फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news round up of day 170316

न्यूज राउंडअपः जान लें कौन-कौनसी हैं आज की बड़ी खबरें

Thu, 17 Mar 2016 07:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
news round up of day 170316
छगन भुजबल

महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। महाराष्‍ट्र सदन घोटाले में ईडी के शिकंजे में आए भुजबल को गुरुवार को भी जमानत नहीं मिल सकी। कोर्ट ने उन्हें 31 मार्च तक जेल भेज दिया है। ऐसे में साफ है कि कभी महाराष्ट्र के कद्दावर नेता रहे भुजबल की होली अब जेल में ही मनेगी।

विज्ञापन


बता दें कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल को ईडी ने बीते सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन पर दिल्‍ली के महाराष्ट्र सदन के निर्माण में घोटाले का आरोप है। ईडी ने दस घंटे चली पूछताछ के बाद देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


भुजबल पर आरोप है कि उनके महाराष्ट्र का पीडब्‍लूडी मंत्री रहते हुए महाराष्ट्र सदन के निर्माण में ज्यादातर ठेके उनके चहेते लोगों को दिए गए और उसमें जमकर दलाली खाई गई। इस मामले में उनके बेटे पंकज और भतीजे समीर भी आरोपी हैं। समीर को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आज उनकी जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए उन्हें 31 मार्च तक जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर टाइम की लिस्ट में छाए मोदी

news round up of day 170316

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद भले ही कितने विवादों का हिस्सा बने हों लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। पीएम मोदी हर बड़ी घटना पर अपनी मौजूदगी सोशल मीडिया पर दर्ज कराते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंटरनेट स्टार बताते हुए टाइम पत्रिका ने कहा कि पीएम इंटरनेट पर सबसे ज्यादा प्रभावशाली हैं।

गौरतलब है कि पीएम मोदी 'कूटनीति' के लिए अक्सर सोशल मीडिया का उपयोग करते रहे हैं। टाइम ने बीते साल पीएम मोदी के पाकिस्तान दौरे के बारे में ट्विटर पर अपरंपरागत घोषणा का हवाला देते हुए उन्हें लगातार दूसरे साल अनरैंक्ड लिस्ट में शामिल किया है।
 
इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, टीवी स्टार किम कारदाशियां, उनके पति कान्ये वेस्ट, लेखिरा जे के रॉलिंग, पूर्व ओलंपिक एथलीट केटलिन जेनर और फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो शामिल हैं। इंटरनेट पर प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची के लिए टाइम पत्रिका ने दावेदारों को शामिल करने के लिए सोशल मीडिया और संपूर्ण समाचार जगत की मौजूदगी का ध्यान रखा है।

जर्मन बेकरी ब्लास्टः उम्रकैद में बदली हिमायत की फांसी

news round up of day 170316

महाराष्ट्र के पुणे स्थित जर्मन बेकरी बम धमाके के दोषी हिमायत बेग को बड़ी राहत देते हुए उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। ये फैसला बॉम्बे हाइकोर्ट ने दिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने उसे साजिश और बम प्लांट करने के आरोपों से भी बरी कर दिया है। इससे पहले पुणे की सत्र अदालत ने बेग को फांसी की सजा सुनाई थी।

जिसके बाद हिमायत के वकील ने फिर से मुकदमा चलाने की मांग की थी। गौरतलब है कि दिसंबर 2010 में जांच अधिकारी एसीपी विनोद सातव ने इस मामले में 2500 पन्नों की रिपोर्ट फाइल की थी जिसमे बेग को आरोपी बनाया गया था।

मामले की सुनवाई के दौरान 103 लोगों की गवाही भी हुई थी। इस धमाके को आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने अंजाम दिया था। 2010 में हुए इस आतंकी हमले में 17 लोग मारे गए थे जिसमें 4 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इस हमले में 64 लोग जख्मी भी हुए थे। हमले में यह विख्यात रेस्तरां पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। 

हिंदू सेना ने ओवैसी के घर के बाहर लगाए देशद्रोही के पोस्टर

news round up of day 170316
ओवैसी का सरकारी आवास - फोटो : pti

एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का 'मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा' के नारे ने सारे देश में हलचल मचा दी है। उनका ये बयान तो था आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लिए लेकिन इस बयान के बाद वो सभी राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गए हैं।

इसी बयान के चलते आज उनका घर भी कुछ लोगों के गुस्से का निशाना बना। उनके दिल्ली स्थित घर के बाहर किसी ने 'देशद्रोही' का पोस्टर लगा दिया है। इस पोस्ट में उनपर 'भारत माता का अपमान' करने का भी आरोप लगाया गया है।

देशद्रोही लिखा हुआ ये पोस्टर अशोक रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह काम हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बीती रात लगाया है।

दो विमानों में बम की सूचना पर उतारे गए सभी यात्री

news round up of day 170316

दिल्ली से उड़ान भरने वाले दो विमानों में बम की सूचना से आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। एक विमान काठमांडू (नेपाल) के लिए उड़ना था जबकि दूसरा भुवनेश्वर (उड़ीसा) के लिए उड़ान भरने वाला था।

बता दें कि आज सुबह करीब 10 बजकर 35 मिनट पर एयपोर्ट के गुड़गांव सेंटर पर इंटरनेट से एक कॉल आया जिसमें कहा गया था कि एयर ‌इंडिया और नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट में बम है।

इस सूचना को तुरंत एयपोर्ट अथॉरिटी में फ्लैश किया गया जिसके बाद दोनों फ्लाइटों को 10 बजकर 40 मिनट पर खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

केजरीवाल के बयान ने बढ़ाई दिल्‍ली की मुश्किलें

news round up of day 170316

हरियाणा और पंजाब के बीच चल रही पानी की जंग दिल्ली को महंगी पड़ने जा रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) पर बयान की कीमत दिल्ली वालों को चुकानी पड़ सकती है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि दिल्ली को अपने पानी का इंतजाम कर लेना चाहिए। क्योंकि हरियाणा अब दिल्ली को पानी देना बंद करने जा रहा है।

दरअसल पंजाब और हरियाणा की पानी को लेकर एक लंबी लड़ाई चल रही है। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में रावी-व्यास-सतलुज नदियों का पानी पिछले 50 साल से हरियाणा और पंजाब के बीच विवाद का मुद्दा रहा है। पानी के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।

लेकिन पंजाब में अपने और अपनी पार्टी के लिए राजनैतिक जमीन तैयार करने में जुटे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पानी के मुद्दे पर पंजाब के पक्ष में बयान देकर दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दी है। पंजाब में केजरीवाल ने एसवाईएल पर हरियाणा को पानी न देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पंजाब के पास पहले ही पानी की कमी है। ऐसे में हरियाणा को पानी देने की जरूरत नहीं है।

कोई नहीं आया माल्या के नीलाम होते बंगले को खरीदने

news round up of day 170316

बैंक का कर्जा डकार कर विदेश भागे विजय माल्या पर लगाम कसने की तैयारी में लगे एसबीआई को झटका लगा है, बैंक माल्या के मुंबई स्थित बंगले को नीलाम करना चाहता था लेकिन उसके लिए कोई खरीददार ही सामने नहीं आया।

किंगफिशर हाउस के नाम से मशहूर यह बंगला मुंबई के अंधेरी में स्थित है, बैंक ने आज से ही इसकी ऑनलाइन नीलामी शुरू की थी, जिसकी शुरूआती कीमत 150 करोड़ रुपये रखी गई। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार बैंक की ओर से ई-नीलामी की व्यवस्‍था बैंक की एक शाखा की ओर से की गई थी। 

बता दें कि स्टेट बैंक सहित 17 बैंकों का माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइन पर छह हजार करोड़ से ज्यादा कर्जा बकाया है। वहीं ईडी की ओर से भी माल्या को पूछताछ के लिए समन भेजा गया था जिसमें उन्हें खुद ही शुक्रवार को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना था। इसके लिए भी माल्या ने अपनी असमर्थता जता दी है।

धोनी को पेनल्टी के साथ देना होगा टैक्स

news round up of day 170316

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर सरकारी शिकंजा कस चुका है। उन पर अपनी लग्जरी कार हमर का पिछले पांच साल से टैक्स जमा न करने का आरोप है।

लिहाजा झारखंड सरकार के अंतर्गत रांची जिला परिवन विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार धोनी को पेनल्टी के साथ टैक्स जमा करना होगा। इस वक्त धोनी आईसीसी द्वारा आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं। 

टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ हार चुकी है, अगली मैच कोलकाता में पाकिस्तान से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed