फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi

Updates: आंध्र प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने ली शपथ; कर्नाटक के हासन में गोली लगने से दो लोगों की मौत

Thu, 20 Jun 2024 04:54 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क
अमर उजाला, न्यूज डेस्क Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jun 2024 04:54 PM IST
सार

News Updates: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ने विधायक गोरंटला बुचैया चौधरी को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। उधर कर्नाटक के हासन में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पढ़िए बड़ी खबरें

विज्ञापन
News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

 

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने राजभवन में नवनिर्वाचित विधायक गोरंटला बुचैया चौधरी को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई।

विज्ञापन

 

कर्नाटक: हासन में दो व्यक्तियों की गोली लगने से मौत
कर्नाटक के हासन में  गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या? पुलिस के अनुसार, दोनों व्यक्ति एक कार में होयसला नगर आए थे। इसके बाद उनके बीच किसी मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हुई थी। स्थानीय लोगों ने इसके बाद गोलियां चलने की आवाज सुनी। मौके पर एक व्यक्ति कार के बाहर और दूसरा वाहन के अंदर मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार ‘ऐसा लगता है कि कार के अंदर बैठे व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार ली। मौत के सही कारण जानने के लिए जांच जारी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
झारखंड के गुमला जिले में  ब्राउन शुगर के अवैध व्यापार में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक तस्कर के घर से 3.80 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को एक तस्कर के घर पर छापा मारा और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 3.80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अमित कुमार साहू , राहुल कुमार साहू और अमित गोप के रूप में हुई है।


निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं पाधी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता सुरमा पाधी को गुरुवार को ओडिशा विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।

नयागढ़ जिले के रानपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुनी गईं पाधी इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थीं। मैदान में कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था। इसलिए वह निर्विरोध चुनी गईं। अस्थायी अध्यक्ष आर पी स्वैन ने विधानसभा के विशेष सत्र में उनके निर्वाचन की घोषणा की और उन्हें प्रभार सौंपा।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव, पार्वती परिदा, विपक्ष के नेता नवीन पटनायक और सदन के अन्य सदस्यों ने नई अध्यक्ष को बधाई दी। पाधी बीजद की प्रमिला मलिक के बाद ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला हैं।147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 78 विधायक हैं।

आंध्र प्रदेश में डीजीपी नियुक्त
द्वारका तिरुमला राव को आंध्र प्रदेश का डीजीपी नियुक्त किया गया।

 

News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
बीएमसी मुख्यालय - फोटो : ANI

मुंबई: बम की धमकी वाले ईमेल भेजने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज  
मुंबई में नगर निकाय, प्रमुख अस्पतालों और कॉलेजों सहित 60 से अधिक प्रतिष्ठानों को बम की धमकी वाले ईमेल भेजने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया है। ये ईमेल सोमवार और मंगलवार को भेजे गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए, ईमेल भेजने वाले के खिलाफ आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस ने उन प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच की और बाद में यह पता चला कि किसी ने शरारत की है क्योंकि इन सभी स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

हवाई अड्डों को भेजे गए ई-मेल में एक जैसा संदेश 
इससे पहले चेन्नई, पटना और जयपुर समेत 41 हवाई अड्डों को भी बम से उड़ाने की इसी तरह की धमकियां मिलीं। इन फर्जी धमकी भरे ई-मेल के पीछे 'केएनआर' नामक एक ऑनलाइन समूह का हाथ होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि समूह ने कथित तौर पर एक मई को दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह के ई-मेल भेजे थे। हवाई अड्डों को प्राप्त ई-मेल में लगभग एक जैसा संदेश था, 'हैलो, हवाई अड्डे में विस्फोटक छिपाए गए हैं। बम जल्द ही फट जाएंगे। तुम सब मर जाओगे।' सूत्रों ने बताया कि सभी हवाई अड्डों ने इस धमकी को फर्जी बताया और यात्रियों की आवाजाही को यथासंभव निर्बाध रखा गया।

News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
नक्सली - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र : सात लाख के इनामी नक्सली का आत्मसमर्पण
पूर्वी महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सात लाख रुपये के इनामी नक्सली ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील के पुसनार गांव का रहने वाला बिचेम सुकलू पुनेम उर्फ संजय (25) नक्सली के रूप में 2013 से सक्रिय था।

जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने कहा, वह वरिष्ठ नक्सली पहाड़सिंह के अंगरक्षक के रूप में काम कर चुका था और माओवादियों के दरेकसा दलम से जुड़ा था। पिंगले ने कहा कि वह सालेकासा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत मुरकोटदोह, टेकाटोला और चिचगढ़ पुलिस थाने की सीमा के तहत कोसाबी वन क्षेत्र में पुलिस के साथ झड़पों में भी शामिल था। अधिकारी ने कहा कि पुनेम वरिष्ठ नक्सली नेताओं द्वारा आदिवासी युवाओं की हिंसा और शोषण से तंग आ गया था। उसे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए सरकार की पुनर्वास योजना के अनुसार लाभ मिलेगा।

आयुष सचिव वैद्य का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा
केंद्र ने आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा का कार्यकाल एक साल और बढ़ाकर 28 जून, 2025 तक कर दिया है। इस पद पर यह उनका तीसरा विस्तार है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 28 जून, 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर कोटेचा के कार्यकाल में विस्तार को मंजूरी दे दी है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से 18 जून को जारी आदेश में इसकी पुष्टि की गई। कोटेचा को 2017 में आयुष मंत्रालय के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। 
 

News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
forest fire - फोटो : अमर उजाला

बंगाल का ऐतिहासिक लकड़ी का हॉलोंग बंगला जलकर नष्ट
उत्तर बंगाल का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल होलोंग बंगला मंगलवार रात आग लगने से राख हो गया। अलीपुरद्वार जिले के प्रसिद्ध लकड़ी का बंगला 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद था, इसलिए किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पश्चिम बंगाल सरकार ने बंगले में आग लगने के कारणों की जांच करने के आदेश दिए हैं। 

News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

महाराष्ट्र सरकार ने कहा- दंगों के पीड़ित परिजन मुआवजे का दावा करें
मुंबई में 1992 के सांप्रदायिक दंगों और 1993 के बम विस्फोटों में मारे गए या लापता हुए लोगों के परिजनों से महाराष्ट्र सरकार ने अपील की है कि वो एक महीने के अंदर  विलंबित मुआवजे का दावा करने के लिए अधिकारियों से संपर्क करें। मुंबई बम ब्लास्ट की घटना को तीन दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है। 

पुलिस ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार ने 105 मृत व्यक्तियों की एक सूची प्रकाशित की है, जिनके कानूनी रिश्तेदार अनुग्रह भुगतान या विलंबित मुआवजा राशि देने के लिए अधिकारियों द्वारा कई प्रयास किए गए लेकिन परिजनों का अब तक कोई पता नहीं लग सका। 

सुप्रीम कोर्ट ने अनुग्रह राशि देने के लिए दिया था निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने 1992-93 के मुंबई दंगों और बम विस्फोटों के संबंध में एक निर्देश जारी किया था। जिसमें कोर्ट ने कहा था कि मृतकों के कानूनी रिश्तेदारों को अनुग्रह भुगतान देना अनिवार्य था। अदालत ने यह भी आदेश दिया था कि देर से प्राप्त रकम पर ब्याज भी दिया जाए।

इसके बाद 14 मार्च को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी पत्र में दंगों और विस्फोटों के बाद अपनी जान गंवाने वाले या लापता हुए लोगों के परिवारजनों से अगले माह तक शहर और उपनगरीय कलेक्टरों के कार्यालयों से संपर्क करने का आग्रह किया गया

दगों और विस्फोट में कई लोगों की गई थी जान
बता दें दिसंबर 1992 और जनवरी 1993 के दौरान मुंबई सांप्रदायिक तनाव और दंगों की चपटे में आने से तकरीबन 900 लोगों की मौत हुई थी और 168 से अधिक लोग लापता हो गए थे। 12 मार्च, 1993 को शहर के कई हिस्सों में 13 विस्फोट हुए, जिनमें 257 लोगों की जान चली गई। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक, 1998 में राज्य सरकार ने दंगों और विस्फोटों की घटनाओं में प्रत्येक मृतक या लापता पीड़ितों के परिवारों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की थी।

एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या की
तेलंगाना के हैदराबाद में कल रात आसिफ नगर पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत अज्ञात लोगों द्वारा एक 31 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आसिफ नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर वेंकटेश्वरलू ने कहा, 'मृतक की पहचान मोहम्मद शेख अलीम (31) के रूप में हुई है। वह एक वाइन शॉप के पास शराब पी रहा था। अज्ञात लोग अचानक आए और उसे चाकू मार दिया। हमने तीन आरोपियों की पहचान की है और जांच जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'

अरुणाचल प्रदेश में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल
एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि अरुणाचल प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 1998 बैच के आईएएस अधिकारी कलिंग तायेंग को प्रधान सचिव (चुनाव) नियुक्त किया है। 

मुख्य सचिव धर्मेंद्र द्वारा बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि विवेक पांडे को पवन कुमार सैन की जगह शहरी मामलों (शहरी विकास, नगर नियोजन, शहरी स्थानीय निकाय, आवास) का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सेन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त होंगे। वह ऑदेश कुमार सिंह की जगह आयुक्त, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग और जल आपूर्ति के रूप में अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा साधना देवरी को भी उनके मौजूदा प्रभार के अलावा मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है।
 
शिक्षा आयुक्त अमजद टाक को खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामलों के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सौगत विश्वास को उद्योग, व्यापार और वाणिज्य, कौशल विकास और उद्यमिता, श्रम और रोजगार आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। 
 
यशपाल गर्ग आयुक्त (कार्मिक) के रूप में स्वप्निल एम नाइक की जगह लेंगे। नाइक को कानून आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और सतर्कता सचिव के अलावा उन्हें प्रधान सचिव कलिंग तायेंग के स्थान पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईओएफएस अधिकारी हेज तारी पशुपालन एवं पशु चिकित्सा तथा मत्स्य पालन के सचिव होंगे, जो क्रमशः बिडोल तयेंग और सौगत बिस्वास का स्थान लेंगे।
 
 आईपीआर सचिव न्याली एटे को शहरी मामलों (शहरी विकास, नगर नियोजन, शहरी स्थानीय निकाय, आवास) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तारू तालो, हेज तारी की जगह व्यापार एवं वाणिज्य के सचिव का कार्यभार संभालेंगे।

शिक्षा सचिव पिगे लिगु को जल संसाधन सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं सोनल स्वरूप को कृष्णन कुमार की जगह सचिव सहकारिता नियुक्त किया गया है, जिन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव नियुक्त किया गया है। बुलो मामू को हेज तारी की जगह सचिव, उद्योग, कौशल विकास एवं उद्यमिता का कार्यभार सौंपा गया है।

आईएफएस रानफोआ नगोवा को मिमम तयेंग की जगह तिरप, चांगलांग एवं लोंगडिंग विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। एपीसीएस अधिकारी डुली कामदुक को पिगे लिगु की जगह सचिव, शिक्षा एवं एसपीडी, आईएसएसई नियुक्त किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि सुमेधा यादव को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा, रेपो रोन्या के सेवानिवृत्त होने पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नियुक्त किया गया है।

ओडिशा में डिप्थीरिया के एक और मरीज की मौत
ओडिशा में डिप्थीरिया से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। बरहमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक और मरीज का इलाज चल रहा था।  
 
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्रधानाचार्य सह अधीक्षक सुचित्रा दास ने बताया कि कोरापुट जिले के 10 वर्षीय एक लड़के का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, जिसकी बुधवार रात मौत हो गई। उन्होंने बताया कि डिप्थीरिया के तीन अन्य मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।

इससे पहले रायगढ़ जिले में डिप्थीरिया से पिछले एक सप्ताह में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार की मौत घर में और एक की मौत अस्पताल में हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed