फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 10th Oct North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

News Updates: केरल के सीएम विजयन ने पीएम मोदी से की मुलाकात; चेन्नई में PTI दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Fri, 10 Oct 2025 01:34 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 10 Oct 2025 01:34 PM IST
विज्ञापन
News Updates 10th Oct North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक दिल्ली में हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की। हालांकि, बैठक में किन-किन मुद्दों पर बात हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

चेन्नई में PTI दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी
चेन्नई के कोडंबक्कम इलाके में स्थित देश की प्रमुख समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के दफ्तर को शुक्रवार को बम की धमकी मिली। पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें धमकी की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि धमकी किसने और कैसे दी। दफ्तर को खाली कराने के बाद बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए बुलाया गया, जो कार्यालय परिसर की गहन तलाशी ले रहा है। मामले की जांच जारी है। अब तक किसी विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन का एक सदस्य गिरफ्तार
मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले से सुरक्षा बलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। गिरफ्तार शख्स कंगलेई यावल कनना लूप नामक प्रतिबंधित संगठन का स्वघोषित सार्जेंट बताया गया है।

सुरक्षा बल लगातार प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं। गुरुवार को इम्फाल ईस्ट और ककचिंग जिलों से 13 हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। मणिपुर में दो साल से जातीय हिंसा जारी है, जिसमें अब तक 260 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। मई 2023 के बाद से मेइतेई और कुकी-जो समूहों के बीच हिंसा बढ़ी है। इस स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है और राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।
 

वांछित अपराधी मनकंदथिल थेक्केथी को सऊदी अरब से भारत लाया गया
 केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को सऊदी अरब से वांछित अपराधी मनकंदथिल थेक्केथी उर्फ शीला अलियानी को भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई इंटरपोल चैनलों के माध्यम से विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से की गई। एजेंसी के अनुसार, थेक्केथी आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित थी। उसके खिलाफ 05 अक्तूबर 2023 को इंटरपोल के जरिये रेड नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद सीबीआई की एक टीम सऊदी अरब गई और आरोपी को भारत लेकर लौटी।

गौरतलब है कि सीबीआई ने बताया कि इंटरपोल की ओर से जारी रेड नोटिस सभी अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजे जाते हैं ताकि फरार अपराधियों का पता लगाया जा सके। भारत में इंटरपोल की राष्ट्रीय केंद्रीय एजेंसी के रूप में कार्यरत सीबीआई, भारतपोल नेटवर्क के जरिये देश की अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय करती है। एजेंसी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में 130 से अधिक वांछित अपराधियों को इंटरपोल चैनलों के जरिये भारत वापस लाया गया है।

थलिपरंबा बस स्टैंड के पास कॉम्प्लेक्स में लगी आग 
केरल के कन्नूर में थलिपरंबा बस स्टैंड के पास स्थित केवी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार देर शाम आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुटी हैं।

प्रशासन के मुताबिक अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आसपास की दुकानों को खाली करा लिया गया है और एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

त्रिशक्ति कोर के नए जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल ने की सिक्किम के राज्यपाल से मुलाकात
सेना की त्रिशक्ति कोर के नव नियुक्त जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मान राज सिंह मान ने गुरुवार को राजभवन में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को 11 अक्तूबर को ‘साइट ऑफ इंस्पिरेशन’ पर 70 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। राजभवन ने इस बारे में एक बयान भी  जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल मान को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

जनरल मान इससे पहले 2023 में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (जीएलओएफ) के दौरान उत्तरी सिक्किम में एक डिवीजन की कमान संभाल चुके हैं। उस आपदा में भारतीय सेना ने राहत और बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाई थी।

बंगलूरू में लॉज में आग लगने से दंपती की मौत
राजधानी में येलहंका होटल के एक लॉज में बृहस्पतिवार शाम आग लगने से दंपती की मौत हो गई। येलहंका के किचन 6 स्थित लॉज की तीसरी मंजिल पर छह नंबर कमरे में आग लगी थी। उसमें मौजूद पुरुष और महिला की मौत हो गई। मृत पुरुष की पहचान रमेश के रूप में हुई है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

बंगलूरू उत्तर-पूर्व के डीसीपी सजीथ वीजे ने कहा कि हम जांच कर रहे कि आग कैसे लगी और दंपती बाहर क्यों नहीं निकल पाए। अधिकारी ने बताया कि दंपती दोपहर 3 बजे लॉज में आए थे। लॉज में छह कमरे हैं और कमरा नंबर छह को छोड़कर सभी खाली थे। डीसीपी ने बताया कि आग आसपास के कमरों तक फैल गई, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

गांधीनगर में186 अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर
गुजरात के गांधीनगर जिले में प्रशासन ने बृहस्पतिवार को दंगे में शामिल लोगों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई नवरात्रि के दौरान बहियाल गांव में हुए पथराव और हिंसा की घटना के बाद की गई। अधिकारियों के अनुसार, 186 अवैध व्यावसायिक संरचनाओं को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है।

24 सितंबर की रात, गांधीनगर शहर से करीब 38 किलोमीटर दूर बहियाल गांव में एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की थी तथा पथराव किया था। पुलिस ने अब तक करीब 60 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि 200 से अधिक लोग दंगे में शामिल थे। हिंसा के दौरान कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हुए तथा कुछ को आग के हवाले कर दिया गया था। गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक रवी तेजा वसमसेट्टी ने बताया कि दहेगाम तालुका में बृहस्पितवार को 186 अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हटाया जा रहा है। इनमें सभी वे संपत्तियां शामिल हैं जो दंगे में शामिल लोगों की हैं। इनमें से करीब 50 आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं।  

असम में दो करोड़ रुपये से ज्यादा का कफ सिरप जब्त 
असम पुलिस ने बृहस्पतिवार को कछार जिले से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और 2.16 करोड़ रुपये कीमत का कफ सिरप जब्त किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को रोका, जिससे 21,600 बोतलें कफ सिरप जब्त की गई है।

गुजरात ने दी मेक इन इंडिया को रफ्तार, 15 वर्षों में ऑटोमोबाइल उत्पादन में हुई 22 गुना बढ़ोतरी
गुजरात ने मेक इन इंडिया को गति देते हुए ऑटोमोबाइल उत्पादन में 15 वर्षों में 22 गुना की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश की प्रगति को देखते हुए भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार सात से 15 अक्तूबर तक राज्यव्यापी विकास सप्ताह मना रही है।

 भारत सरकार के वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (एएसआई) के अनुसार, गुजरात में मोटर वाहन, ट्रेलर और सेमी-ट्रेलर का उत्पादन वर्ष 2008-09 में लगभग 3,200 करोड़ रुपये था, जो 2022-23 में बढ़कर 71,425 करोड़ के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह लगभग 22 गुना वृद्धि को दर्शाता है। इस उपलब्धि ने 24.84% की उल्लेखनीय वार्षिक चक्रवृद्धि वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की है, जो ऑटोमोबाइल सेक्टर में गुजरात की सफलता का प्रमाण है। वर्ष 2015-16 से 2022-23 के बीच गुजरात के मोटर वाहन, ट्रेलर और सेमी-ट्रेलर विनिर्माण क्षेत्र में 12 गुना की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।

 इस अवधि में विनिर्माण उत्पादन 5,836 करोड़ रुपये से बढ़कर रिकॉर्ड 71,425 करोड़ तक पहुंच गया, यह छलांग राज्य की औद्योगिक दक्षता, निवेश-अनुकूल माहौल और मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का सशक्त प्रमाण है। नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रशासनिक जनसेवा की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की थी, जो इस साल 24 वर्ष पूरे कर रही है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार विकास सप्ताह उत्सव मना रही है।

कर्नाटक में अज्ञात लोगों ने फेंका विस्फोटक, दो घरों को नुकसान
उत्तर कर्नाटक के काथिरूर इलाके में दो अज्ञात लोगों ने एक विस्फोटक फेंका। इससे दो घरों को नुकसान पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात करीब 12:15 बजे मौवांचेरी पीडिका के पास हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को विस्फोटक पदार्थ की तेज गंध महसूस हुई। इसमें दो घरों कीखिड़कियों के शीशे टूट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने विस्फोट करने वालों को नहीं देखा। फिलहाल पुलिस ने काथिरूर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192 (जानबूझकर उत्तेजना देना) और धारा 288 (विस्फोटक पदार्थों के लापरवाह उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार
 मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग)’ एक उग्रवादी को मंगलवार को इंफाल वेस्ट जिले के नगैरंगबम ताओखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। वहीं, पूर्वी जिले के अराप्टी स्थित उसके निवास स्थान से अवैध वसूली और अपहरण में शामिल प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दूसरे सक्रिय सदस्य को पकड़ा गया।

तेलंगाना में अपने घर में फंदे में लटकी मिली 20 वर्षीय छात्रा
तेलंगाना के मेडचल-मल्काजगिरी में गुरुवार सुबह एक 20 साल की डिग्री कॉलेज की दूसरी साल की छात्रा मौनिका अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिली। पुलिस के अनुसार, मौनिका के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उसका वॉलीबॉल कोच अम्बाजी उसे प्रेम संबंधों को लेकर परेशान कर रहा था, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई ठोस सबूत या सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौनिका के सहपाठियों ने उसके माता-पिता को कोच द्वारा परेशान करने की बात बताई थी। लालागुड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। - लालागुड़ा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed