फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 17th Oct North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: झूठी निकली उपराष्ट्रपति के घर पर बम की धमकी; कर्नाटक में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Fri, 17 Oct 2025 04:10 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 17 Oct 2025 04:10 AM IST
विज्ञापन
News Updates 17th Oct North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में एक और भव्य धार्मिक केंद्र बनाने की योजना की घोषणा की है। दीघा में जगन्नाथ मंदिर के बाद अब उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी  में एक भव्य महाकाल मंदिर बनाया जाएगा। इस मंदिर में राज्य की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को दार्जिलिंग के मॉल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचीं। पूजा के बाद उन्होंने कहा, दार्जिलिंग के पहाड़ी महाकाल मंदिर तक बुजुर्गों और दिव्यांगजनों का पहुंचना कठिन होता है। इसी कारण समतल क्षेत्र में सिलीगुड़ी  के पास एक नया महाकाल मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन को मंदिर निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया है। मंदिर के पास एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा। ममता ने बताया कि दिघा के जगन्नाथ धाम की तर्ज पर सिलीगुड़ी  में भी एक ट्रस्ट बनाकर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, हमने दीघा में जगन्नाथ मंदिर बनाया है, अब सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर बनाएंगे। वहां सबसे बड़ी शिव प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ट्रस्ट के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जाएगा, ताकि धार्मिक स्थल का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से हो।

ममता ने साथ ही जीटीए (गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन) को निर्देश दिया है कि दार्जिलिंग महाकाल मंदिर तक पहुंचने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की व्यवस्था की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। फिलहाल परियोजना योजना के स्तर पर है, लेकिन मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि इसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।

फर्जी निकला उपराष्ट्रपति के आवास में बम की धमकी का ईमेल
चेन्नई में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के पोएस गार्डन आवास पर बम धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की। एक ईमेल के जरिए यह धमकी सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय को भेजी गई थी। पुलिस के बम निरोधक दल और स्निफर डॉग को उपराष्ट्रपति के घर भेजा गया और पूरी जांच की गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह धमकी एक झूठी निकली है। पिछले एक महीने से चेन्नई पुलिस को ऐसे कई धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं और धमकी देने वाले की तलाश जारी है। 
 
कर्नाटक: हावेरी में सड़क हादसे में तीन की मौके पर मौत, 20 से ज्यादा घायल
कर्नाटक के हावेरी जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रानेबेन्रुरर तालुका के काकोला के पास हुआ, जब एक वाहन एक खड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकरा गया। मृतकों की पहचान चमनसाब केरिमटिहल्ली (65 वर्षीय), मबुसाब डोडडगुब्बी ( 65 वर्षीय) और निंगम्मा जिगलर (70 वर्षीय) के रूप में हुई है। इस हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें रानेबेनूर तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक दावणगेरे जिले के मालेबेनूर के निवासी थे। घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है और उनका इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना तब हुई जब वे दिब्बाना कार्यक्रम पूरा करके घर लौट रहे थे। रानेबेनूर ग्रामीण पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।

राहुल को मानहानि मामले में गौहाटी हाईकोर्ट से राहत
गौहाटी हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। मामला नौ साल पुराना है, जिसे आरएसएस कार्यकर्ता ने दायर किया था। न्यायमूर्ति अरुण देव चौधरी की एकल पीठ ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें आरएसएस कार्यकर्ता अंजन कुमार को अतिरिक्त गवाह पेश करने की अनुमति दी गई थी। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने छह गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद तीन अतिरिक्त गवाहों को सूचीबद्ध करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।  

बिहार के शख्स के खिलाफ एनआईए ने दायर किया आरोपपत्र
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने के आरोप में बिहार के एक प्रवासी मजदूर के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले अखलातुर उर्फ मोहम्मद अखलाक मुजाहिद पर आज तमिलनाडु के चेन्नई स्थित पूनमल्ली स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दायर आरोपपत्र में बीएनएस की धारा 196 और 197 तथा यूए(पी) अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 39 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

औद्योगिक आधार के विविधीकरण से एकाधिकार होगा खत्म- रक्षा सचिव
नई दिल्ली में सेंटर फॉर एयरोस्पेस पावर एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच संतुलित तालमेल के माध्यम से भारत के घरेलू औद्योगिक आधार को मजबूत करने के लिए एक संरचित नीतिगत ढांचे की आवश्यकता है। वे शुक्रवार को नई दिल्ली में सेंटर फॉर एयरोस्पेस पावर एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज (सीएपीएसएस) के वायु शक्ति के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी विकास पर रणनीतिक अंतर्दृष्टि सम्मेलन में बोल रहे थे।

रक्षा सचिव ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, औद्योगिक आधार के विविधीकरण से एकाधिकार समाप्त होगा, व्यापार करने में आसानी होगी और पूरे पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और भारत की वायु शक्ति क्षमताओं को मजबूत करने के लिए उन्नत वायु प्रौद्योगिकियों, क्षेत्र मूल्यांकन परीक्षणों और लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों के विकास पर जोर दिया।

वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने रणनीतिक परिणामों को निर्धारित करने में वायु शक्ति के योगदान पर प्रकाश डाला, जैसा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा गया। उन्होंने कहा,स्वदेशी विमानों के डिजाइन और विकास की क्षमताओं के अलावा, भारत को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, उन्नत सेंसर, राडार और डाटा लिंक में विशेषज्ञता हासिल करने को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।
डीआरडीओ के एयरो महानिदेशक के राजलक्ष्मी मेनन ने हवाई अभियानों में यूएवी, मल्टी-सेंसर फ्यूजन और एआई की विध्वंसकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने उन्नत सेंसरों से लैस स्टील्थ तकनीक, एयरोस्टेट और एयरशिप में प्रगति के साथ-साथ रक्षा प्रणालियों में क्वांटम, फोटोनिक और ब्लॉकचेन तकनीकों के एकीकरण की बात की।

वासुसेना प्रमुख ने मेनटेनेंस कमांड सम्मेलन में पेशेवरिता, सुरक्षा और दक्षता पर जोर दिया
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने नागपुर में मेनटेनेंस कमांड कमांडर्स के दो-दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने सभी कर्मियों से उच्च स्तर की पेशेवरिता, सुरक्षा और दक्षता बनाए रखने का आग्रह किया, जिससे भारतीय वायु सेना की देश के आकाश की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता मजबूत हो।

सम्मेलन का थीम था 'स्वदेशी तकनीकी विकास के माध्यम से क्षमता वृद्धि'। इसमें आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के अनुरूप विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करने, प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ाने, जीवनकाल अध्ययन, सप्लाई चेन दक्षता और तकनीकी नवाचार पर चर्चा हुई।

एयर चीफ ने मेनटेनेंस कमांड के कर्मियों की परिचालन तत्परता में योगदान की सराहना की और उन्हें प्रेरित किया कि वे पेशेवरिता, सुरक्षा और दक्षता के उच्च मानक बनाए रखें। सम्मेलन में कमांडर अपनी चुनौतियों और समाधान साझा करके मिशन रेडीनेस और विमानों की उपलब्धता बढ़ाने पर चर्चा कर रहे थे। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का एयर मार्शल वीके गर्ग ने स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। 
 

जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने के दो आरोपी यूपी और महाराष्ट्र से गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के आरोप में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। श्री सत्यसाईं जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सतीश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद खुफिया जानकारी के आधार पर हमारी टीमों ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा और महाराष्ट्र के मालेगांव में अभियान चलाकर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तान स्थित जिहादी व्हाट्सएप समूहों और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े चैनलों में सक्रिय थे। श्री सत्यसाईं जिले के कट्टरपंथी शेफ नूर मोहम्मद को पहले धर्मावरम पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े व्हाट्सएप समूहों में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया था, जिन्हें पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का समर्थन प्राप्त था।

एसपी कुमार ने बताया कि आरोपियों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जिहादी प्रचार सामग्री जब्त की गई है। उत्तर प्रदेश के झामपुरवा स्थित हुसैन के घर से एक सिंगल बैरल राइफल बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों जैश-ए-मोहम्मद के गुर्गों के संपर्क में थे, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का भाई तल्हा भाई भी शामिल है, जो पाकिस्तान में आतंकवादी प्रशिक्षण के लिए भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा है। दोनों आरोपियों को उनके राज्यों की अदालतों में पेश किया गया और बाद में न्यायिक रिमांड के लिए ट्रांजिट वारंट पर धर्मावरम लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed