फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 01 January North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Update: पीएम मोदी ने न्यू ऑर्लियंस में आतंकवादी हमले की निंदा की; कल पूर्व PM मनमोहन सिंह के लिए प्रार्थना सभा

Thu, 02 Jan 2025 01:05 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 01:05 PM IST
विज्ञापन
News Updates 01 January North East West South India Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को न्यू ऑर्लियंस में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, जिसमें 15 लोग मारे गए हैं, और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, 'हम न्यू ऑर्लियंस में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्हें इस त्रासदी से उबरने के लिए शक्ति और सांत्वना मिले।'

विज्ञापन


केरल के नए राज्यपाल ने ली शपथ
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने केरल के 23वें राज्यपाल के तौर पर राजभवन में शपथ ली। केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नितिन जमडार ने उनको राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। वे आरिफ मोहम्मद खान की जगह केरल के राज्यपाल बने हैं। खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी और कई राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। इससे पहले केरल पहुंचने पर आर्लेकर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, स्पीकर एएन शमसीर, मंत्री के राजन और रामचंद्रन कदन्नापल्ली ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


भारत की वानुअतु की सहायता
विनाशकारी भूकंप के मद्देनजर वानुअतु को भारत ने पांच लाख अमेरिकी डॉलर की तत्काल राहत सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही भूंकप में हुई क्षति को लेकर दुख जताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आपदा से हुई क्षति और विनाश के लिए वानुअतु की सरकार और लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। भारत प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई कठिनाई और तबाही के समय वानुअतु के साथ मजबूती से खड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक शोरूम में लगी आग
बंगलूरू के महादेवपुरा में एक बाइक शोरूम में आग लग गई। इसमें 50 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को घटना हुई। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी। दमकल मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने के उपाय किए जा रहे हैं। जब घटना हुई तो शोरूम बंद था। स्थानीय लोगों ने शोरूम से धुआं निकलता देख पुलिस को सूचना दी। 

जातीय भेदभाव रोकने को जेल मैनुअल नियमों में संशोधन
केंद्र सरकार ने जेलों में कैदियों के साथ जाति के आधार पर भेदभाव और वर्गीकरण को रोकने के लिए जेल मैनुअल नियमों में संशोधन किया है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा कि कैदियों के साथ किसी भी जाति-आधारित भेदभाव के मुद्दे को मॉडल जेल मैनुअल, 2016 और मॉडल जेल और सुधार सेवा अधिनियम, 2023 के जरिये संबोधित किया जाए। सरकार ने कैदियों के जाति-आधारित भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट के 3 अक्तूबर 2024 के आदेश के मद्देनजर यह कदम उठाया है।

जेल मैनुअल में हुए संशोधन के अनुसार जेल अधिकारियों को सख्ती से यह सुनिश्चित करना होगा कि जाति के आधार पर कैदियों के साथ कोई भेदभाव, वर्गीकरण, अलगाव न हो। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जेलों में किसी भी ड्यूटी या काम के आवंटन में कैदियों के साथ उनकी जाति के आधार पर कोई भेदभाव न हो। मॉडल कारागार और सुधार सेवा अधिनियम, 2023 के विविध वाले खंड में धारा 55 (ए) के रूप में एक नए शीर्षक जेलों और सुधार संस्थानों में जाति-आधारित भेदभाव का निषेध के साथ भी कुछ बदलाव किए गए हैं। 

तमिलनाडु में शॉर्ट सर्किट से सरकारी अस्पताल में लगी आग
तमिलनाडु के रामनाथपुरम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिला कलेक्टर का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। 

त्रिपुरा : सीमावर्ती गांव में शनि मंदिर की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान, तनाव
भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित सोनामुरा कस्बे में 31 दिसंबर को अराजक तत्वों ने भगवान शनि के मंदिर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। यह घटना मिश्रित हिंदू-मुस्लिम समुदाय वाले क्षेत्र में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को देखा गया कि बांस से घेराबंद किए गए मंदिर में मूर्ति उलटी पड़ी हुई थी। यह मंदिर सोनामुरा उपखंड के तामसा बाड़ी क्षेत्र में स्थित है, जो सेपाहिजाला जिले में आता है। सेपाहिजाला जिले के पुलिस अधीक्षक बोगाटी रेड्डी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

बांग्लादेश से बहुसंख्यक समुदाय के लोग आ रहे असम: हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि हाल के महीनों में बांग्लादेश से राज्य में आने वाले लोगों में ज्यादातर पड़ोसी देश के बहुसंख्यक समुदाय के लोग हैं, न कि वहां के अल्पसंख्यक हिंदू। उन्होंने कहा, पिछले पांच महीने के दौरान कोई भी बांग्लादेशी हिंदू असम नहीं आया है।

हिमंत ने कहा कि जो लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे हैं, वे मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग के श्रमिक हैं, जो वहां संकट के बाद खराब स्थिति में हैं। वे उसी क्षेत्र में काम करने के लिए तमिलनाडु जाना चाहते हैं। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन के घटक दल द्रमुक की सरकार है। बांग्लादेश की स्थिति ने वहां के कपड़ा उद्योग को बर्बाद कर दिया है। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक अत्याचारों का सामना करने के बावजूद वहां से यहां आने का प्रयास नहीं कर रहे, संभवतः इसलिए क्योंकि वे बहुत देशभक्त हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, उन्होंने (बांग्लादेशी हिंदुओं) बहुत परिपक्व तरीके से व्यवहार किया है। पिछले पांच महीने में कोई भी बांग्लादेशी हिंदू असम नहीं आया है।

भुवनेश कुमार ने यूआईडीएआई के सीईओ का पदभार संभाला
भुवनेश कुमार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अमित अग्रवाल का स्थान लिया है, जिन्हें नया फार्मा सचिव नियुक्त किया गया है। कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) में अतिरिक्त सचिव भी बने रहेंगे। कुमार उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

जस्टिस हरप्रीत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में स्थायी जज नियुक्त
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की जस्टिस जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में स्थायी जज बनाने की सिफारिश पर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने उनकी नियुक्ति को अधिसूचित कर दिया। कानून मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश को उनके कार्यभार संभालने की तिथि से हाईकोर्ट का स्थायी जज नियुक्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले साल 12 दिसंबर को हुई बैठक में जस्टिस बराड़ को स्थायी जज बनाने की सिफारिश की थी।

झारखंड : कुएं में डूब रहे युवक को बचाने गए चार लोग भी डूबे
झारखंड के हजारीबाग जिले में पांच लोगों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। इनमें से चार लोग डूब रहे व्यक्ति को बचाने की कोशिश में जान गंवा बैठे। यह हादसा चरही शहर में हुआ। 27 साल का सुंदर करमाली पत्नी रूपा देवी के साथ हुए घरेलू विवाद के बाद गुस्से में मोटरसाइकिल सहित कुएं कूद गया। उसे बचाने की कोशिश में चार और लोग एक के बाद एक कुएं में उतरे, लेकिन इन सबकी भी सुंदर के साथ ही डूबने से जान चली गई। 

झारखंड में बाइक-कार की टक्कर में तीन की मौत
झारखंड के लातेहार जिले में एक कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 से 22 साल की उम्र के लड़के पर सवार थे और उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

अधिकारी ने बताया कि ये हादसा मनिका थाना अंतर्गत एनएच 39 पर एक कॉलेज के पास हुई इस दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लातेहार थाने के प्रभारी दुल्लर चोड़े ने बताया कि मनिका थाने के अंतर्गत डोंकी गांव के रहने वाले बलबीर उरांव, अरविंद उरांव और प्रेम उरांव नामक युवकों की एसयूवी से आमने-सामने की टक्कर में मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी के चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

गुजरात: वलसाड में मोहन भागवत ने पशु चिकित्सा महाविद्यालय की रखी आधारशिला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को गुजरात के वलसाड जिले की धरमपुर तालुका में एक पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला रखी और एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। आरएसएस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, भागवत ने सबसे पहले धरमपुर में श्रीमद राजचंद्र मिशन के परिसर का दौरा किया। इस दौरान मिशन के आध्यात्मिक गुरु गुरुदेवश्री राकेशजी भी मौजूद थे। विज्ञप्ति में बताया गया कि भागवत ने पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला रखी और फिर धरमपुर में श्रीमद राजचंद्र अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया।

इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्राओं के शौचालय में वीडियो रिकॉर्डिंग के आरोप पर विरोध
हैदराबाद के पास मेडचल में मौजूद एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में तब विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जब कुछ छात्राओं ने संदेह जताया कि छात्रावास के शौचालय में उनके वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। वहीं मामले का संज्ञान लेते हुए तेलंगाना राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नेरेल्ला शारदा ने साइबराबाद पुलिस आयुक्त को स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस आयुक्त से जल्द से जल्द विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी।

बता दें कि, बुधवार रात और गुरुवार को कॉलेज परिसर में आयोजित प्रदर्शनों के दौरान कई छात्र संगठनों के सदस्य प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ शामिल हुए। कुछ प्रदर्शनकारी कॉलेज के गेट पर लगे ताले को तोड़ते दिखे, जबकि अन्य लोग गेट पर चढ़कर परिसर में घुसे और 'हमें न्याय चाहिए' जैसे नारे लगाए।

प्रसिद्ध लेखक और वरिष्ठ पत्रकार एस जयचंद्रन नायर का निधन
प्रसिद्ध लेखक और वरिष्ठ पत्रकार एस जयचंद्रन नायर का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह मलयालम भाषा की पत्रिका संबंधी पत्रकारिता को पुनर्परिभाषित करने के लिए जाने जाते थे। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु के एक अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अपराह्न 2:30 बजे उनका निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। जयचंद्रन नायर ने कई किताबें लिखीं, जिनमें उनकी आत्मकथा ‘एन्ते प्रदक्षिणा वाझिकल’ भी शामिल है, जिसके लिए उन्हें 2012 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। उनकी कृति ‘मौनप्रार्थना पोले’ ने 2018 में सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। यह फिल्म निर्माता जी अरविंदन पर एक अध्ययन है।

शुक्रवार को मनमोहन सिंह के लिए प्रार्थना सभा

शुक्रवार को सभी राजनीतिक दलों के नेता प्रार्थना सभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। दोपहर 3 बजे गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में डॉ. सिंह का 'शबद कीर्तन और अंतिम अरदास' होगा। इस प्रार्थना सभा से पहले पूर्व प्रधानमंत्री का परिवार अपने 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर सिंह की याद में रखे गए 'अखंड पाठ' का भोग भी लगाएगा। 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालने वाले सिंह को 1990 के दशक में भारत के आर्थिक सुधारों का निर्माता माना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed