{"_id":"65efe376660ebb2e4a0bb68c","slug":"news-and-updates-east-west-north-south-northeast-india-national-incidents-and-updates-2024-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: राजीव हत्याकांड से जुड़े मुरुगन को श्रीलंकाई उच्चायोग भेजेगी सरकार; अबू धाबी से केरल पहुंचा सोना जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: राजीव हत्याकांड से जुड़े मुरुगन को श्रीलंकाई उच्चायोग भेजेगी सरकार; अबू धाबी से केरल पहुंचा सोना जब्त
Tue, 12 Mar 2024 10:59 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:59 PM IST
सार
तमिलनाडु सरकार ने हाईकोर्ट में बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के पूर्व दोषी मुरुगन को श्रीलंकाई उच्चायोग भेजा जाएगा। इसके अलावा मुंबई के पश्चिमी बोरीवली में एक इमारत की 16वीं मंजिल से मचान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य मामले में भारत में अवैध तरीके से रह रहे आठ बांग्लादेशियों को नवी मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। पढ़िए आज की बड़ी सुर्खियां
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
तमिलनाडु के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व में मंगलवार सुबह एक हाथी ने 74 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार, गीरहल्ली इलाके का निवासी मथिया सोमवार की रात चौकीदारी के लिए एक निजी भूमि पर गए थे।
आज सुबह उन्होंने एक हाथी को वहां प्रवेश करते हुए देखा। हाथी को डराने के लिए उन्होंने पटाखे भी जलाए। बदले में हाथी ने हमला किया और व्यक्ति को मार डाला। हाथी की चिंघार और मैथिया के रोने की आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने देखा मैथिया जमीन पर अचेत पड़ा था। उन्होंने तुरंत वन अधिकारियों से संपर्क किया।

महाराष्ट्र में आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
भारत में अवैध तरीके से रह रहे आठ बांग्लादेशियों को नवी मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर नवी मुंबई पुलिस की मानव तस्कर विरोधी सेल ने बेलापुर इलाके में शहबाज मार्केट की एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 20 से 40 वर्ष के बीच के पांच बांग्लादेशी महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ा। ये सभी पिछले चार वर्षों से भारत में अवैध तरीके से रह रहे थे।
भारतीय नौसेना के डोर्नियर ने अगत्ती द्वीप से एक मरीज को निकाला
आईएमएस गरुड़ कोच्चि से भारतीय नौसेना के डोर्नियर ने 11 मार्च की दरमियानी रात को अगत्ती द्वीप से एक मरीज को निकाला। दक्षिणी नौसेना द्वारा लक्षद्वीप प्रशासन की तरफ से मरीज की तत्काल चिकित्सा निकासी का अनुरोध प्राप्त हुआ था। मरीज को आगे के इलाज के लिए सुबह साढ़े तीन बजे एयरलिफ्ट किया गया और कोच्चि के एक सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
#WATCH | An Indian Navy Dornier from INS Garuda, Kochi evacuated a patient from Agatti Island on the intervening night of 11-12 March 24. A request for urgent medical evacuation of the patient needing factor transfusion for life-saving was received from Lakshadweep Administration… pic.twitter.com/IlBDgCBMbz
— ANI (@ANI) March 12, 2024
मुंबई में 16वीं मंजिल से मचान गिरने से तीन की मौत
मुंबई के पश्चिमी बोरीवली में एक इमारत की 16वीं मंजिल से मचान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तमिलनाडु सरकार का हाईकोर्ट में जवाब- बुधवार को श्रीलंकाई उच्चायोग ले जाए जाएंगे मुरुगन
तमिलनाडु सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय को बताया कि राजीव गांधी हत्याकांड के पूर्व दोषी मुरुगन उर्फ श्रीहरन को श्रीलंकाई उच्चायोग तक ले जाने के सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। यात्रा दस्तावेजों से जुड़े मामले में मुरुगन को 13 मार्च को उच्चायोग ले जाया जाएगा। मंगलवार को हाईकोर्ट में पेश हुए अतिरिक्त लोक अभियोजक आर मुनियप्पाराज ने सरकार के फैसले की जानकारी दी। हत्याकांड के पूर्व दोषी मुरुगन की पत्नी नलिनी ने याचिका दायर की थी।
मद्रास हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति आर सुरेश कुमार और के कुमारेश बाबू की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान नलिनी ने अधिकारियों को यह निर्देश देने की मांग की कि तिरुचिरापल्ली के विशेष शिविर (विदेशी हिरासत केंद्र) में बंद उसके पति को चेन्नई में श्रीलंकाई उच्चायोग के सामने पेश होने की अनुमति दी जाए। याचिका में किसी भी कार्य दिवस पर 09.30 से 15.30 बजे के बीच पेश होने की अनुमति मांगी गई।
गौरतलब है कि नियमों के मुताबिक 'सभी देशों का पासपोर्ट' प्राप्त करने के लिए एस्कॉर्ट की जरूरत होती है। दंपती अपनी बेटी से मिलने ब्रिटेन में जाना चाहती है। नलिनी भारतीय नागरिक हैं। मुरुगन एक श्रीलंकाई नागरिक है और वह उन सात दोषियों में से एक है, जिन्हें 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के सिलसिले में तीन दशक की कैद की सजा सुनाई गई। नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने मुरुगन को रिहा कर दिया था।

अबू धाबी से कोच्चि आए यात्री के पास से 189.50 ग्राम सोना जब्त
अबू धाबी से कोच्चि पहुंचे एक यात्री को हवाईअड्डे के निकास द्वार पर रोक लिया गया। चेक-इन बैगेज की जांच के दौरान एक नेबुलाइजर संदिग्ध पाया गया। विस्तृत जांच करने पर नेब्युलाइज़र के कंप्रेसर मोटर के अंदर छिपा हुआ 189.50 ग्राम वजनी सोने का टुकड़ा पाया गया। सोना जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।
A passenger, who arrived from Abu Dhabi to Kochi was intercepted at the exit gate of the airport. During the examination of his checked-in baggage, the image of a nebulizer appeared suspicious. On detailed examination, a cylindrical piece of gold weighing 189.50 gms was found… pic.twitter.com/tbg86Ozyhg
— ANI (@ANI) March 12, 2024
24 लेखकों को 2023 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला
2023 के साहित्य अकादमी पुरस्कारों का एलान (फाइल)
- फोटो : social media
अंग्रेजी लेखिका नीलम सरन गौड़ और हिंदी उपन्यासकार संजीव सहित 24 लेखकों को 2023 का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार समारोह राष्ट्रीय साहित्य अकादमी की 70वीं वर्षगांठ के जश्न 'साहित्योत्सव' के साथ मनाया गया। कविता की नौ पुस्तकें, छह उपन्यास, लघु कथाओं की पांच, तीन निबंध और एक साहित्यिक कृति को सम्मान मिला है। संजीव को उनके उपन्यास 'मुझे पहचानो' के लिए और गौर को उनकी पुस्तक 'रिक्विम इन राग जानकी' के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है।