News Updates: महाराष्ट्र में NCP-SP नेता माणिकराव सोनवलकर BJP में शामिल; असम में सड़क हादसा, छह लोगों की मौत
NCP-SP नेता माणिकराव सोनवलकर BJP में शामिल
महाराष्ट्र में राकांपा-एसपी नेता माणिकराव सोनवलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में सोनवलकर ने पार्टी का दामन थामा।
असम: कोकराझार में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
असम के कोकराझार जिले में हुए एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले श्रद्धालुओं को टक्कर मारी और इसके बाद दो कारों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि कोकराझार जिले के कछुगांव स्थित महामाया मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक एक वाहन से टकरा गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। इसके बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। इस बीच उसने बिशमुरी के पास एक दूसरी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
असम में हैंड-ग्रेनेड समेत कई हथियार बरामद
कोच्चि एयरपोर्ट में यात्री से आठ सोने की चेन बरामद
#WATCH | Kochi, Kerala: A passenger who arrived from Doha to Kochi via Dubai was intercepted at the exit gate of Cochin International Airport and 8 gold chains, totally weighing 466.5 grams, concealed inside the sole of the shoes were recovered from him.
— ANI (@ANI) August 12, 2024
(Video Source: Customs,… pic.twitter.com/rL2ak4UShR
झारखंड में आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला
महाराष्ट्र: बस-ट्रक की टक्कर में सात लोग घायल
महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्री राजमार्ग पर राज्य परिवहन की बस और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में बस का चालक, पांच यात्री और ट्रक का सह चालक शामिल हैं।
कर्नाटक: अवैध होर्डिंग की समस्या से निपटने के लिए नए उप-कानूनों को मंजूरी