फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south north east india national incidents news in hindi

Updates: मुंबई एयरपोर्ट से छह करोड़ का सोना और अन्य सामान जब्त; गोवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Sun, 02 Jun 2024 04:42 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 02 Jun 2024 04:42 AM IST
सार

मुंबई कस्टम ने बीते चार दिनों में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 9.79 किलो सोना और इलेक्ट्रोनिक्स का सामान जब्त किया। इनकी अनुमानित कीमत 6.75 करोड़ रुपये हैं। 

विज्ञापन
News and Updates east west north south north east india national incidents news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक की एक अदालत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मानहानि के मामले में जमानत दे दी। दरअसल, भाजपा ने सीएम और डिप्टी सीएम के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ झूठे विज्ञापन देने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम शिवकुमार आज व्यक्तिगत रूप से 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए। भाजपा एमएलसी केशव प्रसाद ने सीएम सिद्धारमैया, शिवकुमार और राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


जमानत मिलने के बाद सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "मैं कानूनी अभिभावक के रूप में न्यायाधीश के समक्ष उपस्थित हुआ। मुझे जमानत दे दी गई। मेरे, शिवकुमार और राहुल गांधी के खिलाफ निजी शिकायत दर्ज की गई थी। राहुल गांधी भी अदालत के समक्ष पेश होंगे।" शिवकुमार ने कहा, "मैं और मुख्यमंत्री आज अदालत पहुंचें। इंडी गठबंधन की बैठक होने के कारण राहुल गांधी आज अदालत में उपस्थित नहीं हो सके।"
विज्ञापन
विज्ञापन

आइजोल में 9.7 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

मिजोरम की राजधानी आइजोल में 9.7 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। असम राइफल्स ने तीन अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर इन तीनों को गिरफ्तार किया। अभियान के तहत असम राइफल्स और राज्य पुलिस के साथ मिलकर 30 मई को मेलबुक गांव से 146 ग्राम जोटे से 22 ग्राम और चंफाई-आइजोल क्षेत्र से 1.2 किलो हेरोइन बरामद किए। इस दौरान तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 

गुजरात में दो बसों की टक्कर में तीन की मौत

गुजरात के अरवल्ली जिले में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस एक अन्य बस से टकरा गई। इस हादसे में तीन की मौत, जबकि 40 घायल हो गए। दरअसल श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पहले एक मोटरसाइकिल से टकरा गई और फिर डिवाइडर से टकराने के बाद उसकी टक्कर एक अन्य बस से हुई। यह घटना सकरिया गांव के राज्य राजमार्ग पर सुबह के 11 बजे घटी। मोटरसाइकिल में सवाल एक महिला और एक अन्य यात्री की मौत हो गई।

नीलाचल एक्सप्रेस में सवार दो यात्री झूलते हुए ओवरहेड के चपेट में आए

झारखंड में रांची के नीलाचल एक्सप्रेस में सवार दो यात्री झूलते हुए ओवरहेड तार की चपेट में आ गए। यह सुबह के सात बजे की है। रेलवे के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी।  

मुंबई एयरपोर्ट से 9 किलो सोना जब्त

मुंबई कस्टम ने बीते चार दिनों में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 9.79 किलो सोना और इलेक्ट्रोनिक्स का सामान जब्त किया। इनकी अनुमानित कीमत 6.75 करोड़ रुपये हैं। साथ ही 88 लाख की विदेशी मुद्रा भी जब्त की है। 20 मामले में कस्टम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कस्टम विभाग ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बैंकॉक जा रहे एक भारतीय नागरिक से 88 लाख कीमत की विदेशी मुद्रा जब्त की है। 

विदेशी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

गोवा में विदेशी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस सेक्स रैकेट में अफ्रीकी मूल की महिलाएं शामिल हैं और यूगांडा के नागरिक द्वारा इसका संचालन किया जा रहा था। आरोपी की पहचान यूगांडा के जोजो नाकिंतु (31) के रूप में हुई है। गोवा पुलिस ने यूगांडा की दो महिलाओं को बचाया गया है। 

तालेगांव दाभाड़े नगर परिषद अधिकारी ने एसयूवी से दो गाड़ियों को मारी टक्कर
पुणे शहर से करीब 38 किमी दूर तालेगांव दाभाड़े शहर में शनिवार को एक एसयूवी कार ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, एसयूवी कार को कथित तौर पर तालेगांव दाभाड़े नगर परिषद के मुख्य अधिकारी एनके पाटिल चला रहे थे। तालेगांव दाभाड़े पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, मुख्य अधिकारी ने लापरवाही से अपनी एसयूवी चलाई, जिससे सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में पीछे से टक्कर हो गई। पुलिस ने मुख्य अधिकारी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पाटिल शराब के नशे में थे या नहीं। वहीं, एक क्षतिग्रस्त वाहन के मालिक ने शिकायत दर्ज कराई है। 

मेघालय में जंगली मशरूम खाने से तीन बच्चों की मौत, नौ बीमार
मेघालय के पश्चिमी जैंतिया हिल्स जिले में कथित तौर पर जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई और नौ अन्य बीमार पड़ गए। डिप्टी कमिश्नर बीएस सोहलिया ने शनिवार को बताया कि घटना सपहाई गांव में हुई। मृतकों की पहचान रिवांसाका सुचियांग (8), कितलांग डुचियांग (12) और वानसलान सुचियांग (15) के रूप में हुई है। बीमारों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

मुंबई कस्टम ने चार यात्रियों से जब्त किया 6.75 करोड़ का सोना-इलेक्ट्रॉनिक सामान
कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट से 27 से 30 मई तक चार यात्रियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से सोना और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के जब्त किया गया है। यात्रियों ने सोना शैम्पू की बोतलों, रबर शीट और मलाशय में छुपाया था। कस्टम विभाग के अनुसार, सोना और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की कीमत 6.75 करोड़ रुपए है। जबकि, चारों आरोपियों से 0.88 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा भी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed