फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news roundup 06

न्यूज राउंडअपः आज दिन भर की ये रही पांच बड़ी खबरें

Sun, 06 Mar 2016 07:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 07:31 PM IST
सार

  • पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं को सशक्तिकरण की जरूरत नहीं'
  • एशिया कप के फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले ही बारिश 

विज्ञापन
news roundup 06
प्राइम टाइम - फोटो : pti

विस्तार

पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं को सशक्तिकरण की जरूरत नहीं'

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महिला जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान संसद भवन के सेंट्रल हॉल में महिला सांसदों और विधायकों ने हिस्सा लिया। महिला जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा की महिलाओं को भगवान ने अद्भुत शक्ति दी है जिसकी वजह से वह हर कामों को आसानी से करने में सक्षम है।

इसलिए उन्हें सशक्तिकरण की जरूरत नहीं है। वह पहले से ही सशक्त होती हैं। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं का मौका दिया जाए तो वह अपनी क्षमता को साबित कर सकती हैं। राष्ट्र को सशक्त बनाने में राष्ट्र के नागरिकों का अहम योगदान होता है और उन नागरिकों को बनाने में महिलाओं का अहम योगदान होता है। 

विज्ञापन

यूपीः एमएलसी चुनाव में सपा ने मारी बाजी

news roundup 06

यूपी में हुए एमएलसी चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। विधान परिषद पर 28 सीटों पर हुए चुनाव में अभी पांच प्रमुख सीटों के नतीजे आए हैं। इन पांचों सीटों पर ही सपा ने बाजी मारी है। लखीमपुर खीरी से सपा प्रत्याशी शशांक यादव ने जीत हासिल की है। शशांक यादव ने बीजेपी के प्रत्याशी इतेन्द्र सिंह को हराया है।

वहीं झांसी से सपा की रमा निरंजन ज्योति ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़कर जीत हासिल की है। रमा निरंजन ज्योति को 2800 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 171 वोट मिले हैं। इलाहाबाद के कौशांबी से सपा के वासुदेव यादव जीत गए हैं। फरूर्खाबाद के इटावा से भी समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी जीत हुई है। इस सीट से पुष्पराज जैन जीते हैं।

सुल्तानपुर जिले से सपा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह ने 720 वोटों से जीत हासिल की है। शैलेन्द्र सिंह यहां 1841 वोटों पाकर विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. केसी त्रिपाठी ने 1121 वोट हासिल किए। 23 वोट नोटा के पक्ष में गए ज‌बकि 113 मत अवैध घोषित किए गए।

बदायूं से भी सपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। बदायू सीट से सपा के बनवारी सिंह यादव ने जीत हासिल की है। वहीं बरेली से सपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी जीत गए हैं। घनश्याम सिंह लोधी अपने प्रतिद्घंदी प्रत्याशी से 1323 वोटों से जीत गए हैं।

बलिया से सपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह ने जीत हासिल की है। वहीं फैजाबाद जिले से सपा के हीरालाल यादव करीब 400 वोटों से जीत गए हैं। हीरालाल यादव ने भाजपा के सुरेन्द्र पांडेय को हराया। बसपा यहां तीसरे नंबर पर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed