{"_id":"696aa4ef908a05965c0c1d1b","slug":"news-updates-17-jan-north-east-west-south-india-politics-crime-latest-national-hindi-news-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"News Updates: केरल में सबरीमाला यात्रियों की बस से हादसा, छात्रा की मौत; कच्छ में लगे भूकंप के झटके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News Updates: केरल में सबरीमाला यात्रियों की बस से हादसा, छात्रा की मौत; कच्छ में लगे भूकंप के झटके
Sat, 17 Jan 2026 12:48 PM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: लव गौर
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के राजकोट शहर की एक अदालत ने शनिवार को मिसाल पेश करते 44 दिनों के भीतर सात साल की बच्ची के दुष्कर्मी को मौत की सजा का फरमान सुनाया। उसने बच्ची से दुष्कर्म ही नहीं किया बल्कि लोहे की रॉड से उसका बेरहमी से यौन उत्पीड़न भी किया। विशेष यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) अदालत के जज वीए राणा ने मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के रहने वाले 32 साल के आरोपी रामसिंह दुदवा दुष्कर्म और गंभीर यौन उत्पीड़न के लिए पॉक्सो अधिनियिम और भारतीय न्याय संहिता के संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया। राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि गुजरात सरकार हर बेटी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है और ऐसी घटनाओं के लिए शून्य सहष्णिुता के साथ काम करती है।
यह वारदात बीते साल चार दिसंबर को जिले के अटकोट शहर के पास कानपार गांव के बाहरी इलाके में हुई। आरोपी चचेरे भाइयों के साथ खेत में खेल रही बच्ची को अगवा कर बाइक पर ले गया। उसने पास की झाड़ियों में पीड़ित बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे खून से लथपथ और दर्द से तड़पता हुआ छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे 8 दिसंबर को पकड़ लिया। पुलिस ने 19 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल की और कोर्ट ने 12 जनवरी को उसे दोषी ठहराया। कोर्ट ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस मानते हुए दुडवा को मौत की सजा सुनाई।
कर्नाटक: सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत
बंगलूरू पुलिस ने बताया कि शनिवार को यहां के पास देवनहल्ली ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले अगलाकोटे गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब उनका दोपहिया वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद एक लॉरी ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, तीनों ही कॉलेज के छात्र थे। इनमें से एक की उम्र 20 साल थी, जबकि बाकी दो की उम्र 19 साल बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन पर सवार युवक, जिसके साथ उसके दो दोस्त पीछे बैठे थे, कथित तौर पर उसे तेज गति से चला रहा था।
मोड़ पर गाड़ी चलाते समय, उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ उछल गया और तीनों लोग सड़क के विपरीत लेन में जा गिरे। कथित तौर पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एफआईआर में बाइक सवार और लॉरी चालक दोनों का नाम शामिल किया है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

एबीवीपी 17-18 जनवरी को गोवा में दो दिवसीय बैठक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) शिक्षा, पर्यावरण और अन्य समकालीन मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी अभियान-उन्मुख योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए 17 और 18 जनवरी को गोवा में अपनी दो दिवसीय केंद्रीय कार्य समिति की बैठक आयोजित करेगी।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यह बैठक दक्षिण गोवा के क्वेपेम स्थित श्री रामनाथ दामोदर संस्थान में आयोजित की जाएगी और इसमें देश भर से 100 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
केरल: यौन उत्पीड़न मामले में निष्कासित कांग्रेस विधायक को जमानत नहीं
केरल की एक अदालत ने शनिवार को कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज तीसरे यौन उत्पीड़न मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी। इस मामले में उन्हें पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। पथानमथिट्टा की थिरुवल्ला न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अदालत ने फिलहाल जमानत देने से इनकार किया है, हालांकि आदेश का विस्तृत विवरण आना बाकी है।
इससे पहले दो अन्य यौन उत्पीड़न मामलों में केरल हाईकोर्ट और तिरुवनंतपुरम की सत्र अदालत ने विधायक को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी थी। तीसरा मामला 8 जनवरी को कोट्टायम जिले की एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था। इस केस में राहुल ममकूटथिल पर बलात्कार और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। उन्हें 11 जनवरी को पलक्कड़ से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।
कासरगोड: सोने की चेन लूटने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
केरल के कासरगोड जिले में पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में 47 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला की सोने की चेन लूटने के लिए गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पेरदाला निवासी रमेश नाइक के रूप में हुई है। 14 जनवरी को कुंबडाजे इलाके में अकेली रहने वाली 72 वर्षीय पुष्पलता वी. शेट्टी अपने घर में मृत पाई गई थीं। शुरू में मौत संदिग्ध लगी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय आरोपी को इलाके में देखा गया था। शुरुआत में रमेश नाइक ने घटनास्थल पर जाने से इनकार किया, लेकिन उसके शरीर पर खरोंच और हाथ पर काटने के निशान मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद उसने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे आरोपी ने घर बनाने के लिए कर्ज लिया था और इसी कारण उसने चोरी की योजना बनाई। जब महिला ने चेन छीनने का विरोध किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने चोरी की गई सोने की चेन छिपाने की जगह भी बता दी है, जिसे जल्द बरामद किया जाएगा। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।
तिरुवनंतपुरम में पर्यटन बस पलटी, 17 घायल
तिरुवनंतपुरम के पास शनिवार को एक पर्यटन बस पलटने से कम से कम 17 लोग घायल हो गए, जिनमें छात्र और शिक्षक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, घायल छात्रों और शिक्षकों की एक टीम कोडकड़ा, त्रिस्सूर जिले के कॉलेज से विजिन्जम पोर्ट के लिए औद्योगिक भ्रमण पर जा रही थी।
दुर्घटना सुबह लगभग 3.30 बजे हुई जब बस नवाइकुलम के एथुक्कड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग सर्विस रोड पर नियंत्रण खो बैठी, एक घर से टकराई और पलट गई। घर को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन घर में रहने वाले परिवार को कोई चोट नहीं आई। बस में कुल 42 लोग थे, जिनमें छात्र, शिक्षक और चालक दल शामिल थे। स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और फंसे हुए यात्रियों को बचाया। घायल यात्रियों को बाद में परिपल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे कोल्लम के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और बस का CCTV फुटेज जांच में लिया जाएगा।
अमेरिकी राजदूत की एन चंद्रशेखरन से मुलाकात
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से मुलाकात की, जिसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा,'मेरी टाटा कंपनियों के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के साथ एक अच्छी बैठक हुई, जो एक ऐसा ग्रुप है, जिसकी 150 साल पुरानी शानदार विरासत है और अमेरिका में भी इसकी अच्छी-खासी मौजूदगी है।'

Ambassador of the United States of America to India, Sergio Gor tweets, "I had a productive meeting with N. Chandrasekaran, Chairman of Tata Companies, a conglomerate with an impressive 150-year-old legacy and a significant footprint in the United States" pic.twitter.com/QU3QqxpCke
— ANI (@ANI) January 16, 2026
वरिष्ठ पत्रकार आलोक वर्मा का निधन
अमर उजाला समूह से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार वर्मा का हृदय गति रुकने से शुक्रवार को निधन हो गया। उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्मा के परिवार में पत्नी प्रिया, बेटा हर्षवर्धन और बेटी आस्था हैं। मूलत: बिहार के हाजीपुर के रहने वाले आलोक वर्मा यहां गौर सिटी के 5वें एवेन्यू में रहते थे। उनके पिता अरुण कुमार वर्मा बिहार में रहते हैं। आलोक वर्मा 2005-06 में चंडीगढ़ में अमर उजाला से जुड़े थे और पिछले साल नोएडा कार्यालय से उन्होंने अवकाश ग्रहण किया था।
लद्दाख पर उच्चाधिकार समिति की पहली बैठक 4 फरवरी को
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख पर बनी उच्चाधिकार समिति (एचपीसी) पिछले साल सितंबर में हुई झड़पों के बाद 4 फरवरी को अपनी पहली बैठक करेगी। यह बैठक केंद्र व केंद्र शासित प्रदेश के प्रतिनिधियों के बीच स्थगित विचार-विमर्श की दोबारा शुरुआत का प्रतीक होगी। गृह मामलों के राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में यह बैठक दिल्ली में ही होगी। एजेंसी

पीएम पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन करेंगे रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। वातानुकूलित स्लीपर ट्रेन से हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग पर यात्रा का समय लगभग 2.5 घंटे कम होने की उम्मीद है।

प्रवीण वशिष्ठ ने संभाला सतर्कता आयुक्त का पदभार
पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ ने शुक्रवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। उन्होंने सीवीसी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली। वशिष्ठ इससे पहले गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे। उन्हें पिछले महीने सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया था।
उनकी नियुक्ति के साथ ही सीवीसी अब अपनी पूर्ण क्षमता (एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त) के साथ काम कर रहा है। 1991 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी वशिष्ठ का तीन दशक अधिक का करियर शानदार रहा। इस अवधि में उन्होंने कानून व्यवस्था, संकट प्रतिक्रिया सुरक्षा और प्रबंधन जैसे अहम क्षेत्रों में काम किया। वह बिहार में आर्थिक अपराध शाखा और अपराध अनुसंधान विभाग के महानिरीक्षक भी रहे। पुलिस अधीक्षक रहते हुए उन्होंने रांची, दुमका और गढ़वा जिलों में कानून व्यवस्था की कमान संभाली।
उन्होंने सीबीआई में पुलिस अधीक्षक और उप महानिरीक्षक के रूप में भी सेवाएं दीं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वे गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव,अपर सचिव और विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) रहे। सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार साल या जब तक वह 65 साल का नहीं हो जाता, तब- तक होता है।

जस्टिस सुजॉय पॉल बने कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
जस्टिस सुजॉय पॉल ने शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उन्हें अदालत नंबर एक में हुए समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस पॉल को 18 जुलाई, 2025 को हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। वह पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम की सेवानिवृत्ति के बाद से हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे।
शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा, मेरा कानूनी पेशे में आना किसी योजना के तहत नहीं, बल्कि परिस्थितियों की वजह से हुआ। मेरी कोई पारिवारिक कानूनी पृष्ठभूमि नहीं थी। इसके बावजूद, मैं इस मुश्किल पेशे में इसलिए आगे बढ़ सका क्योंकि मैंने सख्त अनुशासन अपनाया और अपने वरिष्ठ के साथ जिन माननीय न्यायाधीशों के सामने वकालत के दौरान मैं पेश हुआ उनसे से कीमती सीख ली। उन्होंने यह भी कहा कि यहां आने के बाद से उन्हें बार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिला है। जस्टिस पॉल ने भरोसा दिलाया कि वे इस संस्था की पवित्रता, ईमानदारी और कार्यकुशलता बनाए रखने की मुमकिन कोशिश करेंगे।
दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने पर कांग्रेेस नेता फेनिन पर केस दर्ज
केरल पुलिस ने निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल मामकूटथिल के करीबी सहयोगी और यूथ कांग्रेस नेता फेनिन निनन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। निनन पर विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत करने वाली पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप है। निनन ने फेसबुक पर व्हाट्सएप चैट साझा कर पीड़िता पर कई आरोप लगाए थे, जिससे पीड़िता की पहचान उजागर हो गई। साइबर पुलिस ने निनन के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया है।
दूसरी ओर, पीड़िता ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर दावा किया कि निनन ने पहले खुद उससे दोस्ती की और बाद में उसे चुप रहने के लिए राजी किया। पीड़िता का आरोप है कि निनन ने केवल चुनिंदा चैट ही सार्वजनिक की हैं। निनन ने इन आरोपों को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए कहा कि वे एफआईआर को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।

मणिपुर में उगाही में शामिल चार उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों में शामिल चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये उग्रवादी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए थे। अलग-अलग इलाकों में की गई कार्रवाई के दौरान करीब 65 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को भी नष्ट किया गया। पुलिस ने एक महिला उग्रवादी को उसके घर से पकड़ा, जिसके पास से एक लाख रुपये की उगाही की रकम बरामद हुई। इसके अलावा प्रतिबंधित संगठनों के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा बलों और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध खेती में इस्तेमाल किए गए अस्थायी ढांचे, खाद और उपकरण भी नष्ट कर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कर्नाटक: पूर्व मंत्री भीमन्ना खंड्रे का 102 वर्ष की उम्र में निधन
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीमन्ना खंड्रे का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके बेटे और राज्य के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने बताया कि उन्होंने उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण शुक्रवार देर रात अपने आवास पर अंतिम सांस ली। भीमन्ना खंड्रे स्वतंत्रता सेनानी थे और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र की राजनीति में एक बड़ा नाम माने जाते थे। वे वीरशैव लिंगायत समुदाय के प्रमुख नेता और सहकारिता आंदोलन से भी लंबे समय तक जुड़े रहे। उनके परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं।
उन्होंने वीरप्पा मोइली सरकार में परिवहन मंत्री के रूप में भी काम किया था। बीते 10-12 दिनों से वे उम्र संबंधी बीमारियों और सांस की परेशानी से जूझ रहे थे। पहले उन्हें बीदर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में घर पर ही इलाज चल रहा था।
आंध्र प्रदेश: समुद्र तट पर तैरते समय चार छात्र बह गए
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के अल्लूर मंडल में इसाकापल्ली समुद्र तट पर तैरने के लिए समुद्र में जाने के बाद चार छात्र लापता हो गए। ये सभी अल्लूर मंडल के गोल्लापल्ली आश्रम स्कूल के छात्र थे। घटना के बाद मरीन पुलिस और स्थानीय मछुआरे मौके पर पहुंचे। मछुआरों ने नावें उतारीं और समुद्र में तलाशी अभियान शुरू किया। दो छात्रों के शव मिल गए हैं, जबकि बाकी दो की तलाश जारी है।

केरल में सबरीमाला यात्रियों की बस से हादसा, छात्रा की मौत
केरल के मलप्पुरम जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कर्नाटक से सबरीमाला जा रहे श्रद्धालुओं की बस और छात्रा की स्कूटी की टक्कर हो गई। छात्रा अपनी सहेली के साथ कोझिकोड से त्रिशूर जा रही थी। फ्लाईओवर पार करते समय स्कूटी का हैंडल बस से टकरा गया, जिससे छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह बस के पहियों के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठी सहेली सड़क के दूसरी ओर गिर गई और उसे कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
दुकान की दीवार में छेद कर चोरी, अहमदाबाद में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर आभूषण की दुकान की पिछली दीवार में छेद कर 1.75 लाख रुपये के गहने चोरी किए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अश्विन खडिया के रूप में हुई है और उसके पास से चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं। यह चोरी 8 जनवरी की रात को हुई थी, जब आरोपी ने हाई-सिक्योरिटी शटर को चकमा देकर ईंट की दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। क्राइम ब्रांच अधिकारियों को शक था कि इस वारदात में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसे निर्माण या मजदूरी का अनुभव हो। इसके बाद पुलिस ने रामोल नहर और जामफलवाड़ी इलाके की लेबर कॉलोनियों पर ध्यान केंद्रित किया और हाटकेश्वर-रामोल कॉरिडोर में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस ने आरोपी की डिजिटल गतिविधियों को भी ट्रैक किया। जैसे ही आरोपी गहने बेचने की कोशिश करने वाला था, पुलिस ने जाल बिछाकर उसे जामफलवाड़ी स्थित शक्तिमाता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एमजी रामचंद्रन को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके के संस्थापक एम. जी. रामचंद्रन (एमजीआर) की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि एमजीआर का तमिलनाडु के विकास में योगदान बेहद अहम रहा है। उन्होंने तमिल संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में भी बड़ी भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने कहा कि समाज के लिए एमजीआर के सपनों को साकार करने की दिशा में काम जारी रहेगा।
गुजरात के कच्छ में 4.1 तीव्रता का भूकंप
गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार तड़के 4.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, इस भूकंप में किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप रात 1:22 बजे आया और इसका केंद्र खावड़ा से करीब 55 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व बताया गया है। अधिकारियों के अनुसार कच्छ जिला भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है, जहां हल्के झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं। गौरतलब है कि साल 2001 में कच्छ में आए भीषण भूकंप में भारी तबाही हुई थी, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी।