फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates Union Railway Minister flags off the Balurghat-Sealdah Express train know more

Updates: अश्विनी वैष्णव ने बेलुरघाट-सियालदह को दिखाई हरी झंडी; मेघायल में छह करोड़ की हेरोइन जब्त

Mon, 01 Jan 2024 03:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 01 Jan 2024 03:13 PM IST
सार

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में रेलवे के विकास में पीएम मोदी का सबसे बड़ा योगदान है। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद बंगाल में रेलवे के विकास के लिए फंड आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

विज्ञापन
News and Updates Union Railway Minister flags off the Balurghat-Sealdah Express train know more
News Updates - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेलुरघाट-सियालदह एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई। पश्चिम बंगाल में रेलवे के विकास पर अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को इसका श्रेय दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में रेलवे के विकास में पीएम मोदी का सबसे बड़ा योगदान है। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद बंगाल में रेलवे के विकास के लिए फंड आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि की है। मैंने कई बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सहयोग करने के लिए कहा, क्योंकि रेलवे बंगाल में 50,000 करोड़ का निवेश करना चाहता है, लेकिन हमें इसके लिए राज्य सरकार की मदद की जरूरत है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, '98 विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने का काम चालू है। राज्य सरकार के समर्थन की जरूरत है। पिछले 9.5 साल में कोलकाता मेट्रो के लिए पिछले 40 वर्षों की तुलना में अधिक काम किया गया है।'

राज्य में कैबिनेट बैठक को लेकर असम सीएम ने दी बड़ी जानकारी

नए साल के पहले दिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि पिछले साल 31 दिसंबर तक असम सरकार ने 112 कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 1,513 निर्णय लिए गए और 1,513 को लागू किया गया।

असम के सीएम ने कहा, 'पिछले साल चार कैबिनेट बैठक गुवाहटी के बाहर आयोजित की गई थी। इस सरकार में दो साल और आठ महीने के भीतर 13 कैबिनेट की बैठक गुवाहटी के बाहर आयोजित की गई थी। एक मुख्मंत्री होने के नाते मैंने 28 जिलों का दौरा किया और महज 31 दिन ही जिला मुख्यालय में रुका। 2023 में एक बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी असम के दौरे पर आई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने 44 बार राज्य का दौरा किया है।'

सीएम संगमा ने दी छह करोड़ हेरोइन जब्ती की जानकारी

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने बताया कि राज्य पुलिस ने खलीहरियाट में एक में एक ड्रग तस्कर से एक कार के साथ छह करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है।

किरण देशमुख बने भारतीय नौसेना के मटेरियल प्रमुख

News and Updates Union Railway Minister flags off the Balurghat-Sealdah Express train know more
Vice Admiral Kiran Deshmukh - फोटो : Social Media
किरण देशमुख ने भारतीय नौसेना के मटेरियल प्रमुख का पदभार ग्रहण कर लिया है। देशमुख 31 मार्च 1986 को भारतीय नौसेना में एक इंजीनियर अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे। उनके पास इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री और वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेजसे पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री है। 

ओडिशा के सीएम ने दामोदर राउत के निष्कासन आदेश को किया रद्द

बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को पूर्व मंत्री दामोदर राउत के निष्कासन आदेश को रद्द कर दिया है। एक आदेश में बताया गया कि दामोदर राउत का निष्कासन आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। 

बता दें कि दामोदर राउत सात बार के विधायक रह चुके हैं। पार्टी विरोध गतिविधियों का आरोप लगने के बाद 12 सितंबर, 2018 को उन्हें क्षेत्रीय संगठन से निष्कासित कर दिया गया था। उन्हें पार्टी के टिकट से वंचित कर दिया गया था। 

दामोदर राउत के बेटे और विधायक संबित राउत्रे ने कहा, 'मेरे पिता गंभीर रूप से बीमार है और अस्पताल में है। यह खबर उन्हें ठीक ोने में मददगार साबित हो सकता है।' राउत्रे ने अपने पिता और परिवार की तरफ से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का धन्यवाद किया। 

लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर की कमान संभाली

लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन से भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर की कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed