फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi

Updates: सिक्किम: फिर से SKM के अध्यक्ष चुने गए सीएम तमांग, गुवाहाटी HC का भाजपा सांसद और चुनाव आयोग को नोटिस

Mon, 22 Jul 2024 12:15 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Jul 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

सिक्किम: फिर से SKM के अध्यक्ष चुने गए सीएम तमांग 

विज्ञापन

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को सोमवार को फिर से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) का अध्यक्ष चुना गया। राज्य की राजधानी गंगटोक के मनन केंद्र में आयोजित एसकेएम की केंद्रीय कार्यकारी समिति (सीईसी) की बैठक में पार्टी महासचिव अरुण कुमार उप्रेती ने अध्यक्ष के रूप में तमांग के नाम का प्रस्ताव रखा और एक अन्य नेता सोनम लामा ने इसका समर्थन किया। इस प्रस्ताव को पार्टी सदस्यों का भारी समर्थन मिला, जिसके बाद विधायक संजीत खरेल ने तमांग को एसकेएम का अध्यक्ष घोषित किया। वहीं दोबारा इस पद पर चुने के बाद सीएम तमांग ने पार्टी का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, सबसे पहले मैं एसकेएम के अध्यक्ष के रूप में मुझे फिर से चुनने के लिए सभी पार्टी सदस्यों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं। मैं सिक्किम के लोगों को उनके समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। बता दें कि सीएम तमांग 2013 में एसकेएम की स्थापना के बाद से इसके अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाई।

Myanmar: म्यांमार में नौकरी दिलाने का लालच देकर फंसाए गए 8 भारतीयों को बचाया गया
म्यांमार के म्यावाडी के हापा लू क्षेत्र में नौकरी घोटाले के शिकार आठ भारतीयों को बचा लिया गया है। भारतीय दूतावास ने रविवार को 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''हापा लू, म्यावाड्डी में एक घोटाला केंद्र के पीड़ित 8 भारतीय नागरिकों को बचाया लिया गया है और कल सुरक्षित रूप से म्यांमार पुलिस को सौंप दिया गया।''

दूतावास ने एक बार फिर से म्यांमार में नौकरी तलाश रहे भारतीय लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। दूतावास ने अपील की है कि किसी भी तरह की फर्जी नौकरी या अवैध रोजगार के लालच में ना आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra: मूक बाधिर को निशाना बनाकर अश्लील वीडियो बनाने वाले तीन आरोपियों पर केस दर्ज
महाराष्ट्र में मूक बाधिर लोगों को निशाना बनाकर अश्लील वीडियो बनाने वाले तीन आरोपियों पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया है। आरोपियों में बंगलुरू की रहने वाली एक महिला भी शामिल है। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। जिसके बाद बहरे और कम सुनने वाले व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन की सदस्य नीलम पटवारी सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

कर्नाटक: 25 अंगुलियों वाला बच्चा जन्मा
कर्नाटक के बागलकोट में 25 अंगुलियों के साथ एक बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चे के दोनों पैरों में 12 अंगुलियां (6-6) और हाथों में 13 (6 व 7) अंगुलियां हैं। बच्चे की मां कोन्नर की रहने वाली है। डॉक्टरों ने इसे पॉलीडेक्टली बताया है, जिसमें बच्चा एक या एक से अधिक अतिरिक्त अंगुलियों के साथ पैदा होता है। कई मामलों में पॉलीडेक्टली बिना किसी आनुवंशिक कारण के स्वत: हो जाती है। 2023 में राजस्थान के डीग में जन्मी एक बच्ची के 26 अंगुलियां थीं।

कोलकाता में चार बांग्लादेशी नागरिक बिना दस्तावेज के गिरफ्तार
कोलकाता में पुलिस ने वैध पहचान दस्तावेज न दिखाने के बाद चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चार अधेड़ व्यक्तियों को रविवार शाम को विशेष सूचना के आधार पर दक्षिण-पूर्व कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया वे सभी वैध पहचान दस्तावेज नहीं दिखा पाए और उन्होंने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात कबूल की, जो अवैध तरीके से भारत में घुसे थे। उन्हें विदेशी अधिनियम की धारा 14ए(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आनंदपुर पुलिस थाने ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सभी बांग्लादेशी नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।

त्रिपुरा सरकार को नशा मुक्ति अभियान में मिली सफलता
त्रिपुरा के सीएम डॉ. मणिक साहा ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी, जिसमें उन्होंने लिखा- नशा मुक्ति अभियान की ओर एक और कदम। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी की लड़ाई को मजबूत करते हुए, त्रिपुरा पुलिस ने धर्मनगर में 10 हजार याबा टैबलेट जब्त किए। इस दौरान पड़ोसी राज्य के एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, दो गाड़ियों को भी जब्त किया गया हैं।

अब इंडिगो की फ्लाइट में आयी तकनीकी खराबी, मस्कट रवाना की गई फ्लाइट
अबू धाबी से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 1406 में तकनीकी खराबी के कारण ओमान की राजधानी मस्कट की ओर मोड़ दिया गया। इंडिगो के अनुसार जरूरी मरम्मत के बाद विमान फिर से उड़ान भरेगा। वहीं यात्रियों को मस्कट में होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है और गंतव्य तक उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। वहीं इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

गुवाहाटी HC ने भाजपा सांसद, चुनाव आयोग और निर्वाचन अधिकारी को भेजा नोटिस
गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने सोमवार को पराजित कांग्रेस उम्मीदवार हाफिज अहमद राशिद चौधरी की तरफ से दायर याचिका के जवाब में करीमगंज भाजपा लोकसभा सांसद कृपानाथ मल्लाह, चुनाव आयोग और निर्वाचन अधिकारी को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति संजय कुमार मेधी ने मल्लाह, चुनाव आयोग और निर्वाचन अधिकारी को तलब किया और अगली सुनवाई 19 अगस्त को निर्धारित की। कांग्रेस उम्मीदवार ने निर्वाचन क्षेत्र के परिणामों को चुनौती दी है, जहां भाजपा उम्मीदवार ने 18 हजार 360 मतों से जीत हासिल की थी। कांग्रेस उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवार ने चुनाव प्रचार के दौरान और चुनाव के दिन कई 'भ्रष्ट आचरण' किए, जिसमें व्यापक धांधली, बूथ कैप्चरिंग, अनुचित प्रभाव और रिश्वत के माध्यम से मतदाताओं को डराना शामिल है और उन्होंने चुनाव को अमान्य घोषित करने की मांग की। जानकारी के मुताबिक मतदान के दिन कांग्रेस उम्मीदवार की कानूनी टीम के संयोजक गौतम चौधरी ने लगातार ईमेल के माध्यम से चुनाव आयोग से शिकायतें दर्ज कराईं, जिसमें 20 मतदान केंद्रों पर धांधली और बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं को उजागर किया गया। इसके अलावा उनके चुनाव एजेंट ने 31 मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से बूथ कैप्चरिंग का विवरण देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

महाराष्ट्र में फिर पोर्श कांड जैसा मामला आया सामने
महाराष्ट्र में लगातार लक्जरी कारों से जुड़ी दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच आज सुबह एक और ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ऑडी ने दो ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इससे तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक ऑटोरिक्शा के चालक की हालत गंभीर है। दुर्घटना में घायल दो अन्य लोग उसके यात्री थे। मुलुंड पुलिस ने ऑडी को जब्त कर लिया है। हालांकि, इसका चालक लापता है।

चार दुष्कर्मियों को 20-20 साल की सजा, पॉक्सो अदालत ने सुनाया फैसला
ओडिशा में नाबालिग से रेप के चार दोषियों को कोर्ट ने 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा मिली है। जाजपुर जिले की पॉक्सो कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोषियों पर चार लाख रुपये का जुर्माना भी लागाया है। घटना तीन साल पहले सात मार्च, 2021 की है। लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। तभी चार लोगों ने दोस्त के साथ मारपीट की और फिर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और कोर्ट ने चारों आरोपियों को मामले में दोषी पाया। घटना के वक्त लड़की की उम्र 17 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed