फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and updates east west north south northeast india crime politics accidents national news in hindi

Updates: कांग्रेस ने झारखंड-महाराष्ट्र में बदले प्रदेश अध्यक्ष; बंगलूरू एयरपोर्ट को ACI की पांच स्तरीय मान्यता

Fri, 16 Aug 2024 11:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 16 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
news and updates east west north south northeast india crime politics accidents national news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के ठाणे में एक सुनसान इलाके के पास सूटकेस में एक वरिष्ठ व्यक्ति का शव पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गुरुवार को कल्याण तालुका के वराप गांव में व्यक्ति का शव मिला था। उस इलाके से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सूटकेस को देखा, जैसे उसने सूटकेस खोला 60-70 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके अंदर से निकला। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मुंबई में बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र में मुंबई के कांदिवली इलाके में एक 11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। स्कूल के प्रिंसिपल और माता-पिता के बयान भी दर्ज किए गए। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

मुंबई में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस ने मेटल एंड पेपर मार्केट एंड शॉप मथाडी वर्कर्स बोर्ड में कार्यरत एक सहायक श्रम आयुक्त के खिलाफ एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की पहचान दिनेश दाभाड़े के तौर पर की गई है। उसने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन

वाईबी खुरानिया बने ओडिशा के नए डीजीपी

ओडिशा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी वाईबी खुरानिया को राज्य का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। वह एके सारंगी की जगह लेंगे। 1990 बैच के अधिकारी वाईबी खुरानिया हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से ओडिशा लौटे हैं। इससे पहले, वह राज्य में नयागढ़, जाजपुर, राउरकेला, मयूरभंज और गंजाम जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

केशव महतो होंगे झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, महाराष्ट्र में हुसैन को जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए झारखंड और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी ने पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बालासाहेब थोराट को पार्टी का कार्यसमिति का सदस्य और मोहम्मद आरिफ नसीम को कांग्रेस कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य और नियुक्त किया है। कांग्रेस ने केशव महतो कमलेश को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। वह राजेश ठाकुर का स्थान लेंगे। इसके अलावा रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से यह कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण करना होगा।

बंगलूरू एयरपोर्ट को एसीआई की पांच स्तरीय मान्यता, एशिया का पहला एयरपोर्ट

बंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) की तरफ से संचालित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) पांच स्तरीय मान्यता मिली है। इसके साथ ही यह एशिया का पहला एयरपोर्ट बन गया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, बंगलूरू हवाई अड्डे ने स्कोप 1 और 2 ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन में उल्लेखनीय 95.6 प्रतिशत की कमी की है। इसे प्रारंभिक लक्ष्य से सात साल पहले ही पूरा कर लिया गया है। बयान में कहा गया कि बीएलआर हवाई अड्डे ने अपनी डीकार्बोनाइजेशन में महत्वपूर्ण प्रगति की है। साथ ही 100 प्रतिशत नवीकरणीय बिजली में बदलाव करके हरित बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करने वाली पहलों को लागू करके नए मानक स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed