फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 15th August North East West South India Politics Crime National News In Hindi

News Updates: बंगाल में बंधक बनाए गए ओडिशा के 300 लोग अपने घर पहुंचे; कांग्रेस की 14 सदस्यीय संचालन समिति गठित

Thu, 15 Aug 2024 04:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
News Updates 15th August North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर बंधक बनाए गए ओडिशा के 300 से अधिक लोग बुधवार को सुरक्षित घर लौट आए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप से सभी लोगों को बचा लिया गया और वे सुरक्षित ओडिशा पहुंच गए। उन्होंने पुष्टि की कि समूह को ले जाने वाली बसों ने उन्हें मंगलवार शाम को ओडिशा-बंगाल सीमा पर लक्ष्मणनाथ गेट पर छोड़ दिया।

विज्ञापन


इससे पहले 10 अगस्त को ओडिशा में पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों पर बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में कथित तौर पर हमला किया गया था। बालासोर और मयूरभंज जिलों के 34 लोग एक स्थानीय चिकित्सक से इलाज के लिए केशपुर के खरिका गांव गए थे। उन्होंने दावा किया कि वापस लौटते समय कथित तौर पर भीड़ ने उन पर हमला किया, जिससे उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए और उन्हें बंधक भी बनाया गया। पश्चिम बंगाल में ओडिशा के 300 लोगों को बंधक बनाया जाना इस घटना का नतीजा माना जा रहा है। 

विज्ञापन

ओडिशा के लिए कांग्रेस ने गठित की 14 सदस्यीय संचालन समिति
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बुधवार को पूर्ण प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुपस्थिति में ओडिशा के लिए एक संचालन समिति के गठन की घोषणा की। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, संचालन समिति में 14 सदस्य होंगे और ओडिशा के लिए एआईसीसी प्रभारी अजय कुमार इसके अध्यक्ष होंगे।

समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना, कांग्रेस विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम, ओपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष जयदेव जेना, कोरापुट के सांसद सप्तगिरी उलाका, वरिष्ठ नेता अशोक दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास, पूर्व सांसद अनंत प्रसाद सेठी, पूर्व विधायक मोकिम मोहम्मद, पूर्व विधायक देबासीस पटनायक, वरिष्ठ नेता विश्वरंजन मोहंती, पूर्व मंत्री बलभद्र माजी और वरिष्ठ नेता सष्मिता बेहरा और मो. शाहनवाज चौधरी शामिल हैं। 

विज्ञापन

केरल : मादक पदार्थ तस्करी में महिला मॉडल सहित 4 गिरफ्तार
केरल पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सदस्यों को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। इस गिरोह में एक महिला मॉडल और उसके तीन साथी शामिल हैं। मलप्पुरम से मॉडल को सोमवार को और उसके तीन साथियों को बंगलूरू से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। कोझीकोड की महिला जिक्सी राज बंगलूरू में मॉडलिंग करती थी। पुलिस ने बंगलूरू से मलप्पुरम जाने के दौरान में बस से यात्रा कर रही जिक्सी की जांच की। इस दौरान उसके बैग में एक डिब्बे में प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडीएमए मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed