फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south northeast india national incidents news in hindi

Updates: केरल में तमिलनाडु का यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त; मुंबई में पश्चिमी लाइन पर लोकल ट्रेन की सेवाएं बाधित

Tue, 19 Mar 2024 08:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 19 Mar 2024 08:16 PM IST
सार

मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स की टीम ने सोमवार को एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के जरिए उन्होंने दो अलग-अलग व्यक्ति के पास से 2.393 किलो हेरोइन जब्त किया। इसकी कुल कीमत 71,79,000 बताई जा रही है।

विज्ञापन
News and Updates east west north south northeast india national incidents news in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स की टीम ने सोमवार को एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के जरिए उन्होंने दो अलग-अलग व्यक्ति के पास से 2.393 किलो हेरोइन जब्त किया। इसकी कुल कीमत 71,79,000 बताई जा रही है। इन नशीली पदार्थों को साबुन के डिब्बों में भरकर ले जाया जा रहा था। वहीं एक अन्य दंपति के पास से 110  जिलेटिन स्टिक और 110 डेटोनेटर बरामद किया गया है। 
विज्ञापन

कोलकाता में भारतीय तटरक्षक बल तकनीकी और टीएलएमसी का उद्घाटन

News and Updates east west north south northeast india national incidents news in hindi
Coast Guard Technical and Logistics Management Conference - फोटो : ANI
कोलकाता में आज महानिदेशक राकेश पाल ने 15वें भारतीय तटरक्षक बल तकनीकी और रसद प्रबंधन कॉन्फ्रेंस (टीएलएमसी) का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय वार्षिक कॉन्फेरेंस में उप महानिदेशक (एम एंड एम), कमांडर तटरक्षक क्षेत्र उत्तर पूर्व और देश भर से भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ तकनीकी और रसद अधिकारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के प्रमुख फरार सदस्य की गिरफ्तारी की है। एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये कार्रवाई साल 2022 में केरल में आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के संदर्भ में की गई है। 
विज्ञापन

केरल में भीषण हादसा
केरल के आदिमाली में एक हादसे की घटना सामने आई है। यहां तमिलनाडु की एक टूरिस्ट वाहन पलट गया। इस हादसे में एक साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 14 लोग घायल हो गए। केरल पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। 

जंक फूड खाने से मना करने पर बीबीए की छात्रा ने लगा ली फांसी
महाराष्ट्र के नागपुर में जंक फूड खाने पर पिता की डांट से नाराज बीबीए की एक छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रताप नगर थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी का है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि छात्रा भूमिका विनोद धनवाणी (19) को थायोरॉइड की समस्या थी। इसलिए उसके पिता ने उसे जंक फूड खाने के लिए डांटते थे। इससे परेशान होकर उसने रसोई में एक लंबे कपड़े की मदद से फांसी लगा ली।

एक अधिकारी ने कहा, भूमिका के परिजनों ने उसे आज सुबह वहां लटका हुआ पाया, जिसके बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

लक्षद्वीप तट में डूबी नाव के आठ लोगों को तटरक्षकों ने बचाया
भारतीय तटरक्षक बल ने लक्षद्वीप तट में डूबी एक मछली पकड़ने वाली नाव के आठ लोगों को बचाने में सफलता हासिल की है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, अगत्ती द्वीप से एंड्रोथ तक नियमित यात्रा के दौरान नाव में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह रास्ता भटक गई और तीन दिनों तक उसका पता नहीं चल सका। सूचना के बाद तटरक्षकों ने 18 मार्च को बचाव अभियान चलाया और उन्हें बचाया। इसमें आगे कहा कि प्रारंभिक चिकित्सा जांच के बाद, आठों लोगों को अब मत्स्य पालन विभाग को सौंपा जा रहा है।

सिग्नल की गड़बड़ी के कारण पश्चिमी लाइन पर  लोकल ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित 
मुंबई में वसई और विरार स्टेशनों के बीच सिग्नल की गड़बड़ी के कारण पश्चिमी लाइन पर  लोकल ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इसके कारण स्टेशनों पर भीषण भीड़ देखी गई। रेलवे के एक अधिकारी ने शाम करीब 4.35 बजे सिग्नल की समस्या सामने आई थी। पश्चिम रेलवे के मुख्य पीआरओ सुमित ठाकुर ने कहा कि केबल कट जाने के कारण सिग्नलिंग प्रणाली में तकनीकी खराबी आई थी। हालांकि करीब 3 घंटे बाद सेवाएं बहाल हो गईं। 

उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मामले में आलेख के आधार पर दर्ज एफआईआर रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में अखबार में छपे लेख के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज एफआई खारिज कर दी। आलेख में कहा गया था कि अतिक्रमण से सौहार्द भंग होने का खतरा है। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि हमारा दृढ़ विचार है कि अपीलकर्ता के खिलाफ विवादित एफआईआर के अनुसार कार्यवाही जारी रखने की अनुमति देना कानूनी प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग है। पीठ ने कहा, याचिकाकर्ता के खिलाफ एफआईआर में लगाए गए आरोप पर्याप्त नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपीलकर्ता शिव प्रसाद सेमवााल के खिलाफ जुलाई 2020 के उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर यह फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए के तहत कथित अपराधों के लिए दर्ज एफआईआर को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

विनय कुमार को रूस में भारतीय राजदूत नियुक्त
वरिष्ठ राजनयिक विनय कुमार को रूस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 1992-बैच के आईएफएस अधिकारी कुमार वर्तमान में म्यांमार में भारत के राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विनय कुमार को रूस में अगले भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। कुमार पूर्व में दिल्ली में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्हें 2021 के अंत में म्यांमार में भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed