फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south northeast india national updates news in hindi

Updates: भारत सेवाश्रम संघ ने TMC-BJP से विवाद खत्म करने को कहा; लातूर में अवैध होर्डिंग से जुड़े 15 केस दर्ज

Tue, 21 May 2024 03:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 21 May 2024 03:20 PM IST
सार

Updates: भारत सेवाश्रम संघ ने टीएमसी और केंद्र से विवाद को खत्म करने की अपील की है। उधर महाराष्ट्र के लातूर में अवैध होर्डिंग्स से जुड़े 15 मामले दर्ज किए गए हैं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें

विज्ञापन
News and Updates east west north south northeast india national updates news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत सेवाश्रम संघ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विवादास्पद टिप्पणियों के बाद विवाद को खत्म करने की अपील की है। संघ ने कहा है कि वह गलत संचार के कारण उत्पन्न होने वाले व्यक्तिगत विचारों का समर्थन नहीं करता। बता दें मुर्शिदाबाद जिले के एक भिक्षु ने बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में भारत सेवाश्रम संघ के लोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी पर इस्लामिक चरमपंथियों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सेवाश्रम संघ के भिक्षुओं के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया था। भारत सेवासंघ के प्रमुख सचिव विश्वात्मानंद महाराज का कहना है कि यह सारा विवाद गलत संचार और कुछ लोगों के व्यक्तिगत विचारों की वजह से उत्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि एक परोपकारी संस्था के रूप में संघ किसी के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने संघ की गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों की सराहना की। संघ ने अपील की है कि अब इस विवाद को खत्म किया जाए। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र के लातूर में अवैध होर्डिंग्स से जुड़े 15 मामले दर्ज

महाराष्ट्र के लातूर में अवैध होर्डिंग्स से संबंधित कम से कम 15 मामले दर्ज किए गए, जिसमें एक ही दिन में 11 मामले शामिल हैं। सोमवार को लातूर नगर निगम के अधिकारियों ने शहर से दो होर्डिंग्स और 15 बैनर हटाए। बता दें कि यह कार्रवाई 13 मई को मुंबई में एक अवैध होर्डिंग के गिरने के बाद की गई, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी। लातूर नागरिक निकाय ने शहर से सभी होर्डिंग्स हटाने के लिए रविवार तक का समय दिया था। समयसीमा के खत्म होने के बाद सोमवार को अवैध होर्डिंग्स से संबंधित 11 मामले दर्ज किए गए। पिछले सप्ताह 15 मामले दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के भावनगर में झील में नहाने के दौरान डूबीं चार किशोरियां

गुजरात के भावनगर में मंगलवार को नहाने के लिए झील में उतरने के बाद दो बहनों समेत चार नाबालिग लड़कियां डूब गईं। यह घटना बोर तलाब में दोपहर के 12:20 बजे घटी। पाचों नाबालिग की उम्र नौ से 17 के बीच बताई जा रही है। ये सभी एक महिला के साथ आई थीं। महिला झील के किनारे कपड़े धो रही थी। सभी लड़कियां नहाने के लिए झील में कूद गईं और डूबने लगीं। बचाव दल को मौके पर भेजा गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा ने कहा, "पांच लड़की और एक लड़का झील में नहाने के दौरान डूब गए। बचाव कार्य शुरू किया गया और लड़कियों को बचाया लिया गया है। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिया भेजा गया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed