फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south northeast india national news in hindi

Updates: त्रिपुरा की महिला को UN कार्यक्रम के लिए निमंत्रण; गुवाहाटी में पुलिस ने जब्त की छह करोड़ की हेरोइन

Sun, 28 Apr 2024 11:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 28 Apr 2024 11:12 PM IST
सार

मणिपुर में जातीय हिंसा से प्रभावित पश्चिमी इंफाल जिले में दो समुदायों के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी हो गई। पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले में पड़ोसी पर्वतीय क्षेत्र से कई हथियारबंद लोगों ने इंफाल घाटी के कौत्रुक गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की।

विज्ञापन
News and Updates east west north south northeast india national news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत में स्थानीय शासन में महिलाओं की भूमिका पर योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुप्रिया दास दत्त को औपचारिक निमंत्रण मिला है। दत्त त्रिपुरा की सिपाहीजला जिला परिषद की निर्वाचित प्रमुख हैं। वह मध्य प्रदेश और राजस्थान की दो महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ तीन सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित संयुक्त राष्ट्र सचिवालय भवन में 3 मई को होगा। इसका आयोजन भारत का स्थायी मिशन और पंचायती राज मंत्रालय (एमओपीआर) संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्रीय जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के सहयोग से करेगा।
विज्ञापन


जिला परिषद निर्वाचित निकाय है। वे जिले की त्रि-स्तरीय पंचायत प्रणाली में सभी छोटे निर्वाचित निकायों के पर्यवेक्षण प्राधिकारी के रूप में कार्य करते हैं। कार्यक्रम की थीम एसडीजी का स्थानीयकरण : भारत में स्थानीय प्रशासन में महिलाओं का नेतृत्व है। निमंत्रण पत्र पर यूएनएफपीए के भारत प्रतिनिधि और भूटान के कंट्री डायरेक्टर एंड्रिया एम वोजनार ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन




 

केरल में ऑटो चालक की हत्या

गुवाहाटी में छह करोड़ की हेरोइन जब्त
गुवाहाटी में पुलिस ने छह करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त की है। इसी के साथ पुलिस ने मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी त्रिपुरा और मणिपुर के नशीले पदार्थों के डीलर शहर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ लाने की योजना बना रहे थे। इसी आधार पर कार्रवाई की गई और 1.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। हेरोइन दो साबुन के डब्बों में पैक की गई थी।

ओडिशा में निर्माणाधीन इमारत गिरने से चार कर्मचारी घायल

ओडिशा में पुरी रेलवे स्टेशन की एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार कर्मचारी घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब छह मजदूर साइट पर काम कर रहे थे। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्वी तटीय रेलवे ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

सर्वोच्च अदालत में प्रथम राष्ट्रपति और सीजेआई की मूर्ति लगाने का अनुरोध
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सर्वोच्च अदालत के परिसर में देश के पहले राष्ट्रपति और पहले सीजेआई की मूर्तियां लगाने का अनुरोध किया है। एसोसिएशन ने यह अनुरोध सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को लिखे पत्र में की है। एससीबीए के सचिव रोहित पांडे ने पत्र में कहा कि यह प्रतिमाएं दोनों प्रतिष्ठित हस्तियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इन्हें गेट सी और डी के किनारों पर स्थापित किया जाए। जहां छोटे से पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। 
 

एबीएचए आईडी को स्वास्थ्य पोर्टल से जोड़ने का आग्रह किया
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (एबीएचए) को प्रजनन बाल स्वास्थ्य (आरसीएच) और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (निक्षय) जैसे विभिन्न स्वास्थ्य पोर्टलों से जोड़ने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया है। स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि तीन अप्रैल 2024 तक देश में बनाई गई कुल एबीएचए आईडी 5,894.60 है।

केरल में ऑटो चालक की हत्या
केरल के कोझिकोड में एक ऑटो चालक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मतृक की पहचान 47 वर्षीय श्रीकांत के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे की है। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक हत्या के एक मामले में आरोपी था। फिलहाल पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है।

इंफाल घाटी के कौत्रुक गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी
मणिपुर में जातीय हिंसा से प्रभावित पश्चिमी इंफाल जिले में दो समुदायों के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले में पड़ोसी पर्वतीय क्षेत्र से कई हथियारबंद लोगों ने इंफाल घाटी के कौत्रुक गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की। गोलीबारी में ग्रामीणों के मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित इलाकों में ले जाया गया है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed