Updates: तमिलनाडु में कार की चपेट में आकर तीन महिलाओं की मौत; ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस में लगी आग, चार घायल
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये और एक घायल महिला को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
विस्तार
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस के निर्माणाधीन केंद्रीय कार्यालय को सरकार ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) ने शनिवार सुबह 5:30 बजे कार्यालय ढहाने की कार्रवाई शुरू की। सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने दफ्तर अवैध रूप से सिंचाई विभाग की भूमि पर बनाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पूर्व सीएम व वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने कहा, चंद्रबाबू बदले की राजनीति कर रहे हैं। एक तानाशाह की तरह उन्होंने वाईएसआरसीपी के केंद्रीय कार्यालय को गिरा दिया।वाईएसआरसीपी ने कार्रवाई को हाईकोर्ट की अवमानना करार दिया है। एक अन्य मामले में वाईएसआरसीपी को कार्यालय के अवैध निर्माण से जुड़ा नोटिस थमाया गया है। युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को उसके कार्यालय के अवैध निर्माण पर अब आंध्र प्रदेश के ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम (जीवीएमसी) ने नोटिस जारी किया है। वाईएसआरसीपी कार्यालय पर नोटिस चस्पा कर एक सप्ताह के अंदर इस मामले पर उचित स्पष्टीकरण देने को कहा है। ऐसा न होने की स्थिति आगे की कार्रवाई के लिए चेताया है। वाईएसआरसीपी को यह नोटिस तेलंगाना के ताड़ेपल्ली में उसके केंद्रीय कार्यालय को ध्वस्त किए जाने के कुछ घंटों बाद ही मिला है। वाईएसआरसीपी दिए नोटिस में जीवीएमसी के अधिकारियों ने विशाखापत्तनम जिले के येंदाडा में सर्वेक्षण संख्या 175/4 में दो एकड़ भूमि पर बगैर इजाजत के निर्माण पर ऐतराज जताया है।
सड़क पर बिखरे मिले 720 वोटर कार्ड, मुकदमा दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सड़क पर 720 वोटर कार्ड बिखरे मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बृहस्पतिवार को शील-कल्याण रोड में पिसावली गेट के पास राहगीरों ने मतदाता पहचान पत्र बिखरे हुए देखे। चुनाव अधिकारियों की शिकायत के आधार पर मानपाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को आईपीसी और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत चोरी और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा, यह पता लगाया जा रहा है कि ये वोटर कार्ड कहां से चोरी हुए और इसके पीछे कौन लोग हैं।
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए धाधर नदी पुल निर्माण पूरा
गुजरात के वडोदरा जिले में धाधर नदी पर पुल का निर्माण पूरा हो गया है। इस पुल निर्माण के साथ ही मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी भी आगे बढ़ गई है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि120 मीटर के पुल में 40 मीटर के तीन फुल-स्पैन गर्डर, 16 से 20 मीटर की ऊंचाई और 4-5 मीटर के व्यास वाले कई गोलाकार खंभे हैं।
कर्नाटक : संपत्ति विवाद में साधु की हत्या, 3 गिरफ्तार
कोलार जिले के मालूर में आनंद मार्ग आश्रम के प्रमुख स्वामी चिन्मयानंद की शनिवार को संपत्ति विवाद में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उस समय जब वह विश्राम कक्ष में थे। पुलिस ने कहा कि मामले में धर्म प्रणवानंद स्वामी, अरुण कुमार और प्राणेश्वरानंद स्वामी को गिरफ्तार किया गया है। आश्रम में तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर को निवेश में फंसाया, हड़पे 40 लाख रुपये
ठाणे के कल्याण इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को धोखेबाजों ने पहले काम का झांसा दिया और फिर निवेश में फंसा कर 40 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस को दी शिकायत में इंजीनियर ने कहा कि दो लोगों ने उसे फोन कर पार्ट टाइम जॉब की पेशकश की, जिसमें होटल और रेस्तरां की ऑनलाइन रेटिंग करनी थी। शुरुआत में उसे इस काम के बदले पैसे भी दिए गए, लेकिन बाद में बड़े मुनाफे का झांसा देकर उससे कई योजनाओं में निवेश करा लिया लेकिन जब कोई रिटर्न नहीं मिला तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
केरल कक्षा 11 सीट विवाद: केएसयू, एमएसएफ कार्यकर्ताओं ने सीएम विजयन को काला झंडा दिखाया
केएसयू और एमएसएफ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को काला झंडा दिखाया। कार्यकर्ताओं ने मलाबार के उत्तरी केरल क्षेत्र के स्कूलों में प्लस वन(कक्षा11) की सीटों में कमी को लेकर विरोध किया है।
निजी एयरलाइन को दी बम की झूठी धमकी, आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार
लापता बांग्लादेशी व्यक्ति कोलकाता में मिला
माता-पिता को घर से निकालने पर बेटे के खिलाफ एफआईआर
ओडिशा में ट्रक से टकराने के बाद एंबुलेंस में लगी आग, चार लोग घायल
असम के करीमगंज में 8.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, दो गिरफ्तार
तमिलनाडु: कार की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत
महाराष्ट्र: पेड़ से टकराई राज्य परिवहन की बस, 20-22 यात्री घायल
महाराष्ट्र के पुणे के यवत गांव में सहजपुर फाटा के पास राज्य परिवहन की एक बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 20 से 22 यात्री घायल हो गए। जबकि 2-3 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने रविवार को यह जानकारी दी।