फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 18th June North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: कर्नाटक भाजपा नेता का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निधन; पुणे में करंट से दंपती-बेटे की मौत

Tue, 18 Jun 2024 03:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
News Updates 18th June North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी भानुप्रकाश का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कांग्रेस सरकार द्वारा तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को शिवमोग्गा शहर में प्रदर्शन किया गया था, जिसमें भानुप्रकाश ने भाग लिया था। इस दौरान वह बेहोश हो गए, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान 69 साल की उम्र में भानुप्रकाश ने दम तोड़ दिया। उनके शव को पैतृक स्थान मुत्तूर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


कर्नाटक बीजेपी प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले संघ के वफादार भानुप्रकाश के आकस्मिक निधन से उन्हें झटका लगा है। उन्होंने अपनी आखिरी सांस तक भाजपा के लिए काम किया। भानुप्रकाश के निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है।

विज्ञापन

पुणे में करंट लगने से दंपती और बेटे की मौत
पुणे के दौंड तहसील में टिन शेड वाले घर में एक दंपती और उनके बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि सुनील भालेकर (44) को उस समय बिजली का झटका लगा, जब वह धातु के तार पर लटके कपड़े निकाल रहा था, जबकि उसका बेटा परशुराम (18) और पत्नी आदिका (37) उसे बचाने की कोशिश में करंट की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा, पड़ोसी घरों को बिजली की आपूर्ति करने वाली एक केबल उनके घर के ऊपर से गुजर रही थी.. लगता है उसे सहारा देने के लिए लगाई गई एक छड़ के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन

खांडू सरकार को तीन निर्दलीय विधायकों का बिना शर्त समर्थन
अरुणाचल प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायकों ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है। भाजपा सूत्रों ने पुष्टि की है कि विधायक लाइसम सिमाई, वांगलाम साविन और तेनजिन नीमा ग्लो ने खांडू को समर्थन पत्र के माध्यम से अपने निर्णय के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री खांडू ने एक बयान में भाजपा सरकार को समर्थन देने के लिए निर्दलीय विधायकों का आभार जताया। हम सब मिलकर अरुणाचल प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए काम करते रहेंगे। आपके विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद। अरुणाचल प्रदेश में हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 60 में से 46 सीट पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

अंतरिक्ष स्टार्टअप के लिए इन स्पेस ने शुरू किया कार्यक्रम
भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) अंतरिक्ष स्टार्टअप के लिए ने एक प्री-इन्क्यूबेशन उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम प्रारंभिक चरण के अंतरिक्ष स्टार्टअप को समर्थन और पोषण देगा। इन-स्पेस के अध्यक्ष पवन गोयनका ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से विकास के लिए तैयार है और इसे आगे बढ़ाने के लिए युवा उद्यमी अहम हैं। पीआईई कार्यक्रम उन्हें एक लॉन्चपैड देगा, जो उन्हें न केवल तकनीकी विशेषज्ञता से लैस करेगा, बल्कि अंतरिक्ष उद्योग की जटिलताओं को समझने के लिए आवश्यक व्यावसायिक कौशल भी प्रदान करेगा। 

भारत जून में करेगा पी-75(आई) पनडुब्बी उपकरणों का परीक्षण
भारतीय नौसेना को छह पनडुब्बियां उपलब्ध कराने की अपनी परियोजना पी-75(आई) के तहत भारत इसी माह के अंत में स्पेन में अहम उपकरणों का परीक्षण करने जा रहा है। स्पेन ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। मेक इन इंडिया के तहत इन पनडुब्बियों का निर्माण भारत और स्पेन मिलकर कर रहे हैं। स्पेनिश शिपयार्ड फर्म नोवंतिया के चेयरमैन रिकार्डो डोमिन्गुएज गार्सिया-बैकेरो ने एक खास बातचीत में कहा कि स्पेन सरकार और स्पेनिश नौसेना दोनों पी-75 (आई) की प्रगति को लेकर बेहद उत्सुक हैं और इसमें हरसंभव तरीके से मदद करने के लिए तैयार हैं। स्पेनिश कंपनी के मुताबिक, समझौता एक भारतीय कंपनी (टाटा) के साथ एयरबस सौदे (सी-295 परिवहन विमान की आपूर्ति से जुड़ा) की तर्ज पर होगा। 

 तेलंगाना : पिता ने बेटे की हथौड़ा मारकर की हत्या
तेलंगाना के करीमनगर जिले में पारिवारिक संपत्ति बंटवारे को लेकर एक पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर अपने बड़े बेटे की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कोटे गंगाराम (55) और उसके छोटे बेटे राकेश (30) ने रविवार शाम को कोरुतला मंडल के मोहनरावपेट में राजेश (32) पर हथौड़े और चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।  

भारत-कंबोडिया के बीच  सीधी उड़ान सेवा हुई शुरू
भारत और कंबोडिया के बीच सोमवार को सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई। कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री नेथ सवोउन और कंबोडिया में भारत के राजदूत देवयानी खोबरागड़े ने नोम पेन्ह से नई दिल्ली के लिए पहली सीधी उड़ान का शुभारंभ किया। दोनों देशों की राजधानियों के बीच अंगकोर एयरलाइन सप्ताह में चार उड़ान संचालित करेगी। अंगकोर एयर ने एक बयान में कहा कि इस नए मार्ग पर उड़ान सेवा शुरू होने से यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल अंगकोर पुरातत्व पार्क तक भारतीय पर्यटकों की पहुंच आसान हो जाएगी।

रेणुकास्वामी हत्याकांड : कन्नड़ अभिनेता चिक्कन्ना से पूछताछ
रेणुकास्वामी हत्याकांड में एक और कन्नड़ अभिनेता चिक्कन्ना (37) का नाम सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को नोटिस जारी कर हास्य अभिनेता से घंटों पूछताछ की और उसके बाद उन्हें सरकारी गवाह बनाने का प्रस्ताव दिया। सूत्रों ने बताया कि जांच में पता चला है कि आठ जून की रात वारदात के समय चिक्कन्ना दर्शन के साथ ही थे। इसलिए उनसे पूछताछ की गई। दरअसल, पुलिस जानना चाहती थी कि क्या उन्हें (चिक्कन्ना) मामले के बारे में पता था।  

नागपुर : पूछताछ के दौरान छठी मंजिल से कूदा तस्कर, मौत
महाराष्ट्र के नागपुर में सोने की तस्करी में गिरफ्तार आरोपी दीपक मच्छिंद्र देसाई (27) ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के छठी मंजिल के कार्यालय से कूदकर अपनी जान दे दी। गिट्टीखदान थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वह खिड़की से कूद गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। देसाई को दुबई से यूपी में बेचने के लिए सोने की तस्करी से जुड़े मामले में 14 जून को सांगली से गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed