फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news of returning 40 thousand crore fund to center is false: Devendra Fadnavis

देवेंद्र फडणवीस की सफाई, केंद्र को 40 हजार करोड़ रुपये वापस करने की बात झूठी 

Mon, 02 Dec 2019 11:51 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित मंडल Updated Mon, 02 Dec 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
news of returning 40 thousand crore fund to center is false: Devendra Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ani
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने 40 हजार करोड़ रुपये केंद्र को वापस करने के मु्द्दे पर सफाई दी है। फडणवीस ने कहा है कि इस तरह का कोई फैसला सीएम रहने के दौरान उन्होंने नहीं लिया था। इस तरह के सभी आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन


क्या कहा था हेगड़े ने?

बता दें कि कर्नाटक भाजपा के नेता अनंत हेगड़े ने दावा किया था कि फडणवीस ने सीएम रहते हुए केंद्र को 40 हजार करोड़ रुपये वापस किए थे। उन्हें पता था कि अगर कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी की सरकार बनी तो इस पैसे का दुरुपयोग हो सकता है। इसलिए यहां सरकार बनाने का ड्रामा रचा गया।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में हेगड़े ने कहा था- आप सभी इस बात को जानते हैं कि महाराष्ट्र में हमारा आदमी (देवेंद्र फडणवीस) 80 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बना और फिर उसने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह नाटक क्यों किया? क्या हमें यह बात मालूम नहीं थी कि हमारे पास बहुमत नहीं है और फिर भी वह मुख्यमंत्री बन गए। यह वो सवाल है जो हर कोई पूछता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री के पास केंद्र के 40 हजार करोड़ रुपये थे। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना सत्ता में आने के बाद 40 हजार करोड़ रुपये का दुरुपयोग करती। यही वजह है कि केंद्र सरकार के इस पैसे को विकास के कार्यों में इस्तेमाल किया जा सके, इसके लिए यह ड्रामा किया गया। 



निधि वापस करना महाराष्ट्र के साथ विश्वासघात है : शिवसेना 
शिवसेना ने सोमवार को भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के दावे को महाराष्ट्र के साथ विश्वासघात बताया। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि फडणवीस और भाजपा महाराष्ट्र के लोगों के अपराधी हैं। राउत ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस मुद्दे के बारे में बात करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed