फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates CBI chief in Imphal to take stock of investigations related to ethnic violence

Updates: ईडन गार्डन्स की गैलरी में मिला युवक का शव, पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर के जल्द स्वस्थ होने की कमान की

Mon, 18 Dec 2023 11:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Dec 2023 11:49 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हिंदुओं को केवल झटका मांस ही खाना चाहिए वाले बयान पर जेएमएम की सांसद महुआ माजी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आता कि चुनाव से पहले ही ये धार्मिक मुद्दे क्यों लाए जाते हैं।

विज्ञापन
News and Updates CBI chief in Imphal to take stock of investigations related to ethnic violence
News Updates - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

मणिपुर जातीय हिंसा से संबंधित जांच का जायजा लेने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) निदेशक प्रवीण सूद सोमवार को इंफाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि एजेंसी हिंसा के 27 मामलों को जांच कर रही है, इन मामलों की जांच पहले राज्य पुलिस के पास थी। मई के बाद से हिंसा में 175 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सूद सीबीआई के पहले प्रमुख हैं, जिन्होंने मई में कार्यभार संभालने के कुछ महीनों के भीतर एजेंसी की लगभग सभी इकाइयों का दौरा किया है। वे शाम लगभग 5 बजे इंफाल हवाई अड्डे पर उतरे। राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सूद ने सिंह के साथ राज्य की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। मणिपुर में 3 मई को मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़क गई थी।
विज्ञापन



जयशंकर ने कुवैत के अमीर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैत के अमीर शेख नवाज अल-अहमद-अल-जबेर-अल-सबा के निधन पर दिल्ली में कुवैत के दूतावास पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

गिरिराज सिंह के बयान पर महुआ माजी की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के 'हिंदुओं को केवल झटका मांस ही खाना चाहिए' वाले बयान पर जेएमएम की सांसद महुआ माजी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'समझ नहीं आता कि चुनाव से पहले ही ये धार्मिक मुद्दे क्यों लाए जाते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रनओवर मामले में महाराष्ट्र के नौकरशाह के बेटे की पेशी

रनओवर मामले में महाराष्ट्र के वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ समेत तीन आरोपियों को ठाणे के अदालत में लाया गया है। 
विज्ञापन

ईडन गार्डन्स में मिला युवक का शव

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के मशहूर क्रिकेट स्टेडियम ईडन गार्डन्स की एक गैलरी में सोमवार को एक युवक का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि  मृतक की पहचान एक मैदान कर्मी के बेटे 21 वर्षीय धनंजय बारिक के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवक को एक कर्मचारी ने स्टेडियम की 'गैलरी-के' के ऊपरी हिस्से पर लटका हुआ पाया। युवक रविवार की दोपहर से ही लापता था। अधिकारी ने बताया कि युवक को अपने पिता और चाचा की तरह मैदान कर्मी की नौकरी नहीं मिल रही थी, जिस वजह से वह काफी परेशान था। पुलिस फिलहाल इस बात का पता लगा रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता और चाचा  ईडन गार्डन्स स्टाफ के लिए बनाए गए क्वार्टर में रहते थे।

बिटकॉइन निवेश का झांसा देकर ठगी के आरोप में महिला को ईडी की हिरासत

मुंबई की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने ठगी के मामले में एक महिला को सोमवार को 26 दिसंबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया। उस पर हाई रिटर्न के लिए बिटकॉइन में निवेश का लालच देकर लोगों को धोखा देने का आरोप है। आरोपी सिम्पी भारद्वाज को ईडी ने 17 दिसंबर को दिल्ली में गिरफ्तार किया था। उसे सोमवार को विशेष पीएमएलए न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष पेश किया गया।

पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर शोल्ज के कोविड से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, मैं अपने मित्र जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं। इससे पहले दिन में, शोल्ज ने कहा था कि उनका कोविड-19 परीक्षण का नतीजा सकारात्मक आया है।

असम में दो कारों की टक्कर में नगालैंड के चार लोगों की मौत
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सोमवार की सुबह दो वाहनों में टक्कर होने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी पीड़ित पड़ोसी राज्य नगालैंड के रहने वाले थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नगालैंड में पंजीकृत एक जिप्सी सात लोगों को लेकर दीमापुर से मोन की ओर जा रही थी, तभी सिलोनिजान के पास महिंद्रा थार से वाहन की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को दीमापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने संदेह जताया कि तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना हुई। आगे की जांच जारी है।

ललित झा के बंगाल लिंक का पता लगाने कोलकाता पहुंची पुलिस
संसद सुरक्षा चूक मामले के गिरफ्तार मास्टरमाइंड ललित मोहन झा के बंगाल संबंध का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय विशेष टीम सोमवार को कोलकाता पहुंची और कई स्थानों का दौरा किया। टीम के सदस्य कोलकाता पुलिस के अधिकारियों के साथ सबसे पहले बड़ाबाजार गए। यहां झा और उसका परिवार एक महीने पहले ठहरा था। पुलिस यहां स्थानीय लोगों, एक चाय की दुकान के मालिक से बात की और झा के बारे में जानकारी दर्ज की। वह यहां जो छात्रों को ट्यूशन पढ़ाता था। इसके बाद वे रवीन्द्र सरानी के घर में भी गए जहां झा किराए पर रहता था। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) इकाई को जांच के दौरान पता चला कि झा और उसका परिवार बड़ाबाजार, गिरीश पार्क और बागुईहाटी के अलावा दो अन्य स्थानों पर ठहरा था। इन पतों पर ताला बंद था और उसका पूरा परिवार बिहार चला गया है।

सुरक्षा चूक पर पीएम और गृहमंत्री को देना चाहिए बयान: सीपीआई
सीपीआई महासचिव डी राजा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संसद सुरक्षा चूका मामले पर संसद में बयान देना चाहिए। पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने आए राजा ने इस घटना को सुरक्षा में गंभीर चूक बताया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लेकिन संसद को गंभीरता से नहीं लेते। वे सदन के बाहर वे इधर-उधर टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्हें देश को बताना चाहिए कि ये कितना गंभीर है। विपक्षी गठबंधन इंडिया की मंगलवार को होने वाली बैठक से एक दिन पहले राजा ने कहा, पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने प्रदर्शित किया है कि जनविरोधी, कॉर्पोरेट समर्थक भाजपा सरकार को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों की एकता की आवश्यकता है।

आबकारी नीति मामले में कारोबारी समीर महेंद्रू को नहीं मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कारोबारी समीर महेंद्रू की जमानत याचिका खारिज कर दी। महेंद्रू ने स्वास्थ्य कारणों के आधार पर जमानत मांगी थी। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने एम्स की रिपोर्ट पर गौर करने के बाद जमानत याचिका खारिज की। रिपोर्ट में कहा गया है कि महेंद्रू को कोई गंभीर बीमारी नहीं है। शीर्ष अदालत ने 11 दिसंबर को एम्स से महेंद्रू के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने को कहा था। महेंद्र ने दावा किया था कि वह बैक और घुटने की समस्या समेत कई बीमारियों से पीड़ित है।

जीवन रक्षक दवा अनुसंधान से जुड़े फार्मा उत्पादों पर मिले छूट, संसदीय समिति की सिफारिश
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की अध्यक्षता वाली लोक लेखा संसदीय समिति (पीएसी) ने केंद्र से अस्पतालों या वैज्ञानिक संगठनों की ओर से इस्तेमाल की जाने वाले जीवन रक्षक दवाओं के शोध और उपचारों के लिए आयातित फार्मास्युटिकल उत्पादों पर जीएसटी से छूट प्रदान करने की सिफारिश की है। पीएसी ने कहा कि कैंसर संस्थानों को प्रोत्साहन देने से गंभीर व जीवन-घातक बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं विकसित करने में काफी मदद मिलेगी। मंत्रालय वैज्ञानिक क्षेत्रों में गंभीर अनुसंधान करने वाले संगठनों को फार्मास्युटिकल उत्पादों के आयात पर छूट देने के लिए मामले को जीएसटी परिषद के समक्ष रख सकता है।

दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
कुख्यात अंडरवर्ल्ड सरगना भगोड़ा डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत या गंभीर स्थिति होने की खबर पर देश की सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। मुंबई पुलिस दाऊद के रिश्तेदारों पर बारीक नजर रख रही है। दाऊद के रिश्तेदारों के फोन कॉल्स पर भी पुलिस की पैनी नजर है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि दाऊद को जहर दिया गया है और कराची के एक अस्पताल में उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक है।

तेलंगाना में महिला से दुष्कर्म के पांच आरोपी गिरफ्तार
तेलंगाना में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सात दिसंबर को अपने दोपहिया वाहन से जा रहे आरोपियों में से एक ने महिला को सड़क किनारे देखा और लिफ्ट दी। इसके बाद उसने अपने और दो साथियों को बुलाया और दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि बाद में दूसरे आरोपी ने पीड़िता को तारनाका में छोड़ दिया। महिला ने बाद में इस संबंध में लल्लागुडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पांचों आरोपियों को रविवार को पकड़ा गया। 

महिला आईएएस-आईपीएस विवाद
सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की ओर से कर्नाटक की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डी रूपा के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। पीठ ने कर्नाटक स्थित वरिष्ठ सिविल सेवकों को मीडिया से बात नहीं करने का भी निर्देश दिया। पीठ ने आदेश में कहा कि इस याचिका का आपराधिक मामला आगे नहीं बढ़ेगा। साथ ही यह ध्यान में रखते हुए कि हम पक्षों के बीच लंबित सभी विवादों को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं, उनमें से कोई भी मीडिया या किसी अन्य रूप में कोई भी जानकारी नहीं देगा।

जम्मू-कश्मीर व पुडुचेरी विधानसभा में एक तिहाई महिला आरक्षण पर मुहर
संसद ने पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर की विधानसभाओं में एक तिहाई महिला आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयकों पर मुहर लगा दी है। राज्यसभा ने केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक को हंगामे के बीच ध्वनि मत से मंजूरी दे दी।  लोकसभा ने इन विधेयकों को 12 दिसंबर को पारित किया था। राज्यसभा में सुबह के सत्र में दो बार स्थगन हुआ...दोपहर 2 बजे सदन दोबारा शुरू हुआ, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दोनों विधेयकों को विचार और पारित करने के लिए पेश किया। इस बीच, संसद की सुरक्षा में सेंध पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर नारे लगाने लगा। 

डाकघर विधेयक को मिली मंजूरी, डाक नेटवर्क को मिलेगा और विस्तार
संसद ने डाकघर विधेयक को मंजूरी दे दी है। डाकघर विधेयक, 2023 लोकसभा से सोमवार को पारित हो गया। राज्यसभा इसे पहले ही पास कर चुकी है। यह भारतीय डाकघर अधिनियम, 1898 का स्थान लेगा। विधेयक के प्रावधानों के अनुसार, सरकार सुरक्षा सहित विशेष कारणों से डाक से भेजी गई किसी भी सामग्री को जांच के लिए रोक सकती है। संचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान ने विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि डाक विभाग अंत्योदय की अवधारणा को पूरा करने की दिशा में सराहनीय काम कर रहा है। अब इसकी भूमिका बदल गई है और उसके अनुसार बदलाव भी आवश्यक हैं। पिछले साढ़े नौ वर्षों में डाक सेवाएं, डाकघर और डाकिए, केवल पत्राचार तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा मुहैया कराने वाले संस्थान में बदल गए हैं। इन सालों में डाकघर एक तरह से बैंक बन गए हैं। 

पुणे के मोमबत्ती कारखाने में आग से मरने वालों की संख्या 14 हुई
पुणे के पिंपरी-चिंचवड इलाके में मोमबत्ती कारखाने में भीषण आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आठ दिसंबर को हुई इस हादसे में झुलसी दो और महिलाओं कमल चौरे (35) और ऊषा पाडवी (40) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। उधर, पुलिस ने कारखाना मालिक शरद सुतार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पाकिस्तान में अब परिसीमन पर आपत्ति नहीं उठा सकते
पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपने फैसले में कहा कि चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर कोई आपत्ति नहीं उठाई जा सकती है। फैसले के बाद देश में आठ फरवरी को आम चुनाव कराए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया। अंतरिम प्रधान जज सरदार तारिक के नेतृत्व वाली शीर्ष अदालत की 3 सदस्यीय पीठ ने बलोचिस्तान हाईकोर्ट के फैसले के विरुद्ध सुनवाई की। बलोचिस्तान प्रांत में परिसीमन के खिलाफ निर्वाचन आयोग की अपील पर निर्णय की घोषणा में हाईकोर्ट के आदेश रद्द कर अदालत ने कहा, चुनाव कार्यक्रम जारी होने से निर्वाचन क्षेत्रों की सभी चुनौतियां निष्प्रभावी हो गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बाढ़, 300 से ज्यादा को बचाया
ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आई बाढ़ के बाद 300 से अधिक लोगों को बचाया गया। इनमें से दर्जनों लोग अपने घर की छत पर फंसे थे। केर्न्स हवाई अड्डा सोमवार को बाढ़ का पानी भर जाने से बंद कर दिया गया। अधिकारियों को चिंता है कि 1.60 लाख की आबादी वाले शहर में पीने के पानी की किल्लत हो जाएगी। समीपवर्ती पोर्ट डगलस, डेनट्री, कुकटाउन, वुजल और होप वेले में बहुत खराब मौसम की चेतावनी के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। 

मेक्सिको में प्री-क्रिसमस पार्टी के दौरान गोलीबारी, 16 मौतें
मध्य मेक्सिको में क्रिसमस पूर्व पार्टी पर हुए हमले में 16 लोग मारे गए व दर्जनों घायल हो गए। गुआनाजुआतो प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि हिंसा साल्वाटिएरा शहर में हुई। राज्य के अभियोजक कार्यालय ने मौतों की पुष्टि की है। क्षेत्र में सामाजिक परियोजनाओं को बढ़ावा देने वाले टिएरा नेग्रा फाउंडेशन ने कहा कि पीड़ित लोग युवा थे, जो क्रिसमस पूर्व धार्मिक समारोह ‘पोसाडा’ में भाग ले रहे थे। इस दौरान 6 बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

भूटान में भारत से दक्षिण-पूर्व तक परियोजना का अनावरण
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने देश में 116वें राष्ट्रीय दिवस संबोधन में गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी को लेकर ऊर्जा, कनेक्टिविटी और कौशल पर प्रकाश डाला। इस क्षेत्र को लेकर उन्होंने दक्षिण एशिया में चल रहे आर्थिक परिवर्तन और अवसरों पर जोर दिया। यह क्षेत्र भारत से दक्षिण-पूर्व तक 1,000 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। उन्होंने अपनी हालिया भारत यात्रा के दौरान, प्रतिबद्धताएं भी साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed