा बने युवा कांग्रेस के नए प्रभारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मनीष शर्मा को भारतीय युवा कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। आगे बताया गया कि पुराने प्रभारी कृष्ण अल्लावरु अब बिहार में पार्टी कार्य देख रहे हैं, जहां विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को होने हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने मनीष शर्मा को तत्काल प्रभाव से युवा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी पुराने प्रभारी कृष्ण अल्लावरु के योगदान की सराहना करती है।'

बंगाल में मां काली की मूर्ति पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में मंगलवार शाम को मां काली की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नारायण हलदर नाम के आरोपी नशे की हालत में मंदिर में मूर्ति को तोड़-फोड़ कर रहा था। एसपी कोटेश्वर राव ने कहा कि हलदर ने अपने अपराध को स्वीकार किया और माफी मांगी। घटना के तुरंत बाद कुछ बाहरी लोग वहां पहुंच गए, जिससे सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया, जिससे वाहनों और एम्बुलेंस को परेशानी हुई।
पुलिस ने मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर रखकर सड़क साफ करवाई और पूरी रात इलाके में पेट्रोलिंग की। इस मामले में दो केस दर्ज किए गए हैं, एक तोड़फोड़ का और दूसरा सड़क अवरुद्ध करने का। पुलिस ने साफ किया कि घटना राजनीतिक नहीं है और लोगों से अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर शांति बनाए रखी जा रही है।

गोवा: समुद्र में फंसे 42 लोगों की जान बचाई गई
गोवा के अगुआड़ा खाड़ी में गुरुवार शाम बड़ा हादसा टल गया। एक रिवर क्रूज नाव और एक डिंगी (छोटी नाव) चट्टानों में फंस गईं, लेकिन त्वरित कार्रवाई से सभी 42 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। ड्रिष्ठि मरीन की लाइफसेवर टीम ने तूफान और ऊंची लहरों के बीच यह साहसिक बचाव अभियान चलाया। क्रूज में 38 सैलानी और डिंगी में चार लोग सवार थे। तेज धार और चट्टानों के कारण नावों तक सीधे पहुंचना संभव नहीं था, इसलिए दो लाइफसेवर—महेश चालवडी और लक्ष्मीकांत कोमटेकर—तैरकर नाव तक पहुंचे और रस्सी के सहारे किनारे तक रास्ता बनाया।
रस्सियों की मदद से सभी यात्रियों को लहरों और चट्टानों के बीच से सुरक्षित अगुआड़ा बीच तक पहुंचाया गया। इसी दौरान डिंगी से भी सहायता का संदेश मिला, जिन्हें टीम ने तुरंत बचाया। अगुआड़ा जेल और पोर्ट परिसर के कर्मचारियों ने रोशनी और उपकरण मुहैया कर अभियान में मदद की। कुल 12 लाइफसेवरों की टीम ने यह चुनौतीपूर्ण कार्य पूरा किया।

मेघालय: नाबालिग की दुष्कर्म-हत्या मामले में पुलिस ने 13 दिन में चार्जशीट दाखिल की
मेघालय पुलिस ने री-भोई जिले में नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के मामले में रिकॉर्ड 13 दिनों में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला 9 अक्तूबर को सामने आया था जब बच्ची का शव मावलासनाई चौकी क्षेत्र में मिला। उसके कुछ घंटे पहले ही वह लापता हुई थी। पुलिस ने 10 अक्तूबर को नोंगपोह महिला थाना में मामला दर्ज किया और आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया।
जांच पूरी कर पुलिस ने 13 दिन में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। री-भोई जिले के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने बताया कि यह विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए। पुलिस के अनुसार, इस तेज जांच का उद्देश्य पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाना और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में मजबूत कदम उठाना है।

दिल्ली: छठ पूजा से पहले रेलवे मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा
छठ पूजा से पहले रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को रेल भवन के वार रूम का दौरा कर रेल सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की। रेल मंत्रालय ने बताया कि त्योहारों के दौरान भीड़ को संभालने के लिए 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक 12000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसमें से अब तक 11865 यात्राएं (916 ट्रेनें) अधिसूचित की जा चुकी हैं।
इस बार प्रतिदिन औसतन 300 विशेष ट्रेनें चलेंगी। पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या काफी अधिक है। सेलकदह मंडल के डीआरएम राजीव सक्सेना ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर होल्डिंग एरिया, पानी और भीड़ प्रबंधन के लिए चौबीसों घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है। छठ पूजा 25 से 28 अक्तूबर तक मनाई जाएगी। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में यह सूर्य उपासना का पर्व विशेष श्रद्धा से मनाया जाता है।