{"_id":"698f9127eec8a70cf80ad1c7","slug":"news-updates-14-february-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-police-national-news-in-hin-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"News Updates: मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार; डीएमके से सीट की मांग पर कांग्रेस सांसद का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News Updates: मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार; डीएमके से सीट की मांग पर कांग्रेस सांसद का बयान
Sat, 14 Feb 2026 03:26 PM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 14 Feb 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां शुक्रवार को की गईं। पुलिस के एक बयान के अनुसार प्रतिबंधित कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों से गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रीपाक के एक सदस्य को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग खुनू स्थित उसके आवास से पकड़ा गया।
शुक्रवार को एक अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तेंगनुपाल जिले की खुल्सैबुंग पहाड़ी श्रृंखला से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए। बयान में कहा गया है कि बरामद हथियारों में एक सिंगल बैरल बंदूक, दो पिस्तौल और आठ आईईडी शामिल हैं।
तमिलनाडु: हम वो सीटें मांग रहे हैं जो डीएमके ने 2021 चुनाव में हारी हैं: कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ वही सीटें मांग रही है, जो डीएमके ने 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हारी हैं और कहा कि पावर शेयरिंग जरूरी है। DMK नेता आर एस राजा कन्नप्पन के 13 फरवरी को मदुरै में दिए गए बयान पर कि DMK 2026 के चुनाव में 170 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी और 160 सीटें जीतेगी, टैगोर ने कहा कि उनकी पार्टी 2021 के चुनाव में DMK द्वारा हारी गई सीटें मांग रही है।
विज्ञापन
विरुधुनगर के सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि 2021 में आपने 173 सीटों पर चुनाव लड़ा और 133 सीटें हासिल कीं। हम (अब) वे सीटें मांग रहे हैं जिन्हें आप जीतने में नाकाम रहे।” टैगोर ने राज्य के वन मंत्री राजकन्नप्पन के भाषण का एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए कहा, “पावर शेयरिंग जरूरी है। पावर में हिस्सेदारी हमारा अधिकार है। लोग फैसला करेंगे।

ओडिशा में सरकारी निधि से 2.38 करोड़ के गबन में क्लर्क गिरफ्तार
ओडिशा में सतर्कता विभाग ने सरकारी निधि में 2.38 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में एक कनिष्ठ क्लर्क को गिरफ्तार किया है। अंगुल के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में कनिष्ठ सहायक सुब्रत कुमार बेहेरा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर सतर्कता विभाग के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को बताया कि अधिकारियों ने बेहेरा की पांच संपत्तियों पर छापेमारी की। इस दौरान अंगुल में एक तिमंजिला इमारत, 450 ग्राम सोना, 36 लाख रुपये की बैंक जमा राशि, दो कारें, तीन मोटरसाइकिलें और लगभग 17 लाख रुपये मूल्य का घरेलू सामान उनके कब्जे से जब्त किया गया। बेहेरा के पास ज्ञात आय स्रोतों की तुलना में 205 फीसदी अधिक संपत्ति पाई गई।

पांच सौ करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में 200 करोड़ की संपत्ति की अटैच
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 500 करोड़ रुपये के अंडमान एवं निकोबार राज्य सहकारी बैंक लि. धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 200.02 करोड़ रुपये मूल्य के होटल, रिसॉर्ट व भूखंड अटैच किए हैं। संपत्तियां अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हैं। धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत अंतरिम आदेश जारी होने के बाद कुल 51 अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं। ये संपत्तियां आरोपियों, उनके परिवार के सदस्यों, करीबी सहयोगियों और उनकी कंपनियों व फर्मों के नाम पर हैं। हालांकि, ईडी ने स्पष्ट नहीं किया कि अटैच संपत्तियां किसकी हैं। मामले में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कुलदीप राय शर्मा, बैंक के प्रबंध निदेशक के मुरुगन, ऋण अधिकारी के कलैवनन और होटल व्यवसायी संजय लाल के साथ कुछ अन्य व्यक्तियों और कंपनियों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। इन सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। .
कोयला घोटाले से जुड़ी कंपनियों की 100 करोड़ की संपत्ति अटैच
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उसने पश्चिम बंगाल में अवैध खनन और कोयला चोरी के मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत 100 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने दावा किया कि इस घोटाले में स्थानीय प्रशासन की सक्रिय सहायता थी। ईडी ने शुक्रवार के बयान में कहा, लाभार्थी कंपनियों-शाकंभरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड और गगन फेरोटेक लिमिटेड की अचल संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अंतरिम आदेश जारी किया गया है। अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दीपक कुमार अग्रवाल के नेतृत्व वाला शाकंभरी समूह प. बंगाल के सबसे बड़े एकीकृत इस्पात निर्माताओं में से एक है। यह समूह स्पंज आयरन, स्टील और बिजली की कई इकाइयाँ संचालित करता है और थर्मोकॉन और एलिगेंट जैसे ब्रांडों के तहत उत्पादों का विपणन करता है। शाकंभरी समूह की कोई भी कंपनी किसी भी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध नहीं है। ईडी ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 100.44 करोड़ है।

कर्नाटक: बल्लारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी का सरगना गिरफ्तार
उत्तरी कर्नाटक में संगठित मादक पदार्थों के नेटवर्क पर बल्लारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के मामले एक कथित सरगना को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान महबूब दौला के रूप में हुई है, जो बल्लारी के रानी थोता का निवासी है। आरोपी कथित तौर पर लगभग दो दशकों से एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क चला रहा है।
पुलिस ने कहा कि यह गिरफ्तारी विस्तृत जांच के बाद की गई, जिसके दौरान आरोपी से जुड़े सभी रिकॉर्ड इकट्ठा किए गए और उनका विश्लेषण किया गया। पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने से पहले कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श लिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि बार-बार छापेमारी और पहले के मामलों में अभियोजन के बावजूद, आरोपी 2015 से कथित तौर पर नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियों में लिप्त रहा।
मैसूरु, चित्रदुर्ग और विजयनगर सहित कई जिलों में उसके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि उसका नेटवर्क इस क्षेत्र से परे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित अन्य राज्यों तक फैला हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बल्लारी के पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर और विस्तृत कानूनी जांच के बाद अधिकारियों ने पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत उसे हिरासत में लेने का आदेश दिया।
तेलंगाना: कंपनी में फटे दो रिएक्टर, धमाकों से लगी भीषण आग
यादद्री भुवनगिरी जिले के एलागिरी के चौटुप्पल मंडल स्थित एक कंपनी में आग लग गई। खबरों के मुताबिक दो रिएक्टरों में विस्फोट हुआ, जिसकी वजह से कंपनी परिसर में भीषण आग लग गई। अभी तक इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
सिद्धारमैया के मंच के पास लगी आग, कोई हताहत नहीं
कर्नाटक के विजयनगर में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के एक कार्यक्रम के दौरान मंच के पास आग लग गई। सीएम सिद्धारमैया हम्पी महोत्सव का उद्घाटन करने मंच पर पहुंचे, तो पटाखे फोड़े गए। इसी की वजह से मंच के पास आग लग गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।