फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 12th February North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: कल आयकर विधेयक 2025 पेश करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण ; मिजोरम में ₹174 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त

Wed, 12 Feb 2025 04:39 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 12 Feb 2025 04:39 AM IST
विज्ञापन
News Updates 12th February North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 13 फरवरी को लोकसभा में आयकर विधेयक, 2025 पेश करेंगी। यह विधेयक आयकर से संबंधित कानूनों को समेकित और संशोधित करने के लिए लाया जाएगा।

विज्ञापन



भारत-म्यांमार सीमा पर 174 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित गोलियां जब्त
असम राइफल्स ने कहा कि मिजोरम के चंफई जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर 173.73 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित मेथमफेटामाइन गोलियां जब्त की गई हैं। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने संयुक्त रूप से 9 फरवरी को जोखावथर में अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने बुधवार को अवैध खेप ले जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों को देखा और उन्हें रोका। संदिग्ध खेप को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि जब्त खेप का बाजार मूल्य करीब 173.73 करोड़ रुपये है। जब्ती के बाद आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


रैगिंग के आरोप में थर्ड ईयर के सीनियर छात्रों की गिरफ्तारी
केरल के एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में थर्ड ईयर के सीनियर छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। पांच छात्रों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई है। संस्थान में करीब तीन महीने से रैगिंग के आरोप सामने आए हैं। पीड़ित छात्रों का कहना है कि उन्हें नग्न अवस्था में खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया। भारोत्तोलन के लिए बने डंबल का इस्तेमाल कर उनके साथ क्रूर व्यवहार भी किया गया। कंपास जैसी नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल कर चोट पहुंचाया गया। चेहरे, सिर और मुंह पर क्रीम लगाने के साथ-साथ घावों पर लोशन लगाने जैसे अमानवीय कृत्य भी किए गए। सीनियर छात्रों पर शराब खरीदने के लिए जूनियर छात्रों से नियमित रूप से पैसे ऐंठने और अक्सर मारपीट करने का आरोप भी लगा है। कोट्टायम की गांधीनगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू झगड़े में व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी 
त्रिपुरा में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने घर पर झगड़े के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या करने के बाद कई घंटे तक शव के साथ रहा। फिर खुद ही मंगलवार को पुलिस स्टेशन पहुंच गया। मामला दर्ज करने के बाद पश्चिम त्रिपुरा जिले के अमताली पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले श्यामल दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक श्यामल पॉल ने कहा कि श्यामल दास ने सोमवार की रात कुछ पारिवारिक मुद्दों पर अपनी पत्नी स्वप्ना से झगड़ा किया और उस पर एक कुंद वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी।

भारत और इस्राइल का साझा दुश्मन है आतंकवाद : गोयल    
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आतंकवाद भारत और इस्राइल का साझा दुश्मन है। उन्होंने कहा, दोनों देशों के प्रधानमंत्री इसे समाप्त करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल ने भारतीय उद्योग महासंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले दशक में सरकार ने देश में आर्थिक तरक्की को हर कोने  तक पहुंचाने का प्रयास किया। इसके लिए बुनियादी ढांचे में मजबूत सुधार के लिए व्यापक आर्थिक बुनियादी बातों पर ध्यान केंद्रित किया गया। गोयल ने जनकल्याण के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं प्रयासों ने समाज को अच्छा लाभांश दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, युद्ध और अशांत भूराजनीतिक समय में भी देश पूरी क्षमता के साथ खड़ा है। गोयल ने कहा कि इस्राइल एक भरोसेमंद भागीदार है क्योंकि यह देश अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने के लिए जाना जाता है। दोनों देशों को स्वाभाविक सहयोगी बताते हुए उन्होंने कहा, भारत की मांग में वृद्धि के कारण इस्राइल के पास निवेश करने के लिए प्रौद्योगिकी से लेकर उपकरणों तक कई प्रमुख क्षेत्र हैं। उन्होंने देश की मांग क्षमता पर भी जोर दिया, जिसके हर वर्ष इसके बढ़ने की उम्मीद है। 

पद्मश्री : हाईकोर्ट ने किया एक ही नाम के दो दावेदारों को तलब
उड़ीसा हाईकोर्ट ने एक ही नाम के दो लोगों को नोटिस जारी किया, जिन्होंने दावा किया था कि उन्हें 2023 में पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों को 24 फरवरी को अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट में पेश होना होगा। पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं की 2023 की सूची में ओडिशा के अंतर्यामी मिश्रा का नाम 56वें स्थान पर है, जिन्हें साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। पेशे से पत्रकार अंतर्यामी मिश्रा ने नई दिल्ली जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार प्राप्त किया। बाद में चिकित्सक डॉ अंतर्यामी मिश्रा ने हाईकोर्ट का रुख करते हुए दावा किया कि उनके हमनाम ने उनका प्रतिरूपण करके पुरस्कार प्राप्त किया है। 

 

झारखंड हाईकोर्ट ने साहिबगंज डीसी पर लगाया जुर्माना
झारखंड हाई कोर्ट ने खनन लाइसेंस रद्द करने पर साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव पर पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा 8 सितंबर, 2023 से खनन लाइसेंस रद्द करने के बाद खनन कंपनी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जुर्माना लगाते हुए अदालत ने कहा कि जब खनन कंपनी को दिया गया लाइसेंस अभी भी प्रभावी था तो उपायुक्त के पास पट्टा रद्द करने की कोई शक्ति नहीं थी। साथ ही उच्च न्यायालय ने कंपनी को अपना बकाया वसूलने के लिए सिविल कोर्ट में जाने की भी छूट दी।

कर्नाटक के विजयपुरा में हिस्ट्रीशीटर की हत्या
हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर की कर्नाटक के विजयपुरा में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि विजयपुरा जिले के मदीना नगर इलाके में मारे गए बागप्पा हरिजन की उम्र 50 साल थी। उसके खिलाफ हत्या के छह मामलों सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बागप्पा अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे चार-पांच हमलावरों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक हमलावरों ने बागप्पा पर पहले कुंडली (बगीचे में इस्तेमाल होने वाला औजार) से हमला किया। इसके बाद उन पर दो राउंड गोलियां चलाईं और फरार हो गए। बागप्पा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है। बागप्पा करीब 8 साल पहले अगस्त, 2017 में बाल-बाल बचा था, जब विजयपुरा जिला सत्र न्यायालय परिसर में गोली चलने की घटना में वह बाल-बाल बचा और बच निकलने में कामयाब रहा। पुलिस के अनुसार, बागप्पा ने अपने रिश्तेदार चंदप्पा हरिजन (एक कुख्यात गैंगस्टर) के बाद गिरोह की कमान संभाली थी। चंदप्पा 2000 में महाराष्ट्र पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।

एअर इंडिया विमान को बम की धमकी मामले में FIR दर्ज
कर्नाटक के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एअर इंडिया को दो दिन पहले ई-मेल के माध्यम से बम रखने की धमकी मिली थी। उत्तर-पूर्व बंगलूरू के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी- डीसीपी साजिथ वीजे ने कहा कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच चल रही है।

पश्चिम बंगाल का 2025-26 का बजट पेश
बुधवार को पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बुधवार को राज्य का बजट पेश किया, जो 2025-26 के लिए 3.89 लाख करोड़ रुपये का है। इस बजट में खास ध्यान सामाजिक कल्याण, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे पर दिया गया है।

बजट में अहम योजनाओं का एलान
सरकार ने बजट में कई अहम बुनियादी ढांचे और कृषि विकास परियोजनाओं का एलान किया है, जिनमें ग्रामीण संपर्क, नदी कटाव नियंत्रण और कृषि सहायता पहलों के लिए महत्वपूर्ण धन आवंटित किया गया है। इसके अलावा, एक बड़ी घोषणा में भट्टाचार्य ने बताया कि राज्य सरकार 1 अप्रैल, 2025 से महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत की वृद्धि करेगी। इससे राज्य कर्मचारियों के डीए में कुल 18 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी, जो बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें राहत प्रदान करेगा।

वक्फ विधेयक पर कल लोकसभा में रिपोर्ट पेश करेगी समिति
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट 13 फरवरी को लोकसभा में पेश की जाएगी। इसके साथ ही, इस विधेयक पर संयुक्त समिति के सामने दिए गए साक्ष्य का रिकॉर्ड भी कल लोकसभा में रखा जाएगा।

कर्नाटक राज्यपाल ने जारी किए अहम आदेश
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा कर्जदारों को परेशान करने पर रोक लगाने के लिए कर्नाटक माइक्रोफाइनेंस (जबरदस्ती कार्रवाई की रोकथाम) अध्यादेश 2025 को मंजूरी दे दी है।

यह अध्यादेश राज्य में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के रिकवरी एजेंटों द्वारा कर्जदारों को परेशान करने और आत्महत्या करने, घर से भागने जैसी घटनाओं के बाद लाया गया था। इसमें दस साल तक की सजा और पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

राज्यपाल ने पहले 8 फरवरी को अध्यादेश को यह कहकर लौटाया था कि इसमें कर्जदाताओं के साथ अन्याय हो रहा है। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने 10 फरवरी को इसे संशोधित कर फिर से भेजा, जिसे राज्यपाल ने बुधवार को मंजूरी दे दी। साथ ही, उन्होंने सरकार से अगले विधानसभा सत्र में इसे विधेयक के रूप में पेश करने को कहा है।

अहमदाबाद से 16 बांग्लादेशी घुसपैठिये वापस भेजे गए
गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की सहित 16 बांग्लादेशी घुसपैठियों को उनके वतन वापस भेज दिया है। 36 अन्य को मार्च तक निर्वासित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। कहा जा रहा है कि इन्हें तस्करी कर यहां लाया गया था।

मामले में एक अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष अक्तूबर में पुलिस ने चंदोला झील, दानी लिमडा और शाह-ए-आलम से 52 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया था। ये लोग दो वर्ष से अधिक समय से यहां रह रहे थे।
इनके पास फर्जी आधार कार्ड सहित कई अन्य दस्तावेज भी मिले थे। इस दौरान अधिकारियों ने एक मानव तस्करी गिरोह का भी पर्दाफाश किया। यह गिरोह बांग्लादेशी महिलाओं और लड़कियों की तस्करी कर यहां लाया था। साथ ही उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि ये लोग दबाव में अहमदाबाद में रह रहे थे और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने उनकी बांग्लादेशी नागरिकता के सबूत मिलने के बाद निर्वासन की कार्रवाई शुरू की और एक फरवरी को 16 लोगों को बांग्लादेश निर्वासित कर दिया। मार्च तक 36 और बांग्लादेशियों के निर्वासन की उम्मीद है।

दिल्ली में 16 संदिग्ध गिरफ्तार
इस बीच, दिल्ली के द्वारका इलाके से पुलिस ने 16 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। ये सभी बिना वैध वीजा के लंबे समय से यहां रह रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से पांच बांग्लादेशी और अन्य अफ्रीकी देशों के नागरिक हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के समक्ष पेश किया गया। यहां से उनके निर्वासन का आदेश मिला है। जल्द ही उनके निर्वासन की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान से लौटते समय आठ सुरक्षा कर्मी घायल 
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में बुधवार को एक वाहन पलटने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और झारखंड पुलिस के आठ जवान घायल हो गए।  ये सभी जवान एक संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे थे, जब सोनुआ थाना क्षेत्र के तहत लांजो घाटी के पास यह दुर्घटना हुई। घायलों में छह सीआरपीएफ जवान और दो पुलिसकर्मी, जिनमें एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) भी शामिल हैं, पहले सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाए गए। मामले में पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (SP) आशुतोष शेखर ने बताया कि सभी घायलों को बाद में चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

दुनिया को नेतृत्व और समाधान दे रहा भारत: ओम बिरला
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि भारत न केवल दुनिया को व्यापार और निवेश के अवसर प्रदान करता है, बल्कि यह अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों और वैश्विक मामलों में दुनिया को नेतृत्व और समाधान भी प्रदान कर रहा है।

संसद भवन परिसर में 16 देशों के 100 से अधिक सीईओ, दिग्गज कंपनियों के मालिकों और संस्थापकों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा, भारत ने वसुधैव कुटुम्बकम की दृष्टि के साथ राजनीतिक स्थिरता और सुशासन के कारण वैश्विक नेतृत्व में केंद्रीय स्थान प्राप्त किया है। हमारा संविधान और संसदीय लोकतंत्र दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में शांति, विकास और प्रगति का आधार है। उन्होंने राष्ट्र की प्रगति को आकार देने और समृद्धि के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने में भारत के मूलभूत लोकतांत्रिक सिद्धांतों के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed