फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south northeast india national incidents news in hindi

Updates: अदालत ने दो आरोपियों की हिरासत एनआईए को देने से किया इनकार, मानव तस्करी के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

Wed, 05 Jun 2024 09:29 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 05 Jun 2024 09:29 AM IST
विज्ञापन
News and Updates east west north south northeast india national incidents news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र में मुंबई की एक विशेष अदालत ने मानव तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों की हिरासत एनआईए को देने से इनकार कर दिया। दोनों आरोपियों पर भारतीयों को उच्च वेतन वाली नौकरियां देने के वादे के साथ विदेशों में भेजने के लिए लालच देने का आरोप है। 
विज्ञापन


मंगलवार को विशेष जज एके लाहोटी ने कहा कि आरोपी के न्यायिक हिरासत में रहते हुए एनआईए उनसे सवाल पूछ सकते हैं। आरोपियों की पहचान जेरी फिलिप्स जैकोब और गोदाफी अल्वारेज के तौर पर की गई है। ये विशेष कर 20-45 वर्षीय दक्षिण भारत के लोगों को अपना शिकार बनाते थे और उन्हें थाईलैंड और कंबोडिया जैसे देशों में भेजते ते। इन देशों में इनके साथ अत्याचार किया जाता था और गुलाम बनाकर रखा जाता था। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को मार्च में गिरफ्तार किया था। उनपर भारतीय दंड संहिता की धारा 370 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हाल ही में एनआईए ने इस जांच को अपने हाथों में लिया था। अदालत ने सोमवार को जांच एजेंसी को आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी। हालांकि, एनआईए ने आरोपियों की हिरासत की मांग की थी, जिसे अदालत ने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना के कल्याण शहर प्रमुख को जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज
शिवसेना के कल्याण शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें एक सोशल मीडिया यूजर से जान से मारने की धमकी मिली है। गायकवाड़ ने जिले के कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में धमकी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। महेश गायकवाड़ इस साल की शुरुआत में घायल हो गए थे जब भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने एक पुलिस थाने के अंदर उन पर गोली चला दी थी। 


महेश गायकवाड़ ने अपनी शिकायत में कहा कि एक फेसबुक यूजर ने जान से मारने की धमकी कि गणपत गायकवाड़ ने उन पर चार गोलियां चलाईं थीं और वह उन्हें आठ गोलियां मारेंगे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने आश्वासन दिया कि कार्रवाई करेंगे। गणपत गायकवाड़ अभी तलोजा जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed