फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 12th june North East West South India Politics Crime National News In Hindi

News Updates: ओडिशा के मल्कानगिरी के जंगलों में विस्फोटक और आईईडी बरामद; मणिपुर में भूकंप के झटके

Wed, 12 Jun 2024 06:42 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 06:42 PM IST
सार

News Updates: ओडिशा के मल्कानगिरी के जंगलों में सुरक्षा बलों ने विस्फोटक और आईईडी बरामद किए हैं। उधर मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पढ़िए देश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
News Updates 12th june North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ओडिशा के मल्कानगिरी के जंगलों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने विस्फोटक और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी) जब्त किए हैं। मंगलवार को बल की दूसरी बटालियन के जवानों ने तुलसी डोंगरी आरक्षित वन की तलहटी में बनी एक चट्टान के नीचे से यह सामान जब्त किया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गश्त के दौरान सैनिकों ने स्टील के टिफिन में पैक लगभग 1.5 किलोग्राम वजनी एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), लगभग 300 ग्राम विस्फोटक पाउडर, एक सोलर प्लेट और कुछ अन्य सामान बरामद किया।

विज्ञापन


 

मणिपुर में भूकंप के झटके

 

मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। 
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू का एक भी मामला नहीं- जांच अधिकारी

पश्चिम बंगाल में फिलहाल बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बर्ड फ्लू की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। बताया गया है कि राज्य के मालदा जिले में लगभग 29 हजार लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि मालदा जिले में चार साल की बच्ची को जनवरी में इस बीमारी का पता चला था। हालांकि,  इलाज के बाद वह ठीक हो गई। आगे बताया गया है कि राज्य में बर्ड फ्लू की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। अधिकारी ने कहा कि बच्ची एक ऐसे परिवार से थी, जिसके घर पर एक पोल्ट्री फार्म था। आशंका जताई गई है कि इस वजह से H9N2 वायरस से बच्ची संक्रमित हो गई। 

 



 
विज्ञापन

मुंबई : बैंक अधिकारी बन महिला नेे 54 करोड़ ठगे

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में महिला ने बैंक अधिकारी बनकर लौह इस्पात बाजार समिति से 54 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। समिति ने शिकायत में कहा कि समिति के लोगों से जून, 2022 में आरोपी महिला मिली। उसने खुद को पनवेल स्थित एक राष्ट्रीय बैंक की अधिकारी बताया। महिला ने उच्च ब्याज दर का लालच देकर 54.28 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। सावधि जमा की समयसीमा पूरी होने के बाद महिला से रिफंड और ब्याज की मांग की तो वह टाल-मटोल करने लगी और पैसे नहीं लौटाए।  

गौहाटी हाईकोर्ट की दो महिला अतिरिक्त जज बनीं स्थायी

गौहाटी हाईकोर्ट के दो अतिरिक्त जजों, जस्टिस सुष्मिता फुकन खांड व जस्टिस मिताली ठाकुरिया को स्थायी न्यायाशीध बनाया गया। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में अधिसूचित होने वाली ये पहली पदोन्नति है। एक अन्य अधिसूचना में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश जस्टिस राजेश सेखरी को 29 जुलाई, 2024 से एक वर्ष की नई अवधि के लिए उसी हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 
 

त्रिपुरा : मां ने की 8 साल के  बेटे की पीट-पीटकर हत्या

क दिल दहलाने वाली घटना में त्रिपुरा के पश्चिम जॉयनगर में एक महिला ने अपने आठ साल के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस को दिए बयान में उसने कहा कि बेटे के दुर्व्यवहार से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। मृतक राम गोवाला और सुप्रभा गोवाला का बेटा था, जो मूल रूप से कैलाशहर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, राम गोवाला परिवार को छोड़कर चला गया था और सुप्रभा ही बेटे की देखभाल कर रही थी।


 

टीवी एंकर पंड्या समेत 8 पर प्रतिभूति बाजार से 5 साल का प्रतिबंध, जुर्माना

एक टेलीविजन चैनल पर स्टॉक मार्केट शो की एंकरिंग करने वाले प्रदीप पंड्या और सात अन्य लोगों एवं संस्थाओं को बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को प्रतिभूति बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। इसके अलावा धोखाधड़ी वाली व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए सामूहिक रूप से 2.6 करोड़ का जुर्माना भी लगाया। पंड्या के अलावा सेबी ने अल्पेश फुरिया, मनीष फुरिया, अल्पा फुरिया, अल्पेश वासनजी फुरिया एचयूएफ, मनीष वी फुरिया एचयूएफ, महान इन्वेस्टमेंट और तोशी ट्रेड पर प्रतिबंध लगाया।
पंड्या अगस्त 2021 तक एक टेलीविजन चैनल पर विभिन्न शो के मेजबान व सह-मेजबान थे, उस दौरान अल्पेश फुरिया टेलीविजन चैनल पर अतिथि एवं विशेषज्ञ के रूप में मौजूद रहे और अपने ट्विटर हैंडल पर स्टॉक को लेकर सिफारिशें दीं। नवंबर, 2019 से जनवरी, 2021 के दौरान चैनल के कुछ टीवी शो में प्रदीप पंड्या के सुझावों और अल्पेश फुरिया व संबंधित फर्मों की ओर से निष्पादित सौदों के बीच तगड़ा अंतर्संबंध देखा गया था।

इंटरपोल की मदद से मानव तस्करों को भारत लाएगी सीबीआई

सीबीआई विदेशों में बैठे मानव तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को भारत लाने के िलए इंटरपोल रेड नोटिस की मांग करेगी। इन आरोपियों ने मास्को में नौकरी का झांसा देकर भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में धकेला था।

एजेंसी हवाला ऑपरेटर रमेश कुमार पलानीसामी, मोहम्मद मोइनुद्दीन चिप्पा (दोनों के रूस में होने का अनुमान) और फैजल अब्दुल मुतालिब खान (जो यूएई में है) को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है ताकि साजिश का खुलासा हो सके। सीबीआई ने मार्च में मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था, जो युवकों को विदेशी नौकरी के नाम पर युद्ध मोर्चे पर धकेल रहे थे।
  

लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे से लोगों में गलत संदेश गया : सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनावों में 400 पार के नारे के कारण लोगों में संविधान बदलने और आरक्षण हटाने को लेकर आशंकाएं दिखी। भाजपा ने एनडीए सहित 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था।
शिंदे ने एक बैठक में कहा, विपक्ष द्वारा के झूठे बयानों के कारण हमें कुछ स्थानों पर नुकसान उठाना पड़ा। महाराष्ट्र में भी हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। महाराष्ट्र में शिवसेना ने सात लोकसभा सीटें जीती हैं। उधर शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए को समर्थन देते समय भाजपा के समक्ष कोई मांग नहीं रखी थी, लेकिन फिर भी पार्टी को स्वतंत्र प्रभार वाला केंद्रीय मंत्रालय मिला। शिरसाट ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद को विभागों के आवंटन को लेकर एनडीए या भाजपा-शिवसेना गठबंधन में किसी दरार से इन्कार किया।

गुजरात में कुएं में से पांच साल की बच्ची समेत तीन लड़कियां डूबीं

गुजरात के पंचमहल जिले के सिमलिया गांव में एक कुएं में गिरने से पांच साल की बच्ची समेत तीन लड़कियां डूब गईं। यह घटना मंगलवार को घटी। ये तीनों लड़कियां जंगल में मवेशी चराने गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि प्यास लगने पर एक लड़की कुएं के पास गई। वहां उसका पैर फिसला और वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए बाकी की लड़कियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन उनका भी पैर फिसल गया। तीनों लड़कियां डूब गई। 

लड़कियां जब कई घंटों तक अपने घर वापस नहीं लोटी, तो घरवाले परेशान होने लगे। तीनों लड़कियों का शव कुएं में मिला। पुलिस ने तीनों के शव को स्थानीय सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तीनों लड़कियों की पहचान कीर्ति, सरस्वती और ललिता के तौर पर की गई है। 

महाराष्ट्र: कारोबारी की हत्या के मामले में एमएसएमई निदेशक गिरफ्तार

व्यवसायी पुरुषोत्तम पुट्टेवार की हत्या के मामले में नागरपुर अपराध शाखा ने मंगलवार रात को महाराष्ट्र सरकार में माइक्रो स्मॉल मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) के निदेशक प्रशांत पार्लेवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निजी सहायक बायरामजी शहर निवासी पायल नागेश्वर और पट्टेववार की बहू अर्चना मनीष पुट्टेवार (53) को भी हिरासत में लिया है। अर्चना गढ़चिरौली में टाउन प्लानिंग विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।डीसीपी (डिटेक्शन) निमित गोयल ने कहा कि पार्लेवार को रिमांड के लिए बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच में कुल छह गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें अर्चना पुट्टेवार और कथित तौर पर साजिश में शामिल कई अन्य लोग शामिल हैं। गोयल ने बताया कि 22 मई को पुट्टेवार (82) को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। शुरुआत में दुर्घटना के रूप में मामला दर्ज किया गया। जांच में पूर्व-निर्धारित और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के सबूत मिले। हत्या संपत्ति विवाद से जुड़ी लग रही है।

 

महाराष्ट्र: क्रिप्टोकरेंसी में कमाई का झांसा दे 90.5 लाख ठगे, केस दर्ज

महाराष्ट्र पुलिस ने सांगली के नरेश शंकर जोशी और उनकी फर्म पिनामिक ट्रेडर्स के खिलाफ क्रिप्टोकरेंसी में मोटी कमाई का वादा कर लोगों से 90.5 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी, आर्थिक अपराध रोकथाम और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 42 निवेशकों को आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने का लालच दिया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed