फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south north east india national updates news in hindi

Updates: 'जेल में समलैंगिकों से भेदभाव न हो', केंद्र का निर्देश; चेन्नई में स्कूलों को ईमेल पर मिली बम की धमकी

Wed, 17 Jul 2024 03:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 17 Jul 2024 03:21 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि समलैंगिक समुदाय के सदस्यों को जेल में समान अधिकार मिलने चाहिए। उधर चेन्नई में कुछ स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है।

विज्ञापन
News and Updates east west north south north east india national updates news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि समलैंगिक समुदाय के सदस्यों को जेल में समान अधिकार मिलने चाहिए। केंद्र सरकार ने कहा कि समलैंगिक समुदाय के सदस्यों के जेल में किसी भी तरह का भेदभाव न हो। खासतौर पर वस्तुओं और सेवाओं तक पहुंच में भेदभाव न किया जाए। 

विज्ञापन

 

चेन्नई में कुछ स्कूलों को मिली बम की धमकी

 

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कुछ निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। बताया गया है कि फोरशोर एस्टेट और मायलापुर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आने वाले स्कूलों को लगभग 1.55 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ. इसके बाद दो-तीन स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश जारी है। इससे पहले फरवरी में भी कुछ निजी स्कूलों को इसी तरह की धमकी वाले ई-मेल मिले थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

के. आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार से केंद्रीय मंत्री अठावले ने की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने तमिलनाडु बसपा प्रमुख के. आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार से मुलाकात की। बता दें कि पांच जुलाई को के. आर्मस्ट्रॉन्ग की पेरम्बूर में उनके आवास के पास कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

जंगली हाथी के हमले के विरोध में वायनाड में लोगों का प्रदर्शन

केरल के वायनाड में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद बुधवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस में मृतक के शव को रखकर सड़क अवरुद्ध कर दिया। रविवार को 52 वर्षीय राजू पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। 

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मंत्री ओआर केलू के प्रति भी नाराजगी जताई। लोगों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और उसके पुत्र को स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की।

मुंबई: कस्टम ने चार दिन में 13.24 किलो से अधिक सोना जब्त किया

मुंबई कस्टम ने 24 अलग-अलग मामलों में  10-14 जुलाई के दौरान 13.24 किलो से अधिक सोना और इलेक्ट्रॉनिक्स जब्त किया। इसकी कीमत 10.33 करोड़ रुपये और विदेशी मुद्रा0.45 करोड़ है। सोना कपड़ों, शरीर के ऊपर और शरीर के भीतरी अंगों में छिपाकर लाया गया था। इस मामले में सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। 

हैदराबाद में आवारा कुत्तों ने बच्चे को नोचकर मार डाला

तेलंगाना में हैदराबाद के जवाहर नगर में आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा नोंचने से एक 18 महीने बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना मंगलवार की रात को घटी। बच्चा अपने घर से बाहर निकला, तभी एक आवारा कुत्ता बच्चे को कुछ दूर तक घसीटकर ले गया। इस दौरान कुछ अन्य कुत्ते भी मौके पर पहुंचकर बच्चे को काटने लगे, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे को तुरंत पास के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

पश्चिम बंगाल: तीन नए आपराधिक कानूनों की जांच करेगी सात सदस्यीय समिति

पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय न्याय संहिता समेत तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करने से पहले सात सदस्यीय समिति का गठन किया। यह समिति तीनों आपराधिक कानूनों की जांच करेगी। इस समिति में असीम कुमार रॉय, मलय घटक, चंद्रिमा भट्टाचार्य, एलडी एडवोकेट जनरल किशोर दत्ता, संजय बसु, पश्चिम बंगाल पुलिस डीजी राजीव कुमार और कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को शामिल किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed