फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 19th May North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

News Updates: फल पकाने वाले कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल पर रोक; बंगलूरू में एयर इंडिया विमान की आपात लैंडिंग

Sun, 19 May 2024 07:08 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 19 May 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
News Updates 19th May North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
19 मई की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने फल और खाद्य व्यापारियों से फल पकाने के लिए ‘कैल्शियम कार्बाइड’ का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। खाद्य नियामक ने शनिवार को कहा कि उसने कृत्रिम रूप से फल पकाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कैल्शियम कार्बाइड की रोक पर सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है। एफएसएसएआई ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा विभागों को सतर्क रहने और एफएसएस अधिनियम (2006) के प्रावधानों के तहत गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सलाह दी है। कैल्शियम कार्बाइड आमतौर पर आम को पकाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह एसिटिलीन गैस छोड़ता है, जिसमें आर्सेनिक और फास्फोरस के हानिकारक अंश होते हैं। एफएसएसएआई ने कहा, इन्हें ‘मसाला’ के नाम से भी जाना जाता है। इससे चक्कर आना, बार-बार प्यास लगना, जलन, कमजोरी, निगलने में कठिनाई, उल्टी और त्वचा के अल्सर आदि जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन


एफडीआई नियमों में कुछ क्षेत्रों में दी जा सकती है ढील; मोदी सरकार के फिर सत्ता में आने पर होगा फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आती है तो कुछ क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई में ढील दी जा सकती है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा, कुछ वर्षों में कई क्षेत्रों में एफडीआई नीति को उदार बनाया गया है। भारत की नीतियां दुनिया में सबसे उदार एफडीआई नीतियों में से एक हैं। यह कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की तुलना में ज्यादा उदार है। राजेश ने एक कार्यक्रम में कहा, हाल ही में अंतरिक्ष क्षेत्र में एफडीआई मानदंडों को आसान बनाया गया था। इस बात की बहुत संभावना है कि जो क्षेत्र बचे हैं और जहां कुछ उदारीकरण संभव है, वहां नई सरकार बनने पर इसके लिए प्रयास कर सकते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-दिसंबर 2023 में भारत में एफडीआई 13 फीसदी घटकर 32.03 अरब डॉलर रह गया। 
विज्ञापन


तकनीकी खराबी के कारण विमान की आपात लैंडिंग
केरल के तिरुवनंतपुरम से बंगलूरू जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को तकनीकी खराबी की वजह से आपातस्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारना पड़ा। विमान में 137 यात्री सवार थे। सूत्रों ने बताया, विमान में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान को खाली करा तकनीकी दल ने इसकी जांच शुरू कर दी। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और उनके लिए दूसरे विमान की व्यवस्था भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में कसाई के खिलाफ मामला दर्ज; कुतिया की नृशंस हत्या का आरोप
आंध्र प्रदेश में एक कुतिया की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सड़क पर रहने वाली गर्भवती कुतिया को आधी रात मौत की नींद सुलाने के आरोपी कसाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि नल्लापाडु थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed