फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates East West North South northeast india national incidents news in hindi

News Updates: नासिक की फाइनेंस कंपनी में 4.92 करोड़ के सोने की लूट; बशीरहाट में CBI की कार्रवाई

Mon, 06 May 2024 08:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 06 May 2024 08:58 PM IST
सार

News Updates: महाराष्ट्र के नासिक में एक फाइनेंस कंपनी में 4.92 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण लूटे गए। उधर बशीरहाट में जमीन हड़पने के मामले में सीबीआई टीम दीनू मंडल नाम के घर पहुंची।  

विज्ञापन
News and Updates East West North South northeast india national incidents news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक में एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में 4.92 करोड़ रुपये की कामत का सोना लूटा गया है। बताया गया है कि दो अज्ञात लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। नासिक के ओल्ड गंगापुर नाका के इंदिरा हाईट्स कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में इस वारदात को अंजाम दिया गया।  लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के लॉकर को तोड़कर 222 ग्राहकों के 4.92 करोड़ की कीमत के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ किया। शनिवार की शाम को जब कंपनी के एक कर्मचारी ने लॉकर खाली देखा तो पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात लोगों को ऑफिस में घुसते हुए देखा गया है। इनमें से एक ने पीपीई किट पहनी थी तो दूसरे ने सफेद टोपी और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच लगातार जारी है। 

विज्ञापन

बशीरहाट में सीबीआई की कार्रवाई
पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में सीबीआई की टीम दीनू मंडल नाम के व्यक्ति के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि दीनू मंडल के तार स्थानीय लोगों की जमीन हड़पने के मामले से जुड़े हैं। बता दें कि बशीरहाट की महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शेख शाहजहां और उसके समर्थकों पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। इसके बाद से यह मामला देशभर में गरमाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेघालय में भारी बारिश से कई मकान क्षतिग्रस्त
मेघालय के खासी जैंतिया पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तूफान के कारण अबतक 400 से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि तूफान से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए सर्वोच्च स्तर पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

केरल में एनआईटी के छात्र ने की खुदकुशी
केरल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के कोझिकोड परिसर में सोमवार को एक छात्र ने इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान योगेश्वर नाथ के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि वह केरल का मूल निवासी नहीं था। एक अधिकारी ने कहा कि छात्र का शव इमारत के पास पाया गया। उन्होंने बताया कि घटना सुबह के साढ़ पांच बजे की है।

मुंबई हवाई अड्डे से चार दिन में 12.47 किलो सोना जब्त
सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई हवाई अड्डे पर चार दिन तक चलाए अभियान के दौरान 12.47 किलोग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया। इनकी कुल कीमत 8.37 करोड़ रूपये बताई जा रही है। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 29 अप्रैल से दो मई तक चलाया गया था। उन्होंने आगे कहा कि कई यात्रियों अलग-अलग तरीके से सोना छिपाया हुआ था।

गढ़चिरौली में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए नौ आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्रियों को नष्ट कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि उन्हें टीपागड क्षेत्र में विस्फोटकों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद बम निरोधक और बम का पता लगाने वाले दो दस्ते, और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) केसी-60 को विस्फोटकों की तलाश करने के लिए भेजा गया। ऐसा बताया जा रहा है कि माओवादियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान आईईडी विस्फोट करने की साजिश रची है। एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से बारूद से भरा एक प्लास्टिक बैग, कुछ दवाएं और कंबल भी बरामद किए गए हैं।

मुंबई के हिंदुआ अस्पताल में लगी आग
मुंबई के खार इलाके में स्थित हिंदुजा अस्पताल में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 

सीबीआई ने पांच अधिकारियों को संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया 
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में कार्य कर रहे पांच आईपीएस अधिकारियों को संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने महाराष्ट्र कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी एस वीरेश प्रभु की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वीरेश प्रभु सीबीआई में संयुक्त निदेशक के रूप में डीआईजी के रूप में कार्यरत हैं। उनके बैचमेट राजीव रंजन (सिक्किम कैडर) को भी 30 मई, 2026 तक के कार्यकाल के लिए प्रमुख जांच एजेंसी में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। 2005 बैच के तीन अन्य आईपीएस अधिकारियों  सुमेधा द्वेवेदी (हिमाचल प्रदेश कैडर), विजयेंद्र बिदारी (तमिलनाडु कैडर) और शारदा राउत (महाराष्ट्र कैडर) को भी सीबीआई में संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed