News Updates: जंगली हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला; पिकअप वैन पर गिरा कंक्रीट का गार्डर, ड्राइवर की मौत
पश्चिम बंगाल में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकारियों ने चुनाव आयोग को सूचित किया है कि राज्य में लगभग 34 लाख आधार कार्ड धारकों को मृत पाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में आधार अधिकारियों ने बताया कि 2009 में आधार शुरू होने के बाद से पहचाने गए इन मृत व्यक्तियों का विवरण चुनाव आयोग के साथ साझा किया जा चुका है।अधिकारियों ने यह भी बताया कि 13 लाख अन्य मृत व्यक्तियों की भी पहचान की गई है, जिनके पास आधार कार्ड नहीं था। एक बार डाटा का दोबारा सत्यापन हो जाने के बाद, इन मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह जानकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सामने आई है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची से मृत, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों को हटाकर उसे सटीक और अपडेट बनाना है।
ओडिशा में कटक बाली यात्रा: 30 फुट ऊंचे झूले पर फंसे 8 लोगों को बचाया गया
ओडिशा के कटक में आयोजित बाली जात्रा मेले में बुधवार रात बड़ा हादसा टल गया। आयोजन के दौरान लगाया गया एक झूला अचानक 30 फीट की ऊंचाई पर चलते-चलते बंद हो गया। झूले में सवार आठ लोग, जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल थे, करीब दो घंटे तक हवा में फंसे रहे। पुलिस के अनुसार यह घटना रात लगभग 11 बजे हुई। बाद में दमकल विभाग और प्रशासन की मदद से सभी को हाइड्रोलिक लिफ्ट के जरिए सुरक्षित नीचे उतारा गया। फंसे लोगों के परिवारों ने बताया कि वे बेहद घबरा गए थे क्योंकि झूला काफी ऊंचाई पर था। कटक के डीसीपी खिलारी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने स्वयं राहत कार्य की निगरानी की। हजारों लोगों ने मौके पर यह पूरा रेस्क्यू अभियान देखा। सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री अब सुरक्षित हैं और घटना की जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य बीमा महंगा न हो, अस्पतालों और बीमाकर्ताओं को निर्देश
वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बीमा कंपनियों और अस्पतालों से कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को पॉलिसीधारकों के लिए सुलभ और किफायती बनाएं। हाल के दिनों में इलाज के खर्च में असामान्य बढ़ोतरी के मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।वित्तीय सेवा सचिव एम. नगराजु की अध्यक्षता में बीमाकर्ताओं, अस्पतालों और संबंधित संगठनों की बैठक में मेडिकल महंगाई और बढ़ते प्रीमियम पर चर्चा हुई। मंत्रालय ने मानकीकृत उपचार प्रोटोकॉल, सामान्य पैनलिंग और पारदर्शी कैशलेस क्लेम प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी ताकि बीमा लागत कम की जा सके।
नासिक में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, पांच घायल
महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार तड़के एक एसयूवी के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब गाड़ी का टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। यह दुर्घटना सेंट्रल बस स्टैंड (सीबीएस) क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान सागर शिंदे के रूप में हुई है, जबकि घायल साथियों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सभी दोस्त जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे।
विधि आयोग के सदस्य हितेश जैन ने दिया इस्तीफा
विधि आयोग के पूर्णकालिक सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता हितेश जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा 29 अक्तूबर से प्रभावी रूप से स्वीकार कर लिया है। जैन को 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी की अध्यक्षता में गठित 23वें विधि आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया था। आयोग का गठन तीन साल की अवधि के लिए किया गया था। हाल ही में सदस्य सचिव रीता वशिष्ठ के सेवानिवृत्त होने के बाद विधि सचिव अंजू राठी राणा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
समुद्री संसाधन प्रबंधन और महासागरआधारित प्रौद्योगिकियों में भारत का व्यापक अनुभव मॉरीशस के विकास लक्ष्यों को हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकता है। यह बात कार्मिक, अंतरिक्ष और अन्य मंत्रालयों के मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को मॉरीशस के अधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल से कहीं। मॉरीशस के 14 मंत्रालयों के 17 वरिष्ठ अधिकारियों का यह प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए दूसरे क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शिरकत करने भारत आया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने ब्लू इकोनॉमी में दोनों देशों की साझा रुचि के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने मत्स्य पालन, समुद्री प्रौद्योगिकियों और विलवणीकरण जैसे उभरते क्षेत्रों में भारत और मॉरीशस के बीच गहन सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने इन क्षेत्रों को दोनों समुद्री देशों के लिए सतत विकास और पारस्परिक समृद्धि के नए आयाम कहा। उन्होंने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच इतिहास, संस्कृति और लोगों के आपसी संबंधों में निहित एक अनूठा बंधन है और लगभग 70% मॉरीशसवासी भारत से अपने पूर्वजों के संबंध को जोड़ते हैं और यह दोनों देशों के बीच सहयोग बुनियादी ढांचे, शिक्षा, समुद्री सुरक्षा और कौशल विकास तक फैला है। सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच सिविल सेवा क्षमता निर्माण में चल रहा सहयोग भविष्य के शासन में उपयोगी निवेश का प्रतिनिधित्व करता है।
ऑरोविल फाउंडेशन ने श्री अरविंदो अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्थान (एसएआईआईईआर) के साथ मिलकर यूनिटी पवेलियन में प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया। इस मौके पर राजनीतिक चिंतक, अर्थशास्त्री और विदेश के नीति विशेषज्ञ डॉ. सुव्रोकमल दत्ता ने प्राचीन भारत से आधुनिक विकसित भारत-आगे का रोडमैप विषय पर संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूलों के 200 से अधिक छात्र, शिक्षक और समुदाय के सदस्य शामिल हुए। डॉ. दत्ता ने कहा कि अगर हम एकजुट रहें, तो दुनिया फिर से भारत को सभ्यता की रोशनी के रूप में देखेगी। उन्होंने कहा कि रामायण दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में एक राष्ट्रीय महाकाव्य है, और संस्कृत का प्रभाव थाईलैंड से फिलीपींन तक की भाषाओं पर है। डॉ. दत्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का विजन सनातन संस्कृति और साझा सभ्यता मूल्यों में निहित एकता के जरिये ही पूरा हो सकता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में एसएआईआईईआर के कार्यकारी और एसटीईएम लैंड के संस्थापक डॉ. संजीव रंगनाथन, ऑरोविल फाउंडेशन के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सीतारामन, ऑरोविल फाउंडेशन के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. वेणुगोपालन आदि शामिल थे।
स्कूलों के लिए कागज की आपूर्ति में कीमतों में मिलीभगत के आरोपों की जांच के तहत भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार से देशभर में छह पेपर मिलों पर छापे की कार्रवाई की है।
सूत्रों के अनुसार, छापे महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक साथ चलाए गए। जिन कंपनियों के दफ्तरों पर जांच की गई, उनमें सतिया इंडस्ट्रीज, सिल्वरटन पल्प और चड्ढा पेपर्स शामिल हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया कि श्रेयंस इंडस्ट्रीज का कार्यालय भी जांच के दायरे में है। सतिया इंडस्ट्रीज के मुख्य वित्त अधिकारी रचित नागपाल ने छापे की पुष्टि की और कहा कि कंपनी जांच में पूरी तरह सहयोग कर रही है। वहीं, सिल्वरटन पल्प ने टिप्पणी करने से इन्कार किया और चड्ढा पेपर्स व श्रेयंस इंडस्ट्रीज की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
हैदराबाद में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग
जंगली हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला
पिकअप वैन पर गिरा कंक्रीट का गार्डर, ड्राइवर की मौत
कर्नाटक में चार रेलवे स्टेशनों का नाम संतों के नाम पर रखने का रखा प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि यह सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी गई है। अपने पत्र में, उन्होंने प्रस्ताव दिया है कि विजयपुरा रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ज्ञान योगी श्री सिद्धेश्वर स्वामीजी रेलवे स्टेशन, बेलगावी स्टेशन का नाम श्री बसव महास्वामीजी रेलवे स्टेशन, बीदर स्टेशन का नाम चन्नबसव पट्टादेवरु रेलवे स्टेशन और सोरागोंडानाकोप्पा स्टेशन का नाम भयगड़ा रेलवे स्टेशन रखा जाए।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इन चार स्टेशनों का नाम पूज्य संतों के नाम पर रखने की सिफारिश की है और इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी आवश्यक है। मंत्री ने बताया कि इसके अनुसार, बुनियादी ढांचा विभाग ने आधिकारिक सूचना भेज दी है। ये चारों रेलवे स्टेशन दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित संतों ने कर्नाटक के इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और केंद्र से आग्रह किया कि वह नाम बदलने को मंजूरी दे और इसे जल्द से जल्द आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचित करे।