फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and updates north east, mumbai, chennai, bengaluru, crime news, hyderabad

Updates: ओडिशा में बंगालियों पर हमला, मुख्यमंत्रियों ने की बात; गुजरात में खिलौनों से मिला 1.70 करोड़ का गांजा

Sun, 11 Aug 2024 09:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 11 Aug 2024 09:13 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने मोहन चरण माझी से ओडिशा में पश्चिम बंगाल के कामगारों पर हुए हमले के मामले में हस्तक्षेप करने को कहा। उधर, गुजरात के अहमदाबाद में खिलौनों के अंदर से 1.70 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
news and updates north east, mumbai, chennai, bengaluru, crime news, hyderabad
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी से बात की है। बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने माझी से ओडिशा में पश्चिम बंगाल के कामगारों पर हुए कथित हमले के मामले में हस्तक्षेप करने को कहा। एक अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने मोहन चरण माझी को इन घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी। ममता बनर्जी ने मोहन चरण माझी से कहा, ‘पश्चिम बंगाल से कई लोग ओडिशा में काम की तलाश में गए हैं। स्थानीय लोगों ने पश्चिम बंगाल के लोगों को बांग्लादेशी बताकर उन पर हमला कर दिया।’ ममता बनर्जी ने ओडिशा में काम कर रहे लोगों को तत्काल अपने राज्य में वापस लौटने को कहा है।

विज्ञापन


 

गुजरात के अहमदाबाद में 1.70 करोड़ रुपये का गांजा जब्त

 

गुजरात के अहमदाबाद में एक डाकघर में छापेमारी के दौरान बच्चों के खिलौनों के अंदर गांजा बरामद हुआ है। इस दौरान महिलाओं के जूतों के अंदर से भी गांजा बरामद हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में संभावित विदेश लिंक जुड़ा हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल मिलाकर 1.70 करोड़ रुपये का गांजा बरामद हुआ है। गांजा का 37 पैकेट में रखा गया था और इनका वजन लगभग 5.670 किलोग्राम है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र: ठाणे में देह व्यापार का भंडाफोड़

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। साथ ही पांच महिलाओं को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि रैकेट चलाने के आरोप में दो अन्य महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार भी किया है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को काशीमीरा इलाके में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक रेस्तरां में एक फर्जी ग्राहक के साथ जाल बिछाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दिल्ली की रहने वाली 26 वर्षीय महिला, मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहने वाली 43 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने आरोपियों के पास से नकदी, एक कार और 10.66 लाख रुपये मूल्य का अन्य सामान जब्त किया। इसके अलावा, पांच महिलाओं को बचाकर एक आश्रय गृह में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में कथित तौर पर अवैध रूप से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी विरोधी सेल ने शनिवार को कोपरखैरने इलाके में एक आवासीय इमारत पर छापा मारा और चार महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया। कोपरखैरने पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि वे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में दाखिल हुए थे। उन्होंने बताया कि 34 से 45 वर्ष की चार महिलाएं घरेलू नौकरानी का काम करती थीं, जबकि 38 वर्षीय पुरुष पेंटिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed