फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News And Updates East West North South Northeast India National Incidents News In Hindi

Updates: केरल में व्यक्ति ने पत्नी और बेटी का गला रेता; अरुणाचल प्रदेश में 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

Wed, 08 May 2024 07:27 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 08 May 2024 07:27 AM IST
सार

Updates: केरल के कोल्लम जिले में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी और बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर, कॉरपोरेट मंत्रालय ने लाभकारी स्वामित्व की सूचना नहीं देने पर सात लोगों पर 18 लाख का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
News And Updates East West North South Northeast India National Incidents News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अरुणचाल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी में आज सुबह 4.55 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई।

विज्ञापन

मानव तस्करी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई से रूसी सेना में भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों की तस्करी से जुड़े मामले में सोमवार को केरल के दो आरोपियों अरुण और येसुदास जूनियर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों जोबी बेंसम और एंथनी माइकल एलंगोवन को भी गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने कहा कि मानव तस्करी के लिए इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात लोगों पर 18 लाख रुपये का जुर्माना
कॉरपोरेट मंत्रालय ने लाभकारी स्वामित्व की सूचना नहीं देने पर एक अमेरिकी सहित सात लोगों पर 18 लाख का जुर्माना लगाया है। इन लोगों ने अन्य नियमों का भी उल्लंघन किया था। कंपनी पंजीकरण के दिल्ली-हरियाणा विभाग ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। 

विज्ञापन

एफएसएसएआई रिश्वत मामले में 1.4 करोड़ की नकदी जब्त
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक कंपनी के प्रबंधक के ठिकानों की तलाश के दौरान 1.42 करोड़ की नकदी जब्त की। एनालिटिकल लेबोरेटरीज प्रा.लि. के वरिष्ठ प्रबंधक हर्षल चौगुले को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी ने मामले में अब तक कुल 1.8 करोड़ की नकदी बरामद की है।  

केरल: वेस्ट नाइल बुखार के पांच मामलों की हुई पुष्टि
केरल के उत्तरी जिले कोझिकोड़ में वेस्ट नाइल बुखार के पांच मामलों की पुष्टि हुई है। जिला निगरानी टीम के एक अधिकारी ने कहा कि बच्चों समेत सभी संक्रमित व्यक्ति अब ठीक हैं और घर चले गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल एक व्यक्ति के मच्छर जनित संक्रमण से पीड़ित होने का संदेह है और उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि वेस्ट नाइल बुखार क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छरों से फैलता है। केरल में 2011 में पहली बार बुखार का पता चला था। 

केरल: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने पत्नी व बेटी का गला रेता
केरल के कोल्लम जिले में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी और बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने बाद में खुद की भी जान लेने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। अब दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा, घटना मंगलवार को परवूर में हुई। पूथक्कुलम के श्रीजू (46) पर संदेह है कि उसने गला काटने से पहले पत्नी प्रीता (39) और बेटी को श्रीनंदा (12) जहर दिया था। वह पेशे से राजमिस्त्री है। 

अब्बास अंसारी को दिवंगत पिता के रस्म में वर्चुअल शामिल होने की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को अपने पिता मुख्तार अंसारी की मौत के 40वें दिन होने वाली विशेष रस्म में ऑनलाइन मोड में शामिल होने की अनुमति दे दी है। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार को तबीयत खराब होने पर बांदा जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां 28 मार्च को कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई थी।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार और जेल प्रशासन को अब्बास अंसारी के ऑनलाइन प्रार्थना में शामिल होने लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा है। अब्बास के वकील और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के अनुरोध पर पीठ ने मामले की सुनवाई बुधवार को सूचीबद्ध की। 63 वर्षीय मुख्तार को 30 मार्च को गाजीपुर के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। मुस्लिम समुदाय में किसी व्यक्ति की मृत्यु के 40 वें दिन चालीसवां नामक रस्म मनाई जाती है। मृतक की आत्मा की शांति के लिए 40 दिनों तक कुरान का पाठ किया जाता है। मृतक के लिए विशेष नमाज पढ़ी जाती है और गरीबों व जरूरतमंदों को दान दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed